फेब्रिकेशन में हेल्पर, फेब्रिकेशन की विभिन्न प्रक्रियाओं जैसे कटिंग, वेल्डिंग, फिटिंग आदि में सहायता प्रदान करते हैं। वे निर्माण क्षेत्र में कार्य करते हैं और वेल्डिंग व कटिंग जैसे कार्यों में भी कुशल होते हैं। इसके अलावा, वे उन उपकरणों की जानकारी भी प्राप्त करते हैं, जिनका उपयोग इस क्षेत्र में किया जाता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आपको स्पष्ट निर्देशों का पालन करना पसंद हो।
• आप टीम में काम करने में सहज हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने और 18 वर्ष की आयु होने के बाद आप नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 2 निर्माण सहायक प्रशिक्षण के लिए नामांकन कर सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एन.एस.टी.आई.)
2. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.)
3. उन्नत प्रशिक्षण संस्थान (ए.टी.आई.)
4. राष्ट्रीय माध्यमिक इस्पात प्रौद्योगिकी संस्थान (एन.आई.एस.एस.टी.), मंडी गोबिंदगढ़, पंजाब
निजी संस्थान
1. नेट्टूर तकनीकी प्रशिक्षण फाउंडेशन (एन.टी.टी.एफ.)
2. डॉन बॉस्को तकनीकी संस्थान (डी.बी.टी.आई.)
3. लार्सन एंड टुब्रो (एल.एंड.टी.) प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई, महाराष्ट्र
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 20,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : आवासीय परिसर, हाउसिंग सोसायटी, स्कूल, कॉलेज भवन, निर्माण एजेंसियां इत्यादि।
कार्य वातावरण: आपको कम से कम 8-9 घंटे और सप्ताह में 5 - 6 दिन काम करना होगा। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
हेल्पर फेब्रिकेशन → सहायक ऑपरेटर → वरिष्ठ ऑपरेटर → पर्यवेक्षक
अपेक्षाकृत वेतन
हेल्पर फेब्रिकेशन की आय रुपए 8,500 - 17,200* प्रतिमाह हो सकती है।
कक्षा 10 के बाद मनीष सिसोदिया ने एल्युमीनियम फैब्रिकेशन सेक्शन में एक अनुभवी व्यक्ति का साथ देना शुरू कर दिया। उन्होंने उनके साथ तीन साल तक काम किया और उसके बाद उन्होंने खुद के प्रोजेक्ट लेना शुरू कर दिया और फिलहाल वे पूरे साल व्यस्त रहते हैं। वे कहते हैं- "मैंने अलग-अलग तरह के एल्युमीनियम के काम किए हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है"। वे प्रोजेक्ट के आधार पर हर महीने रुपए 20,000 - 30,000 कमाते हैं।*
स्रोत - मनीष सिसोदिया के साथ व्यक्तिगत साक्षात्कार, बैतूल जिला, मध्य प्रदेश
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।
हेल्पर फेब्रिकेशन
NCS Code: 9313.0412 | TST037• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।

स्रोत - https://bit.ly/3XSduyI
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव