साउंड इंजीनियर, रिकॉर्डिंग या लाइव प्रदर्शन के तकनीकी पक्ष के लिए उत्तरदायी होते हैं। यह ध्वनि के स्तर और आउटपुट की गुणवत्ता को मापता और प्रबंधित करते हैं। साउंड इंजीनियर भौतिक ध्वनि उपकरण, जैसे स्पीकर, मिक्सिंग कंसोल और माइक्रोफोन के रख-रखाव का भी ध्यान रखते हैं। यह रिकॉर्ड किए गए ट्रैक की समीक्षा कर सकते हैं और उनमें सुधार करने के लिए उन्हें संपादित भी कर सकते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपकी विज्ञान में रुचि हो।
• आपको वाद्ययंत्र बजाना या गाना पसंद हों।
• आप एक रचनात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति हों।
• आप स्पष्ट निर्देशों का पालन करते हों।
प्रवेश मार्ग
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक, रसायन और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण ।
2. साउंड इंजीनियरिंग/एकॉस्टिक इंजीनियरिंग/साउंड और म्यूजिक टेक्नोलॉजी /इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग / कंप्यूटर विज्ञान और संबद्ध विषय में स्नातक करें। अथवा
स्नातक के बाद उसी या संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर करें ।
प्रवेश के लिए, आपको राष्ट्रीय स्तर (जे.ई.ई मेन, जे.ई.ई एडवांस
इत्यादि) या राज्य स्तर (डब्ल्यू.बी.जे.ई.ई., ए.पी. ई.ए.एम.सी.ई.टी. इत्यादि) या संस्थान स्तर (वी.ई.टी., आई.पी. इत्यादि) पर आयोजित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
*कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. कॉलेज ऑफ अप्लाइड साइंस, वडक्केनचेरी, पलक्कड़, केरल
2. गवर्नमेंट फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट, बेंगलुरु, कर्नाटक
3. मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई, महाराष्ट्र
4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
5. फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे, महाराष्ट्र
6. श्री अरबिंदो सेंटर फॉर आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन, नई दिल्ली
7. श्री अन्नामचार्य गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड डांस, हैदराबाद, तेलंगाना
8. सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. सेज विश्वविद्यालय, इंदौर, मध्य प्रदेश
2. रिसाली प्रबंधन संस्थान, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश
3. गार्डन सिटी विश्वविद्यालय, बेंगलुरु, कर्नाटक
4. सी.एम.आर. विश्वविद्यालय (विज्ञान अध्ययन विद्यालय), बेंगलुरु, कर्नाटक
5. सीमेडू स्कूल ऑफ प्रो-एक्सप्रेशनिज्म, पुणे, महाराष्ट्र
6. देवीप्रसाद गोयंका प्रबंधन कॉलेज ऑफ मीडिया स्टडीज, मुंबई, महाराष्ट्र
7. रायट बहरा विश्वविद्यालय, मोहाली, पंजाब
8. एंजल्स म्यूजिक अकादमी, जयपुर, राजस्थान
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 45,000 - 13,00,000* के बीच है।
* उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्तिः यह छात्रवृत्ति अभियांत्रिकी स्नातक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। इसकी पात्रता में एक योग्यता परीक्षा शामिल है। यह भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है,
जिसके पास वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक उत्तम योग्यता होती है ।*
• योग्यता-सह-साधन आधारित छात्रवृत्तिः अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष लगभग 20,000 अभियांत्रिकी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों का समस्त पाठ्यक्रम शुल्क सीधे उनके संस्थानों को भुगतान किया जाता है ।*
• इंडियन ऑयल एजुकेशनल स्कॉलरशिपः आई.ओ.सी. लिमिटेड पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 300 छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, इसके लिए विद्यार्थियों को एक स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित होना होता है। छात्रवृत्ति विशेष रूप से शारीरिक अक्षमता वाले छात्रों, महिलाओं और उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए है ।*
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं ।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है ।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है, पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि ।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: आपको प्रोडक्शन हाउस, थिएटर, संगीत कंपनियां, फिल्म निर्माण एजेंसियां, ध्वनि प्रौद्योगिकी कंपनियां आदि में काम करना होगा।
कार्य वातावरण: संभवतः आपको एक टीम का नेतृत्व करना पड़ सकता है, जिस परियोजना पर आप काम करेंगे आपको उससे जुड़े विभिन्न लोगों के साथ सहयोग करना होगा। आप आमतौर पर सप्ताह में 5 - 6 दिन और हर दिन न्यूनतम 8 - 9 घंटे काम कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त भी आपको काम करना पड़ सकता है।
* इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
मीना नारायणन को भारत की पहली महिला साउंड इंजीनियर माना जाता है। उन्होंने अपने पति ए. नारायणन के साथ काम किया, जो शुरुआती तमिल सिनेमा में सबसे प्रशंसनीय निर्देशकों में से एक थे। उन्होंने बताया कि उन्हें इस क्षेत्र में कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं मिला, लेकिन फिल्म इतिहासकार एस. थिओडोर भास्करन ने अपनी पुस्तक द मैसेज बियरर्स में लिखा है कि उन्होंने साउंड इंजीनियरिंग पर ध्यान दिया और दो वर्षों में अनुभव प्राप्त किया। वह कर्नाटक संगीत में प्रशिक्षित थीं ।*
साउंड इंजीनियर
NCS Code: 2153.0500 | E045• आपकी विज्ञान में रुचि हो।
• आपको वाद्ययंत्र बजाना या गाना पसंद हों।
• आप एक रचनात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति हों।
• आप स्पष्ट निर्देशों का पालन करते हों।
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक, रसायन और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण ।
2. साउंड इंजीनियरिंग/एकॉस्टिक इंजीनियरिंग/साउंड और म्यूजिक टेक्नोलॉजी /इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग / कंप्यूटर विज्ञान और संबद्ध विषय में स्नातक करें।
अथवा
स्नातक के बाद उसी या संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर करें ।
प्रवेश के लिए, आपको राष्ट्रीय स्तर (जे.ई.ई मेन, जे.ई.ई एडवांस
इत्यादि) या राज्य स्तर (डब्ल्यू.बी.जे.ई.ई., ए.पी. ई.ए.एम.सी.ई.टी. इत्यादि) या संस्थान स्तर (वी.ई.टी., आई.पी. इत्यादि) पर आयोजित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
*कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. कॉलेज ऑफ अप्लाइड साइंस, वडक्केनचेरी, पलक्कड़, केरल
2. गवर्नमेंट फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट, बेंगलुरु, कर्नाटक
3. मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई, महाराष्ट्र
4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
5. फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे, महाराष्ट्र
6. श्री अरबिंदो सेंटर फॉर आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन, नई दिल्ली
7. श्री अन्नामचार्य गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड डांस, हैदराबाद, तेलंगाना
8. सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. सेज विश्वविद्यालय, इंदौर, मध्य प्रदेश
2. रिसाली प्रबंधन संस्थान, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश
3. गार्डन सिटी विश्वविद्यालय, बेंगलुरु, कर्नाटक
4. सी.एम.आर. विश्वविद्यालय (विज्ञान अध्ययन विद्यालय), बेंगलुरु, कर्नाटक
5. सीमेडू स्कूल ऑफ प्रो-एक्सप्रेशनिज्म, पुणे, महाराष्ट्र
6. देवीप्रसाद गोयंका प्रबंधन कॉलेज ऑफ मीडिया स्टडीज, मुंबई, महाराष्ट्र
7. रायट बहरा विश्वविद्यालय, मोहाली, पंजाब
8. एंजल्स म्यूजिक अकादमी, जयपुर, राजस्थान
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 45,000 - 13,00,000* के बीच है।
* उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्तिः यह छात्रवृत्ति अभियांत्रिकी स्नातक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। इसकी पात्रता में एक योग्यता परीक्षा शामिल है। यह भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है,
जिसके पास वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक उत्तम योग्यता होती है ।*
• योग्यता-सह-साधन आधारित छात्रवृत्तिः अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष लगभग 20,000 अभियांत्रिकी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों का समस्त पाठ्यक्रम शुल्क सीधे उनके संस्थानों को भुगतान किया जाता है ।*
• इंडियन ऑयल एजुकेशनल स्कॉलरशिपः आई.ओ.सी. लिमिटेड पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 300 छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, इसके लिए विद्यार्थियों को एक स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित होना होता है। छात्रवृत्ति विशेष रूप से शारीरिक अक्षमता वाले छात्रों, महिलाओं और उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए है ।*
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं ।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है ।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है, पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि ।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: आपको प्रोडक्शन हाउस, थिएटर, संगीत कंपनियां, फिल्म निर्माण एजेंसियां, ध्वनि प्रौद्योगिकी कंपनियां आदि में काम करना होगा।
कार्य वातावरण: संभवतः आपको एक टीम का नेतृत्व करना पड़ सकता है, जिस परियोजना पर आप काम करेंगे आपको उससे जुड़े विभिन्न लोगों के साथ सहयोग करना होगा। आप आमतौर पर सप्ताह में 5 - 6 दिन और हर दिन न्यूनतम 8 - 9 घंटे काम कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त भी आपको काम करना पड़ सकता है।
* इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
रिकॉर्डिस्ट → साउंड इंजीनियर → साउंड इंजीनियरिंग मैनेजर
अथवा
वर्कर/हेल्पर → साउंड असिस्टेंट → सीनियर साउंड असिस्टेंट → साउंड इंजीनियर → सीनियर साउंड इंजीनियर
साउंड इंजीनियर की आय रुपए 25,000 - 50,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://www.glassdoor.co.in/Salaries/audio-engineer-salary-SRCH_KO014.htm
* उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
मीना नारायणन को भारत की पहली महिला साउंड इंजीनियर माना जाता है। उन्होंने अपने पति ए. नारायणन के साथ काम किया, जो शुरुआती तमिल सिनेमा में सबसे प्रशंसनीय निर्देशकों में से एक थे। उन्होंने बताया कि उन्हें इस क्षेत्र में कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं मिला, लेकिन फिल्म इतिहासकार एस. थिओडोर भास्करन ने अपनी पुस्तक द मैसेज बियरर्स में लिखा है कि उन्होंने साउंड इंजीनियरिंग पर ध्यान दिया और दो वर्षों में अनुभव प्राप्त किया। वह कर्नाटक संगीत में प्रशिक्षित थीं ।*
स्रोत: https://bit.ly/3hZKB4Q
* उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।