धातु, लकड़ी, और अन्य सामग्रियों के विभिन्न भागों की कटाई, ड्रिलिंग, और आकार देने का कार्य संख्यात्मक रूप से नियंत्रित कम्प्यूटरीकृत (सीएनसी) खराद मशीनों द्वारा किया जाता है। इन मशीनों के संचालकों को टर्निंग ऑपरेशन करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा, उन्हें मशीनों के रखरखाव के संबंध में भी प्रशिक्षण प्राप्त होता है, जिसमें बेलनाकार घूमते हुए टुकड़ों से धातु निकालने जैसे बारीक ऑपरेशन शामिल होते हैं। नियमित रखरखाव करना आवश्यक है ताकि उत्पादन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपको विभिन्न वस्तुओं का निर्माण करना पसंद हो।
• आपकी गणितीय कार्यों में रुचि हो।
• आपको यह समझने में रुचि हो कि वस्तुएं कैसे कार्य करती हैं।
• आप एक समूह में काम करने में सहज महसूस करते हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 10 उत्तीर्ण करने के बाद सीएनसी ऑपरेटर (टर्निंग) के नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 3 पाठ्यक्रम में नामांकन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. सीएनसी प्रशिक्षण केंद्र (सी.एन.सी.टी.सी.) राष्ट्रीय संस्थान एवं इंजीनियरिंग, मैसूर, कर्नाटक
2. एन्बिट ऑटोमेशन, कोच्चि, केरल
3. पिक्सिन सीएनसी, चेन्नई, तमिलनाडु
4. राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली
5. औद्योगिक प्रशिक्षण (आई.टी.आई.)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 2,50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : विनिर्माण कंपनियां, मशीन उपकरण कंपनियां, मशीन वितरक।
कार्य वातावरण: कार्य घंटे प्रतिदिन लगभग 8/9 घंटे और सप्ताह में 5/6 दिन होते हैं। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध है। संविदात्मक नौकरियां भी उपलब्ध हैं। कभी-कभी काम में यात्रा शामिल हो सकती है। भारत और विदेश में नौकरियां उपलब्ध हैं।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
के. प्रभु हैदराबाद में रहते हैं और स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में थे। उन्होंने नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम) द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में सुना और एक अवसर के लिए संस्थान से संपर्क किया। काउंसलिंग के बाद, वे राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम में सीएनसी (टर्निंग) का कोर्स करने के लिए सहमत हो गए। यह प्रशिक्षण दो महीने का था। कोर्स पूरा करने के बाद, उन्हें टेक्नो ग्राफ नामक एक कंपनी में सफलतापूर्वक नौकरी मिली, जहां उन्होंने रुपए 8,000 के मासिक वेतन पर काम करना शुरू किया। अपने जीवन की नई सकारात्मक शुरुआत को लेकर वे बेहद खुश हैं।
स्रोत: https//www.nsic.eo.in/pdfs/succchen15.pdf
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।
सीएनसी ऑपरेटर (टर्निंग)
NCS Code: 7223.6002 | TST019• आपको विभिन्न वस्तुओं का निर्माण करना पसंद हो।

सीएनसी ऑपरेटर (टर्निंग) → अन्य सीएनसी/मशीन ऑपरेटिंग भूमिकाएँ → पर्यवेक्षक → प्रबंधक
सीएनसी ऑपरेटर (टर्निंग) की आय रुपए 5,000 - 8,000* प्रतिमाह हो सकती है। अनुभवी की आय रुपए 12,000 -25,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://bit.ly/3WzWwVl
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव