वुड पॉलिशर फर्नीचर की सतह की गुणवत्ता का मूल्यांकन करते हैं, ग्राहक को पूर्व उपचार की सलाह देते हैं, लकड़ी के फर्नीचर को तैयार और साफ करते हैं और फिर कंपनी के मानकों या ग्राहक की आवश्यकताओं के अनुसार इच्छित फिनिश प्राप्त करने के लिए उपयुक्त कोटिंग्स, पॉलिश और उपकरणों का उपयोग करके इसे पेंट करते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आपको स्पष्ट निर्देशों का पालन करना पसंद हो।
• आप काम करते समय विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आप समस्याओं तथा स्थितियों का विश्लेषण करना पसंद करते हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 10 उत्तीर्ण करने और 18 वर्ष की आयु होने के बाद आप नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 4 वुड पॉलिशिंग प्रशिक्षण के लिए नामांकन कर सकते हैं। 2 वर्ष का अनुभव बेहतर होगा।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारतीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, गुरुग्राम, हरियाणा
2. राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, चेन्नई, तमिलनाडु
3. लकड़ी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बेंगलुरु, कर्नाटक
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।* *(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: फर्नीचर स्टोर/मिल, संगीत वाद्ययंत्र स्टोर, लकड़ी के सामान बेचने वाले स्टोर, रियल एस्टेट सेक्टर इत्यादि।
कार्य वातावरण: आपको कम से कम 8 - 9 घंटे और सप्ताह में 5 - 6 दिन काम करना होगा। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
सहायक वुड पॉलिशर → वुड पॉलिशर → पर्यवेक्षक
अपेक्षाकृत वेतन
वुड पॉलिशर की आय रुपए 8,000 - 40,000* प्रतिमाह हो सकती है।
अब्दुल रहमान भट्टी पिछले 40 वर्षों से लकड़ी की पॉलिशिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वे टीडीएफ मैग्निफाई साइंस सेंटर (एमएससी) में काम कर रहे हैं, जो एक स्वतंत्र विज्ञान केंद्र है। भट्टी एमएससी में लकड़ी की पॉलिशिंग के जरिए आंतरिक सजावट में योगदान देकर बेहद खुश हैं और उनका मानना है कि बच्चे केंद्र में स्थापित प्रदर्शनों से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक ज्ञान हासिल करेंगे।
वुड पॉलिशर
NCS Code: 7522.2000 | TST079• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आपको स्पष्ट निर्देशों का पालन करना पसंद हो।
• आप काम करते समय विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आप समस्याओं तथा स्थितियों का विश्लेषण करना पसंद करते हों।
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 10 उत्तीर्ण करने और 18 वर्ष की आयु होने के बाद आप नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 4 वुड पॉलिशिंग प्रशिक्षण के लिए नामांकन कर सकते हैं। 2 वर्ष का अनुभव बेहतर होगा।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारतीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, गुरुग्राम, हरियाणा
2. राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, चेन्नई, तमिलनाडु
3. लकड़ी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बेंगलुरु, कर्नाटक
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: फर्नीचर स्टोर/मिल, संगीत वाद्ययंत्र स्टोर, लकड़ी के सामान बेचने वाले स्टोर, रियल एस्टेट सेक्टर इत्यादि।
कार्य वातावरण: आपको कम से कम 8 - 9 घंटे और सप्ताह में 5 - 6 दिन काम करना होगा। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
सहायक वुड पॉलिशर → वुड पॉलिशर → पर्यवेक्षक
वुड पॉलिशर की आय रुपए 8,000 - 40,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत - https://bit.ly/3KwvaNh
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
अब्दुल रहमान भट्टी पिछले 40 वर्षों से लकड़ी की पॉलिशिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वे टीडीएफ मैग्निफाई साइंस सेंटर (एमएससी) में काम कर रहे हैं, जो एक स्वतंत्र विज्ञान केंद्र है। भट्टी एमएससी में लकड़ी की पॉलिशिंग के जरिए आंतरिक सजावट में योगदान देकर बेहद खुश हैं और उनका मानना है कि बच्चे केंद्र में स्थापित प्रदर्शनों से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक ज्ञान हासिल करेंगे।
स्रोत- https://youtube.com/watch?v=UIJdvADLIO0
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।