फर्नीचर बनाने के लिए बढ़ईगीरी एक कुशल व्यापार है जिसमें किया जाने वाला प्राथमिक कार्य अंतिम उत्पाद बनाने के लिए विभिन्न घटकों को काटना, आकार देना और एक साथ स्थापित करना है। सहायक बढ़ई में फर्नीचर के विभिन्न भागों को बनाने और फर्नीचर के विभिन्न भागों को जोड़ने में बढ़ई की सहायता करते है। एक सहायक बढ़ई को पूरी प्रक्रिया में उपयोग किए जाने वाले औजारों को बनाए रखने का भी काम सौंपा जाता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आपको स्पष्ट निर्देशों का पालन करना पसंद हो।
• आप काम करते समय विवरणों पर ध्यान देते हो।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने और 18 वर्ष की आयु होने के बाद आप नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ)* स्तर 3 सहायक बढ़ई (लकड़ी के फर्नीचर) प्रशिक्षण के लिए नामांकन कर सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम विभिन्न विभागों द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आई.टी.आई.), मुंबई, महाराष्ट्र
2. गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, चेन्नई, तमिलनाडु
3. गवर्नमेंट टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर (जी.टी.टी.सी.), बेंगलुरु, कर्नाटक
4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एन.आई.डी.), अहमदाबाद, गुजरात
5. सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हैंड टूल्स (सी.आई.एच.टी.), जालंधर, पंजाब
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 10,000 – 50,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : फर्नीचर एजेंसियां, लकड़ी की एजेंसियां, फर्नीचर शोरूम, फर्नीचर बनाने वाली फैक्ट्रियां इत्यादि।
कार्य वातावरण: आपको कम से कम 8 से 9 घंटे और सप्ताह में 5 से 6 दिन काम करना होगा। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विभिन्न क्षमताओं वाले व्यक्तियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
हेल्पर → सहायक बढ़ई - लकड़ी का फर्नीचर → बढ़ई - लकड़ी का फर्नीचर
अपेक्षाकृत वेतन
सहायक बढ़ई (लकड़ी के फर्नीचर) की आय रुपए 12,000 - 23,570* प्रतिमाह हो सकती है।
प्रीति ने बचपन से ही अपने पिता को करीब से देखा और उनसे बढ़ईगीरी की कला सीखी। इस काम में उसकी गहरी रुचि थी, और उसने अपने पिता के अनुभवों से बहुत कुछ सीखा। 20 साल की उम्र में, प्रीति ने अपनी पहली अलमारी बनाई और उसे बेचने में भी सफल रही। वर्ष 2014 में, उसने अपनी पहली कार्यशाला शुरू की, जहां वह एकमात्र महिला सहायक बढ़ई के रूप में काम कर रही थी। स्किल इंडिया मिशन के तहत व्यवसाय विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, अब वह एक दिन एक बड़ा शोरूम खोलने का सपना देखती है। आज, वह अपने सीखे हुए कौशल को पूरी तरह से लागू कर रही है, जिससे उसका व्यवसाय तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रीति अपने कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव की समस्या से चिंतित रहती है और मानती है कि हर व्यक्ति किसी भी काम को करने में सक्षम होता है। वह किसी भी काम को छोटा या बड़ा नहीं मानती। उसके अनुसार, सफलता पाने के लिए, व्यक्ति को बस अपने सपनों का पीछा करना चाहिए और कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य पर डटे रहना चाहिए।
सहायक बढ़ई (लकड़ी का फर्नीचर)
NCS Code: NA | TST003• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आपको स्पष्ट निर्देशों का पालन करना पसंद हो।
• आप काम करते समय विवरणों पर ध्यान देते हो।
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने और 18 वर्ष की आयु होने के बाद आप नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ)* स्तर 3 सहायक बढ़ई (लकड़ी के फर्नीचर) प्रशिक्षण के लिए नामांकन कर सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें
यह पाठ्यक्रम विभिन्न विभागों द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आई.टी.आई.), मुंबई, महाराष्ट्र
2. गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, चेन्नई, तमिलनाडु
3. गवर्नमेंट टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर (जी.टी.टी.सी.), बेंगलुरु, कर्नाटक
4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एन.आई.डी.), अहमदाबाद, गुजरात
5. सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हैंड टूल्स (सी.आई.एच.टी.), जालंधर, पंजाब
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 10,000 – 50,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल : फर्नीचर एजेंसियां, लकड़ी की एजेंसियां, फर्नीचर शोरूम, फर्नीचर बनाने वाली फैक्ट्रियां इत्यादि।
कार्य वातावरण: आपको कम से कम 8 से 9 घंटे और सप्ताह में 5 से 6 दिन काम करना होगा। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विभिन्न क्षमताओं वाले व्यक्तियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं।
हेल्पर → सहायक बढ़ई - लकड़ी का फर्नीचर → बढ़ई - लकड़ी का फर्नीचर
सहायक बढ़ई (लकड़ी के फर्नीचर) की आय रुपए 12,000 - 23,570* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत - https://in.indeed.com/q-furniture-car-penter-jobs.html?vjk=f0e0d5aa412baf29
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
प्रीति ने बचपन से ही अपने पिता को करीब से देखा और उनसे बढ़ईगीरी की कला सीखी। इस काम में उसकी गहरी रुचि थी, और उसने अपने पिता के अनुभवों से बहुत कुछ सीखा। 20 साल की उम्र में, प्रीति ने अपनी पहली अलमारी बनाई और उसे बेचने में भी सफल रही। वर्ष 2014 में, उसने अपनी पहली कार्यशाला शुरू की, जहां वह एकमात्र महिला सहायक बढ़ई के रूप में काम कर रही थी। स्किल इंडिया मिशन के तहत व्यवसाय विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, अब वह एक दिन एक बड़ा शोरूम खोलने का सपना देखती है। आज, वह अपने सीखे हुए कौशल को पूरी तरह से लागू कर रही है, जिससे उसका व्यवसाय तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रीति अपने कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव की समस्या से चिंतित रहती है और मानती है कि हर व्यक्ति किसी भी काम को करने में सक्षम होता है। वह किसी भी काम को छोटा या बड़ा नहीं मानती। उसके अनुसार, सफलता पाने के लिए, व्यक्ति को बस अपने सपनों का पीछा करना चाहिए और कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य पर डटे रहना चाहिए।
स्रोत - https://yourstory.com/socialstory/2022/04/woman-successful-entrepreneur-village-monday-motivation
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।