स्पा थेरेपिस्ट उन प्रक्रियाओं और उपचारों में विशेषज्ञ होते हैं, जो सौंदर्य, त्वचा की देखभाल और विशिष्ट स्पा तकनीकों पर केंद्रित होती हैं। इन प्रक्रियाओं के माध्यम से वे ग्राहकों को दर्द और तनाव से राहत दिलाने के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए मांसपेशियों और कोमल ऊतकों पर काम करते हैं। वहीं, सहायक स्पा थेरेपिस्ट का काम वरिष्ठ स्पा थेरेपिस्ट की सहायता करना होता है ताकि वे ग्राहकों को बेहतरीन स्पा सेवाएं प्रदान कर सकें।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपके पास उत्कृष्ट पारस्परिक संचार कौशल हो।
• आपको दूसरों को अच्छा महसूस कराने में खुशी मिलती हो।
• आप एक विस्तृत उन्मुख व्यक्ति हों।
• आप दिए गए निर्देशों का पालन करना पसंद करते हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 10 उत्तीर्ण करने के बाद आप स्पा थेरेपिस्ट के लिए नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 4 पाठ्यक्रम के लिए नामांकन कर सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
संस्थान
1. राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एन.एस.डी.सी.), नई दिल्ली
2. श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, कालडी, केरल
3. ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर स्किल काउंसिल, नई दिल्ली
4. तमिलनाडु ओपन यूनिवर्सिटी, चेन्नई, तमिलनाडु
5. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, नई दिल्ली
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है । *उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।* *(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
•विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
•कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
•सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : स्टैंड-अलोन स्पा, होटल और रिसॉर्ट में स्पा और मेडी-स्पा।
उद्यमिता: कुछ वर्षों के अनुभव के बाद आप किसी सर्विस एग्रीगेटर से जुड़ सकते हैं। आप अपना स्वयं का प्रतिष्ठान भी शुरू कर सकते हैं।
कार्य वातावरण: सामान्य कार्य घंटे सप्ताह में 6 दिन प्रतिदिन 8-9 घंटे होते हैं। कभी-कभी अतिरिक्त समय में काम भी करना पड़ सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
सहायक स्पा थेरेपिस्ट → स्पा थेरेपिस्ट → स्पा प्रबंधक
अपेक्षाकृत वेतन
स्पा थेरेपिस्ट की आय रुपए 15,000 - 20,000* प्रतिमाह हो सकती है।
मैं सात साल से नवी मुंबई में ‘ग्रेस अरोमा’ नाम से एक स्पा चला रहा था। लेकिन मुझे अपनी सेवाओं को आधुनिक बनाने और बेहतर बनाने की ज़रूरत महसूस हुई। मैंने स्पा कंसल्टेंट्स की मदद लेने का फ़ैसला किया। मेरे मौजूदा कर्मचारियों ने ग्राहक प्रबंधन और स्पा उपचार की नवीनतम तकनीकों में प्रशिक्षण लिया। उन्होंने मेरे स्पा को फिर से डिज़ाइन करने में भी मदद की और हम सभी को सर्वश्रेष्ठ स्पा प्रबंधन तकनीकों में प्रशिक्षित किया गया। अब इसे अपने नए अवतार में जी-स्पा कहा जाता है। डॉ. मनीष और डॉ. स्वप्निल द्वारा दिए गए प्रशिक्षण ने इस बदलाव को यादगार बना दिया। कंचन सी, मालिक और अरोमा थेरेपिस्ट - जी-स्पा, नवी मुंबई।*
स्पा थेरेपिस्ट
NCS Code: NA | TST069• आपके पास उत्कृष्ट पारस्परिक संचार कौशल हो।
• आपको दूसरों को अच्छा महसूस कराने में खुशी मिलती हो।
• आप एक विस्तृत उन्मुख व्यक्ति हों।
• आप दिए गए निर्देशों का पालन करना पसंद करते हों।
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 10 उत्तीर्ण करने के बाद आप स्पा थेरेपिस्ट के लिए नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 4 पाठ्यक्रम के लिए नामांकन कर सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
संस्थान
1. राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एन.एस.डी.सी.), नई दिल्ली
2. श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, कालडी, केरल
3. ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर स्किल काउंसिल, नई दिल्ली
4. तमिलनाडु ओपन यूनिवर्सिटी, चेन्नई, तमिलनाडु
5. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, नई दिल्ली
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
•विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
•कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
•सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल : स्टैंड-अलोन स्पा, होटल और रिसॉर्ट में स्पा और मेडी-स्पा।
उद्यमिता: कुछ वर्षों के अनुभव के बाद आप किसी सर्विस एग्रीगेटर से जुड़ सकते हैं। आप अपना स्वयं का प्रतिष्ठान भी शुरू कर सकते हैं।
कार्य वातावरण: सामान्य कार्य घंटे सप्ताह में 6 दिन प्रतिदिन 8-9 घंटे होते हैं। कभी-कभी अतिरिक्त समय में काम भी करना पड़ सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
सहायक स्पा थेरेपिस्ट → स्पा थेरेपिस्ट → स्पा प्रबंधक
स्पा थेरेपिस्ट की आय रुपए 15,000 - 20,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://bit.ly/3vSK9bQ
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
मैं सात साल से नवी मुंबई में ‘ग्रेस अरोमा’ नाम से एक स्पा चला रहा था। लेकिन मुझे अपनी सेवाओं को आधुनिक बनाने और बेहतर बनाने की ज़रूरत महसूस हुई। मैंने स्पा कंसल्टेंट्स की मदद लेने का फ़ैसला किया। मेरे मौजूदा कर्मचारियों ने ग्राहक प्रबंधन और स्पा उपचार की नवीनतम तकनीकों में प्रशिक्षण लिया। उन्होंने मेरे स्पा को फिर से डिज़ाइन करने में भी मदद की और हम सभी को सर्वश्रेष्ठ स्पा प्रबंधन तकनीकों में प्रशिक्षित किया गया। अब इसे अपने नए अवतार में जी-स्पा कहा जाता है। डॉ. मनीष और डॉ. स्वप्निल द्वारा दिए गए प्रशिक्षण ने इस बदलाव को यादगार बना दिया। कंचन सी, मालिक और अरोमा थेरेपिस्ट - जी-स्पा, नवी मुंबई।*
स्रोत: https://www.spaconsultants.in/testimonials.php
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी
व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।