हेल्पर (बढ़ई) की मुख्य भूमिका सामग्री, घटकों और उपकरणों की पहचान करना और उन्हें संभालने और स्थानांतरित करने का काम करना है। वे लकड़ी/प्लाईवुड के साथ काम करते हैं और हाथ के औजारों के बारे में व्यापक ज्ञान रखते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आपको स्पष्ट निर्देशों का पालन करना पसंद हो।
• आप काम करते समय विवरणों पर ध्यान देते हो।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने के बाद शटरिंग कारपेंटरी के नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 2 पाठ्यक्रम में नामांकन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एन.एस.टी.आई.)
2. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.)
3. निर्माण उद्योग विकास परिषद (सी.आई.डी.सी.)
4. राष्ट्रीय निर्माण अकादमी (एन.ए.सी.), हैदराबाद, तेलंगाना
निजी संस्थान
1. नेट्टूर तकनीकी प्रशिक्षण फाउंडेशन (एन.टी.टी.एफ.)
2. डॉन बॉस्को तकनीकी संस्थान (डी.बी.टी.आई.)
3. लार्सन एंड टुब्रो (एल.एंड.टी.) प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई, महाराष्ट्र
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: निर्माण एजेंसियां।
कार्य वातावरण: आपको कम से कम 8-9 घंटे और सप्ताह में 6 दिन काम करना होगा। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
हेल्पर कारपेंटर – शटरिंग और मचान → हेल्पर शटरिंग कारपेंटर/सहायक मचानकर्ता → मचानकर्ता/सिस्टम शटरिंग कारपेंटर/ पारंपरिक शटरिंग कारपेंटर/ बिल्डिंग कारपेंटर → कार्य पर्यवेक्षक/निर्माण ठेकेदार → परियोजना प्रबंधक
अपेक्षाकृत वेतन
हेल्पर (बढ़ई) की आय रुपए 6,000 - 18,000* प्रतिमाह हो सकती है।
संदीप चौरसिया ने सिर्फ 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की, क्योंकि उन्हें अपने परिवार के खर्चों में सहयोग करना था। एक मध्यम आय वर्ग के परिवार से आने वाले संदीप के पिता निर्माण मजदूर के रूप में काम करते थे। संदीप हमेशा निर्माण क्षेत्र के पारंपरिक काम से हटकर कुछ अलग करने की चाहत रखते थे, इसलिए उन्होंने शटरिंग में रुचि ली। उन्होंने यह कौशल सीखा और अब शटरिंग के क्षेत्र में कुशलता हासिल कर चुके हैं।
स्रोत: संदीप चौरसिया (37), शटरर, इटारसी, मध्य प्रदेश के साथ व्यक्तिगत साक्षात्कार।
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।
हेल्पर (बढ़ई)
NCS Code: 9313.0401 | TST036• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।

स्रोत - https://bit.ly/3Z6cRCB
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव