बी.एस.एफ. या सीमा सुरक्षा बल भारत सरकार का सीमा सुरक्षा संगठन है, जिसे रक्षा की पहली पंक्ति के रूप में जाना जाता है और भारत के सात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सी.ए.पी.एफ.) में से एक है। एक बी.एस.एफ. जवान सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ उस क्षेत्र की तस्करी और अनधिकृत प्रवेश या भारत से बाहर निकलने जैसे सीमा पार अपराधों को रोकने के लिए उत्तरदायी है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
आपकों लोगों की सहायता करना पसंद हों।
आप बाहर काम करने में सहज हों।
आप देश की सेवा और शौर्य का प्रदर्शन करने के इच्छुक हों।
आप स्पष्ट निर्देशों का अनुसरण करते हों।
प्रवेश मार्ग
किसी भी वर्ग में कक्षा 10 या 10+2 उत्तीर्ण करें। व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों, निजी संस्थानों या सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों द्वारा नेतृत्व, शारीरिक फिटनेस या आपदा प्रबंधन में अल्पकालिक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम पूर्ण करें।
व्यावसायिक संस्थानों और रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों द्वारा प्रदान किए जाने वाले रक्षा अध्ययन, सीमा सुरक्षा या सुरक्षा प्रबंधन में डिप्लोमा करें।
विश्वविद्यालयों और रक्षा-संबंधित संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाले रक्षा अध्ययन, सुरक्षा प्रबंधन या लोक प्रशासन में स्नातक की डिग्री करें।
रक्षा संचालन, सुरक्षा विश्लेषण और नेतृत्व में उन्नत ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करते हुए रक्षा अध्ययन, राष्ट्रीय सुरक्षा या सामरिक अध्ययन में मास्टर डिग्री करें।
प्रतियोगी परीक्षाएं: बी एस एफ अधिकारी बनने के लिए, उम्मीदवारों को सहायक कमांडेंट जैसे पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एस एस सी) या संघ लोक सेवा आयोग (यू पी एस सी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं को उत्तीर्ण करना होगा। कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
संस्थान
बी.एस.एफ. अकादमी, टेकनपुर, मध्य प्रदेश
सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपन एंड टैक्टिक्स (सी.एस.डब्ल्यू .टी.), इंदौर, मध्य प्रदेश
प्रशिक्षण केंद्र और स्कूल (टीसी एंड एस), हजारीबाग, झारखंड
बी.एस.एफ. संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (बी.आई.सी.आई.टी.), नई दिल्ली
इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल संचार केंद्र (सी.ई.डी.सी.ओ.), बेंगलुरु, कर्नाटक
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क
सर्टिफिकेट (6 महीने – 1 वर्ष): पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 5,000 - 50,000* के बीच है।
डिप्लोमा (1 - 2 वर्ष): पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 15,000 – 1,00,000* के बीच है।
स्नातक (3 वर्ष): पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 20,000 – 1,50,000* के बीच है।
स्नातकोत्तर (2 वर्ष): पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 30,000 – 2,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।* *(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: आप 192 बटालियनों में से किसी बटालियन के साथ - साथ मरीन विंग, एयर विंग और आर्टिलरी रेजिमेंट जैसी विशेष इकाइयों में रोजगार पा सकते हैं।
कार्य वातावरण: काम का समय आम तौर पर प्रतिदिन 8 - 9 घंटे के लिए सप्ताह में 6 - 7 दिन होता है। शिफ्ट सिस्टम उपलब्ध है। आपसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने की उम्मीद की जाती है। ज्यादातर काम बाहर का होता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
असिस्टेंट कमांडेंट → डिप्टी कमांडेंट → कमांडेंट → डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डी.आई.जी.) → इंस्पेक्टर जनरल (आई.जी.) → एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ए.डी.जी. ) → स्पेशल डायरेक्टर जनरल → डायरेक्टर जनरल (डी.जी.)
तनुश्री पारीक, वर्ष 2013 में बी.एस.एफ. में महिलाओं को शामिल करने के बाद से भारत की पहली महिला लड़ाकू अधिकारी हैं। तनुश्री पारीक ने 15 अगस्त, 2019 को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस परेड का नेतृत्व करने का गौरव भी हासिल किया हुआ है।*
सीमा सुरक्षा बल
NCS Code: NA | GS002आपकों लोगों की सहायता करना पसंद हों।
आप बाहर काम करने में सहज हों।
आप देश की सेवा और शौर्य का प्रदर्शन करने के इच्छुक हों।
आप स्पष्ट निर्देशों का अनुसरण करते हों।
किसी भी वर्ग में कक्षा 10 या 10+2 उत्तीर्ण करें। व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों, निजी संस्थानों या सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों द्वारा नेतृत्व, शारीरिक फिटनेस या आपदा प्रबंधन में अल्पकालिक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम पूर्ण करें।
व्यावसायिक संस्थानों और रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों द्वारा प्रदान किए जाने वाले रक्षा अध्ययन, सीमा सुरक्षा या सुरक्षा प्रबंधन में डिप्लोमा करें।
विश्वविद्यालयों और रक्षा-संबंधित संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाले रक्षा अध्ययन, सुरक्षा प्रबंधन या लोक प्रशासन में स्नातक की डिग्री करें।
रक्षा संचालन, सुरक्षा विश्लेषण और नेतृत्व में उन्नत ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करते हुए रक्षा अध्ययन, राष्ट्रीय सुरक्षा या सामरिक अध्ययन में मास्टर डिग्री करें।
प्रतियोगी परीक्षाएं: बी एस एफ अधिकारी बनने के लिए, उम्मीदवारों को सहायक कमांडेंट जैसे पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एस एस सी) या संघ लोक सेवा आयोग (यू पी एस सी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं को उत्तीर्ण करना होगा। कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
संस्थान
बी.एस.एफ. अकादमी, टेकनपुर, मध्य प्रदेश
सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपन एंड टैक्टिक्स (सी.एस.डब्ल्यू .टी.), इंदौर, मध्य प्रदेश
प्रशिक्षण केंद्र और स्कूल (टीसी एंड एस), हजारीबाग, झारखंड
बी.एस.एफ. संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (बी.आई.सी.आई.टी.), नई दिल्ली
इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल संचार केंद्र (सी.ई.डी.सी.ओ.), बेंगलुरु, कर्नाटक
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क
सर्टिफिकेट (6 महीने – 1 वर्ष): पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 5,000 - 50,000* के बीच है।
डिप्लोमा (1 - 2 वर्ष): पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 15,000 – 1,00,000* के बीच है।
स्नातक (3 वर्ष): पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 20,000 – 1,50,000* के बीच है।
स्नातकोत्तर (2 वर्ष): पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 30,000 – 2,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: आप 192 बटालियनों में से किसी बटालियन के साथ - साथ मरीन विंग, एयर विंग और आर्टिलरी रेजिमेंट जैसी विशेष इकाइयों में रोजगार पा सकते हैं।
कार्य वातावरण: काम का समय आम तौर पर प्रतिदिन 8 - 9 घंटे के लिए सप्ताह में 6 - 7 दिन होता है। शिफ्ट सिस्टम उपलब्ध है। आपसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने की उम्मीद की जाती है। ज्यादातर काम बाहर का होता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
असिस्टेंट कमांडेंट → डिप्टी कमांडेंट → कमांडेंट → डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डी.आई.जी.) → इंस्पेक्टर जनरल (आई.जी.) → एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ए.डी.जी. ) → स्पेशल डायरेक्टर जनरल → डायरेक्टर जनरल (डी.जी.)
सीमा सुरक्षा बल अधिकारी की आय रुपए 23,000 - 1,20,000* प्रति माह हो सकती है।
स्रोत: https://recruitmentresult.com/bsf-salary/#BSF_SI_Salary_2022
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
तनुश्री पारीक, वर्ष 2013 में बी.एस.एफ. में महिलाओं को शामिल करने के बाद से भारत की पहली महिला लड़ाकू अधिकारी हैं। तनुश्री पारीक ने 15 अगस्त, 2019 को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस परेड का नेतृत्व करने का गौरव भी हासिल किया हुआ है।*
स्रोत: hhttps://www.indianyouth.net/bsfs-first-woman-combat-officer-tanushree-pareek-inspires-youth/
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।