स्वास्थ्य सेवा प्रबंधक, स्वास्थ्य सुविधा के समग्र प्रबंधन के लिए उत्तरदायी होते हैं। उनका मुख्य कार्य यह सुनिश्चित करना होता है कि संचालन सुचारू रूप से हो, पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध हों, बजट सही तरीके से प्रबंधित किया जाए, और दैनिक गतिविधियों की निगरानी की जाए। वे विभिन्न विभागों जैसे प्रवेश, बिलिंग, मानव संसाधन, स्टाफिंग, बजट प्रबंधन, प्रदर्शन मूल्यांकन, और चिकित्सा अपडेट के लिए जिम्मेदार टीम के साथ मिलकर काम करते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप आयोजन और समन्वय में अच्छे हों।
• आप निर्णय लेने में अच्छे हों।
• आप संचार कौशल में निपुण हों।
• आपको स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के कामकाज में रुचि हो।
प्रवेश मार्ग
1. किसी भी वर्ग में 10+2 पूरा करें।
2. किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री पूरी करें, उसके बाद हॉस्पिटल मैनेजमेंट/एडमिनिस्ट्रेशन में एम.बी.ए./पी.जी.डी.एम. करें। अथवा
स्नातक डिग्री पूरी करें और फिर पी.जी. सर्टिफिकेशन/डिप्लोमा कोर्स करें जिसे काम के साथ-साथ ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
स्नातक डिग्री के लिए प्रवेश के लिए, आपको इनमें से किसी एक प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए: सी.ई.टी., सेट, डू जाट, सेट इत्यादि और स्नातकोत्तर डिग्री के लिए, आपको निम्नलिखित में से किसी भी परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए : कैट/एक्सएटी/जीमैट/स्नैप/एनमैट/सीमैट।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम प्रबंधन या वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
2. भारतीय स्वास्थ्य प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान, जयपुर,राजस्थान
3. सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (ए.एफ.एम.सी.) पुणे,महाराष्ट्र
4. प्रबंधन अध्ययन संकाय, फरीदाबाद, हरियाणा
5. जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, जयपुर,राजस्थान
6. उत्तरांचल विश्वविद्यालय, देहरादून,उत्तराखंड
7. आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना,बिहार
8. डॉ. बी.आर. अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय, हैदराबाद,तेलंगाना
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध है या नहीं)
1. सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज, पुणे,महाराष्ट्र
2. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई,महाराष्ट्र
3. अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, हैदराबाद,तेलंगाना
4. कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी,भुवनेश्वर, ओडिशा
5. वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पुणे और बेंगलुरु
6. मणिपाल कॉलेज ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, मणिपाल,कर्नाटक
7. केएलई यूनिवर्सिटी, बेलगाम,कर्नाटक
8. अमिता यूनिवर्सिटी, नोएडा, उत्तर प्रदेश
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 20,000-2,00,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: निदान और अस्पताल, आपातकालीन देखभाल केंद्र, पुनर्वास केंद्र, नर्सिंग होम और अन्य दीर्घकालिक देखभाल सुविधाएं, विशेष आउट पेशेंट सेवाएं, फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र, सरकारी एजेंसियां, अस्पताल और स्वास्थ्य क्षेत्र के विश्वविद्यालयों में परामर्श फर्म।
कार्य वातावरण: आप कार्यालय या संस्थान में कार्य करेंगे, जहाँ आपको प्रक्रियाओं का नेतृत्व और निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह एक चुनौतीपूर्ण भूमिका है जिसमें अक्सर त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता होती है। सहयोगात्मक कार्य और शिफ्ट प्रणाली इस नौकरी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
सहायक चिकित्सालय प्रशासक → स्वास्थ्य सेवा प्रशासक → कार्यालय प्रबंधक → मानव संसाधन प्रबंधक → मानव संसाधन निदेशक
अपेक्षाकृत वेतन
स्वास्थ्य सेवा प्रबंधक की आय रुपए 27,000 - 82,000* प्रति माह के बीच हो सकती है।
भारत की सबसे बड़ी होम हेल्थकेयर कंपनी पोर्टिया की प्रमुख मीना गणेश लोगों के घरों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, जबकि वे अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से भौतिकी में बी.एस.सी. और भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। मीना गणेश को इंडिया हेल्थ समिट एंड अवार्ड्स में "हेल्थ एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर" का खिताब दिया गया है। वे वर्ष 2015 से वर्ष 2021 तक फॉर्च्यून इंडिया की "भारतीय व्यापार में 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं" की सूची में शामिल रहीं। इसके अलावा, वर्ष 2020 में, उन्हें बेंगलुरु में उनके योगदान के लिए बेंगलुरु महानगर पालिका द्वारा केम्पेगौड़ा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।*
स्वास्थ्य सेवा प्रबंधक
NCS Code: NA | HW027• आप आयोजन और समन्वय में अच्छे हों।
• आप निर्णय लेने में अच्छे हों।
• आप संचार कौशल में निपुण हों।
• आपको स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के कामकाज में रुचि हो।
1. किसी भी वर्ग में 10+2 पूरा करें।
2. किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री पूरी करें, उसके बाद हॉस्पिटल मैनेजमेंट/एडमिनिस्ट्रेशन में एम.बी.ए./पी.जी.डी.एम. करें।
अथवा
स्नातक डिग्री पूरी करें और फिर पी.जी. सर्टिफिकेशन/डिप्लोमा कोर्स करें जिसे काम के साथ-साथ ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
स्नातक डिग्री के लिए प्रवेश के लिए, आपको इनमें से किसी एक प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए: सी.ई.टी., सेट, डू जाट, सेट इत्यादि और स्नातकोत्तर डिग्री के लिए, आपको निम्नलिखित में से किसी भी परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए : कैट/एक्सएटी/जीमैट/स्नैप/एनमैट/सीमैट।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें।
यह पाठ्यक्रम प्रबंधन या वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
2. भारतीय स्वास्थ्य प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान, जयपुर,राजस्थान
3. सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (ए.एफ.एम.सी.) पुणे,महाराष्ट्र
4. प्रबंधन अध्ययन संकाय, फरीदाबाद, हरियाणा
5. जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, जयपुर,राजस्थान
6. उत्तरांचल विश्वविद्यालय, देहरादून,उत्तराखंड
7. आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना,बिहार
8. डॉ. बी.आर. अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय, हैदराबाद,तेलंगाना
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध है या नहीं)
1. सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज, पुणे,महाराष्ट्र
2. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई,महाराष्ट्र
3. अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, हैदराबाद,तेलंगाना
4. कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी,भुवनेश्वर, ओडिशा
5. वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पुणे और बेंगलुरु
6. मणिपाल कॉलेज ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, मणिपाल,कर्नाटक
7. केएलई यूनिवर्सिटी, बेलगाम,कर्नाटक
8. अमिता यूनिवर्सिटी, नोएडा, उत्तर प्रदेश
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहाँ उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 20,000-2,00,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: निदान और अस्पताल, आपातकालीन देखभाल केंद्र, पुनर्वास केंद्र, नर्सिंग होम और अन्य दीर्घकालिक देखभाल सुविधाएं, विशेष आउट पेशेंट सेवाएं, फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र, सरकारी एजेंसियां, अस्पताल और स्वास्थ्य क्षेत्र के विश्वविद्यालयों में परामर्श फर्म।
कार्य वातावरण: आप कार्यालय या संस्थान में कार्य करेंगे, जहाँ आपको प्रक्रियाओं का नेतृत्व और निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह एक चुनौतीपूर्ण भूमिका है जिसमें अक्सर त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता होती है। सहयोगात्मक कार्य और शिफ्ट प्रणाली इस नौकरी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
सहायक चिकित्सालय प्रशासक → स्वास्थ्य सेवा प्रशासक → कार्यालय प्रबंधक → मानव संसाधन प्रबंधक → मानव संसाधन निदेशक
स्वास्थ्य सेवा प्रबंधक की आय रुपए 27,000 - 82,000* प्रति माह के बीच हो सकती है।
स्रोत: https://www.payscale.com/research/IN/Job=Healthcare_Manager/Salary
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
भारत की सबसे बड़ी होम हेल्थकेयर कंपनी पोर्टिया की प्रमुख मीना गणेश लोगों के घरों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, जबकि वे अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से भौतिकी में बी.एस.सी. और भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। मीना गणेश को इंडिया हेल्थ समिट एंड अवार्ड्स में "हेल्थ एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर" का खिताब दिया गया है। वे वर्ष 2015 से वर्ष 2021 तक फॉर्च्यून इंडिया की "भारतीय व्यापार में 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं" की सूची में शामिल रहीं। इसके अलावा, वर्ष 2020 में, उन्हें बेंगलुरु में उनके योगदान के लिए बेंगलुरु महानगर पालिका द्वारा केम्पेगौड़ा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।*
स्रोत: https://www.vogue.in/culture-and-living/content/meena-ganesh-ceo-of-portea-india-the-home-healthcare-provider-on-how-to-step-up-during-a-crisis
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।