ई-कॉमर्स उद्योग में यह एक महत्वपूर्ण भूमिका है। वे खुदरा संचालन में सामान प्राप्त करते हैं और गोदाम में रखते हैं, ग्राहक के आदेशों को संसाधित करते हैं और ग्राहकों को उनके परिसर में उत्पाद वितरित करते हैं। वे भुगतान स्वीकार करने और संसाधित करने, ग्राहक प्रश्नों और उत्पाद वापसी जैसे विभिन्न लेन-देन के लिए ग्राहक से जुड़ते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हो।
• आपके पास बेहतरीन संचार कौशल हो।
• आपको बाहर काम करना पसंद हों।
• आप समय के पाबंद हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
• कक्षा 10 उत्तीर्ण करने और न्यूनतम 18 वर्ष की आयु होने के बाद आप स्तर 3 के नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ)* सेवा पूर्ति कार्यकारी पाठ्यक्रम के लिए नामांकन कर सकते हैं
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम विभिन्न विभागों द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान, हैदराबाद, तेलंगाना,
2. भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद, गुजरात
3. भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली
4. राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान, नोएडा, उत्तर प्रदेश
5. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
फीस
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/ बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज : पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 40,000 - 2,00,000* तक है।
बैचलर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम): पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 20,000 - 1,00,000* तक है। प्रति वर्ष,
मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एम.बी.ए.): पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 5,00,000 - 25,00,000* तक है।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।* *(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: ई-कॉमर्स कंपनियां, फ़ूड एग्रीगेटर, सुपरमार्केट, हाइपर मार्केट।
कार्य वातावरण: सामान्यत: आपको प्रतिदिन 9-10 घंटे और सप्ताह में 6 दिन कार्य करना होगा। शिफ्टों में काम करना आवश्यक होगा, और विशेष अवसरों जैसे त्यौहारों पर अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
प्रशिक्षु, सेवा पूर्ति→ सेवा पूर्ति कार्यकारी → सेवा पूर्ति प्रबंधक
अपेक्षाकृत वेतन
सेवा पूर्ति कार्यकारी की आय लगभग रुपए 20,833-80,000* प्रति माह तक हो सकती है।
प्रियंका खातरकर भोपाल के पास एक किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने हमेशा से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद आत्मनिर्भर बनने का सपना देखा था। हालांकि 12वीं कक्षा के बाद उन पर शादी का दबाव था, लेकिन उनके पिता ने उनकी उच्च शिक्षा और करियर की आकांक्षाओं का समर्थन किया। एक दिन प्रियंका को क्वेस कॉर्प द्वारा दी जाने वाली कौशल आधारित प्रशिक्षण और डीडीयू-जीकेवाई योजना के अंतर्गत मिलने वाले मुफ्त व्यावसायिक प्रशिक्षण की जानकारी मिली। इसमें प्रशिक्षण के दौरान मुफ्त रहन-सहन और खान-पान की सुविधा और इसके बाद नौकरी के अवसर भी शामिल थे। प्रियंका ने तुरंत प्रशिक्षण के लिए नामांकन किया और बिक्री टीम का हिस्सा बनीं। प्रशिक्षण के बाद उन्हें बैंगलोर में बाटा में सेल्स एसोसिएट के रूप में नौकरी मिल गई। पिछले दो वर्षों से वह वहां काम कर रही हैं और एक साल के भीतर ही उन्हें पदोन्नति भी मिली, जिसके बाद अब वह 30,000 रुपए प्रति माह कमा रही हैं। प्रियंका अपने माता-पिता की बेहद आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें स्वतंत्र होने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर दिया।
सेवा पूर्ति कार्यकारी
NCS Code: NA | BF030• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हो।
• आपके पास बेहतरीन संचार कौशल हो।
• आपको बाहर काम करना पसंद हों।
• आप समय के पाबंद हों।
न्यूनतम योग्यता
• कक्षा 10 उत्तीर्ण करने और न्यूनतम 18 वर्ष की आयु होने के बाद आप स्तर 3 के नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ)* सेवा पूर्ति कार्यकारी पाठ्यक्रम के लिए नामांकन कर सकते हैं
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम विभिन्न विभागों द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान, हैदराबाद, तेलंगाना,
2. भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद, गुजरात
3. भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली
4. राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान, नोएडा, उत्तर प्रदेश
5. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/ बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज : पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 40,000 - 2,00,000* तक है।
बैचलर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम): पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 20,000 - 1,00,000* तक है। प्रति वर्ष,
मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एम.बी.ए.): पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 5,00,000 - 25,00,000* तक है।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: ई-कॉमर्स कंपनियां, फ़ूड एग्रीगेटर, सुपरमार्केट, हाइपर मार्केट।
कार्य वातावरण: सामान्यत: आपको प्रतिदिन 9-10 घंटे और सप्ताह में 6 दिन कार्य करना होगा। शिफ्टों में काम करना आवश्यक होगा, और विशेष अवसरों जैसे त्यौहारों पर अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
प्रशिक्षु, सेवा पूर्ति→ सेवा पूर्ति कार्यकारी → सेवा पूर्ति प्रबंधक
सेवा पूर्ति कार्यकारी की आय लगभग रुपए 20,833-80,000* प्रति माह तक हो सकती है।
स्रोत - https://www.ambitionbox.com/profile/fulfillment-executive-salary
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
प्रियंका खातरकर भोपाल के पास एक किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने हमेशा से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद आत्मनिर्भर बनने का सपना देखा था। हालांकि 12वीं कक्षा के बाद उन पर शादी का दबाव था, लेकिन उनके पिता ने उनकी उच्च शिक्षा और करियर की आकांक्षाओं का समर्थन किया। एक दिन प्रियंका को क्वेस कॉर्प द्वारा दी जाने वाली कौशल आधारित प्रशिक्षण और डीडीयू-जीकेवाई योजना के अंतर्गत मिलने वाले मुफ्त व्यावसायिक प्रशिक्षण की जानकारी मिली। इसमें प्रशिक्षण के दौरान मुफ्त रहन-सहन और खान-पान की सुविधा और इसके बाद नौकरी के अवसर भी शामिल थे। प्रियंका ने तुरंत प्रशिक्षण के लिए नामांकन किया और बिक्री टीम का हिस्सा बनीं। प्रशिक्षण के बाद उन्हें बैंगलोर में बाटा में सेल्स एसोसिएट के रूप में नौकरी मिल गई। पिछले दो वर्षों से वह वहां काम कर रही हैं और एक साल के भीतर ही उन्हें पदोन्नति भी मिली, जिसके बाद अब वह 30,000 रुपए प्रति माह कमा रही हैं। प्रियंका अपने माता-पिता की बेहद आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें स्वतंत्र होने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर दिया।
स्रोत :- https://rural.nic.in/sites/default/files/NRLM_75_Stories_of_Atmanirbhar_17092021.pdf