सामाजिक कार्यकर्ता एक पेशेवर होता है जो व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों को उनकी भलाई में सुधार करने और सामाजिक मुद्दों को संबोधित करने में सहायता करता है। वे गरीबी, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, व्यसन, घरेलू हिंसा और विकलांगता जैसी विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों के साथ काम करते हैं, और वे परामर्श, वकालत और लोगों को आवश्यक सेवाओं से जोड़ने के माध्यम से सहायता प्रदान करते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप सभी से सहजता से बात कर सकते हों।
• आपको अपने दोस्तों, साथियों और अपने आस-पास के लोगों की मदद करना पसंद हों।
• आपको सामाजिक समस्याओं का विश्लेषण करना पसंद हों।
• आपको विभिन्न समुदायों और उनकी संस्कृतियों के बारे में जानने में मज़ा आता हों।
प्रवेश मार्ग
1. किसी विषय में 10+2 पूरा करें।
2. सामाजिक कार्य/समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री पूरी करें।
अथवा
सामाजिक कार्य/समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री पूरी करें, उसके बाद सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर (एम.एस.डब्ल्यू.) करें।
अथवा
किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री पूरी करें और फिर सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर (एम.एस.डब्ल्यू.) करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम सामाजिक कार्य विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
2. महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, वडोदरा, गुजरात
3. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
4. दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
5. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
6. विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल
7. मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई, तमिल, तमिलनाडु
8. उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर, ओड़िशा
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बैंगलोर, बेंगलुरु, कर्नाटक
2. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई, महाराष्ट्र
3. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जयपुर, राजस्थान
4. सीएमआर यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक
5. बनस्थली विद्यापीठ, टोंक, राजस्थान
6. सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता, पंश्चिम बंगाल
7. बॉस्को इंस्टीट्यूट, जोरहाट, असम
8. निर्मला निकेतन, मुंबई, महाराष्ट्र
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 6,000 - 2,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।* *(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: सामुदायिक विकास संगठन, बाल कल्याण और मानव सेवा एजेंसियाँ, मानसिक स्वास्थ्य सुविधाएँ, चिकित्सालय, विद्यालय, गैर-सरकारी संगठन।
कार्य वातावरण: इसमें व्यापक क्षेत्र कार्य और यात्रा शामिल है। आम तौर पर, आपके पास एक कार्यालय होगा, लेकिन आप नियमित रूप से क्षेत्र में भी काम करेंगे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के सामाजिक कार्य में विशेषज्ञ हैं।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
प्रशिक्षु → प्रोजेक्ट एसोसिएट → प्रशासनिक प्रबंधक
अथवा
प्रशिक्षु → प्रोजेक्ट एसोसिएट → नीति नियोजन प्रबंधक
अथवा
प्रशिक्षु → प्रोजेक्ट एसोसिएट → प्रोजेक्ट प्रबंधक
प्रीति पाटकर, प्रेरणा नामक एनजीओ की सह-संस्थापक और कार्यकारी सचिव हैं, जो अंतर-पीढ़ीगत तस्करी को समाप्त करने और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने निर्मला निकेतन कॉलेज ऑफ सोशल वर्क से स्नातक किया है और वर्ष 1986 में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से सोशल वर्क में अपनी विशेषज्ञता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। प्रीति ने गणिकागृह क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के लिए 'नाइट केयर सेंटर' की स्थापना की, जो दुनिया का पहला इस प्रकार का केंद्र है। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए, वर्ष 1989 में उन्हें अशोका फाउंडेशन यूएसए से अशोका फेलोशिप मिली और बाद में भारत के राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता
NCS Code: 2635.0500 | PPLS013• आप सभी से सहजता से बात कर सकते हों।
• आपको अपने दोस्तों, साथियों और अपने आस-पास के लोगों की मदद करना पसंद हों।
• आपको सामाजिक समस्याओं का विश्लेषण करना पसंद हों।
• आपको विभिन्न समुदायों और उनकी संस्कृतियों के बारे में जानने में मज़ा आता हों।
1. किसी विषय में 10+2 पूरा करें।
2. सामाजिक कार्य/समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री पूरी करें।
अथवा
सामाजिक कार्य/समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री पूरी करें, उसके बाद सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर (एम.एस.डब्ल्यू.) करें।
अथवा
किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री पूरी करें और फिर सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर (एम.एस.डब्ल्यू.) करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम सामाजिक कार्य विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
2. महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, वडोदरा, गुजरात
3. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
4. दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
5. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
6. विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल
7. मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई, तमिल, तमिलनाडु
8. उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर, ओड़िशा
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बैंगलोर, बेंगलुरु, कर्नाटक
2. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई, महाराष्ट्र
3. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जयपुर, राजस्थान
4. सीएमआर यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक
5. बनस्थली विद्यापीठ, टोंक, राजस्थान
6. सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता, पंश्चिम बंगाल
7. बॉस्को इंस्टीट्यूट, जोरहाट, असम
8. निर्मला निकेतन, मुंबई, महाराष्ट्र
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 6,000 - 2,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: सामुदायिक विकास संगठन, बाल कल्याण और मानव सेवा एजेंसियाँ, मानसिक स्वास्थ्य सुविधाएँ, चिकित्सालय, विद्यालय, गैर-सरकारी संगठन।
कार्य वातावरण: इसमें व्यापक क्षेत्र कार्य और यात्रा शामिल है। आम तौर पर, आपके पास एक कार्यालय होगा, लेकिन आप नियमित रूप से क्षेत्र में भी काम करेंगे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के सामाजिक कार्य में विशेषज्ञ हैं।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
प्रशिक्षु → प्रोजेक्ट एसोसिएट → प्रशासनिक प्रबंधक
अथवा
प्रशिक्षु → प्रोजेक्ट एसोसिएट → नीति नियोजन प्रबंधक
अथवा
प्रशिक्षु → प्रोजेक्ट एसोसिएट → प्रोजेक्ट प्रबंधक
सामाजिक कार्यकर्ता की आय रुपए 15,000 - 30,000* प्रति माह के बीच हो सकती है।
स्रोत: https://www.glassdoor.co.in/Salaries/india-social-worker-salary-SRCH_IL.0%2C5_IN115_KO6%2C19.htm?utm
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
प्रीति पाटकर, प्रेरणा नामक एनजीओ की सह-संस्थापक और कार्यकारी सचिव हैं, जो अंतर-पीढ़ीगत तस्करी को समाप्त करने और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने निर्मला निकेतन कॉलेज ऑफ सोशल वर्क से स्नातक किया है और वर्ष 1986 में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से सोशल वर्क में अपनी विशेषज्ञता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। प्रीति ने गणिकागृह क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के लिए 'नाइट केयर सेंटर' की स्थापना की, जो दुनिया का पहला इस प्रकार का केंद्र है। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए, वर्ष 1989 में उन्हें अशोका फाउंडेशन यूएसए से अशोका फेलोशिप मिली और बाद में भारत के राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
स्रोत: https://forum.thenudge.org/speakers/priti-patkar
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।