संग्रहालय विज्ञान संग्रहालय के संगठन और प्रबंधन का विज्ञान या पेशा है। संग्रहालय विज्ञानी संग्रहालय में संग्रहों की देखभाल, प्रबंधन, आयोजन, प्रदर्शन और विकास करते हैं, साथ ही संबंधित अनुसंधान भी करते हैं। संग्रहालय क्यूरेटर आमतौर पर मानव विज्ञान, कला, सजावटी कला, प्राकृतिक इतिहास, सामाजिक इतिहास, विज्ञान या प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विशेषज्ञ होते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• इतिहास और संस्कृति में आपकी गहरी रुचि हो।
• आपमें खोज करने की जिज्ञासा है।
• आपको जानकारी एकत्र करना और उसका विश्लेषण करना पसंद हो।
• आपको कलाकृतियों में रुचि और खोज में जिज्ञासा हो।
प्रवेश मार्ग
1. इतिहास विषय के साथ मानविकी वर्ग में 10 + 2 पूरा करें।
2. इतिहास/प्राचीन भारतीय इतिहास और पुरातत्व या इसके समकक्ष में स्नातक की डिग्री पूरी करें।
3. संग्रहालय विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करें।
इसके बाद उसी या प्रासंगिक विषय में पीएच.डी. करें। अथवा
प्राचीन या मध्यकालीन भारतीय इतिहास/पुरातत्व/मानव विज्ञान/ भूविज्ञान में प्लीस्टोसीन युग के ज्ञान के साथ स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करें और फिर संग्रहालय विज्ञान में पीजी डिप्लोमा कोर्स पूरा करें।
कृपया नामांकन के समय पाठ्यक्रम की अवधि की जांच कर लें
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम इतिहास/पुरातत्व/संग्रहालय विज्ञान विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। *उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
सरकारी संस्थान
1. पुरातत्व संस्थान, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली
2. कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
3. महाराजा सयाजीराव बड़ौदा विश्वविद्यालय, वडोदरा, गुजरात
4. राष्ट्रीय संग्रहालय कला संरक्षण और संग्रहालय विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
5. रवींद्र भारती विश्वविद्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
6. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
7. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
8. संग्रहालय विज्ञान अध्ययन केंद्र, जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू, जम्मू और कश्मीर
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 2,400 - 2,67,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• यूजीसी छात्रवृत्ति- भारत में यूजीसी-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में नामांकित विभिन्न विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाएँ।
• आईसीएसएसआर फेलोशिप- सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान, डॉक्टरेट, पोस्टडॉक्टरल और अनुसंधान परियोजनाओं की वित्तीय सहायता के लिए यहां https://icssr.org/ पर जाएँ।
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्यस्थल: सरकारी/निजी संग्रहालय।
कार्य वातावरण: आप आमतौर पर कार्यालय के माहौल में काम करेंगे, लेकिन कभी-कभी यात्रा भी कर सकते हैं।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
रत्ना फ़बरी भारत की एक प्रतिष्ठित संग्रहालय विशेषज्ञ थीं, जिन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए वर्ष 1970 में कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने अमेरिका और यूरोप के संग्रहालयों का अध्ययन किया था और मॉन्ट्रियल प्रदर्शनी में भारतीय मंडप की व्यवस्थाएं प्रदर्शित की थीं।*
संग्रहालय विज्ञानी
NCS Code: NA | RD023• इतिहास और संस्कृति में आपकी गहरी रुचि हो।
• आपमें खोज करने की जिज्ञासा है।
• आपको जानकारी एकत्र करना और उसका विश्लेषण करना पसंद हो।
• आपको कलाकृतियों में रुचि और खोज में जिज्ञासा हो।
1. इतिहास विषय के साथ मानविकी वर्ग में 10 + 2 पूरा करें।
2. इतिहास/प्राचीन भारतीय इतिहास और पुरातत्व या इसके समकक्ष में स्नातक की डिग्री पूरी करें।
3. संग्रहालय विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करें।
इसके बाद उसी या प्रासंगिक विषय में पीएच.डी. करें।
अथवा
प्राचीन या मध्यकालीन भारतीय इतिहास/पुरातत्व/मानव विज्ञान/ भूविज्ञान में प्लीस्टोसीन युग के ज्ञान के साथ स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करें और फिर संग्रहालय विज्ञान में पीजी डिप्लोमा कोर्स पूरा करें।
कृपया नामांकन के समय पाठ्यक्रम की अवधि की जांच कर लें
यह पाठ्यक्रम इतिहास/पुरातत्व/संग्रहालय विज्ञान विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
सरकारी संस्थान
1. पुरातत्व संस्थान, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली
2. कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
3. महाराजा सयाजीराव बड़ौदा विश्वविद्यालय, वडोदरा, गुजरात
4. राष्ट्रीय संग्रहालय कला संरक्षण और संग्रहालय विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
5. रवींद्र भारती विश्वविद्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
6. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
7. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
8. संग्रहालय विज्ञान अध्ययन केंद्र, जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू, जम्मू और कश्मीर
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 2,400 - 2,67,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• यूजीसी छात्रवृत्ति- भारत में यूजीसी-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में नामांकित विभिन्न विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाएँ।
• आईसीएसएसआर फेलोशिप- सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान, डॉक्टरेट, पोस्टडॉक्टरल और अनुसंधान परियोजनाओं की वित्तीय सहायता के लिए यहां https://icssr.org/ पर जाएँ।
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्यस्थल: सरकारी/निजी संग्रहालय।
कार्य वातावरण: आप आमतौर पर कार्यालय के माहौल में काम करेंगे, लेकिन कभी-कभी यात्रा भी कर सकते हैं।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
प्रशिक्षु → संग्रहालय विज्ञानी → वरिष्ठ संग्रहालय विज्ञानी
संग्रहालय विज्ञानी की आय रुपए 15,000 - 75,000* प्रति माह के बीच हो सकती है।
स्रोत: https://www.merementor.com/library/museology
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
रत्ना फ़बरी भारत की एक प्रतिष्ठित संग्रहालय विशेषज्ञ थीं, जिन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए वर्ष 1970 में कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने अमेरिका और यूरोप के संग्रहालयों का अध्ययन किया था और मॉन्ट्रियल प्रदर्शनी में भारतीय मंडप की व्यवस्थाएं प्रदर्शित की थीं।*
स्रोत: https://peoplepill.com/people/ratna-fabri
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।