विद्यालय शिक्षक वह शिक्षक होता है जो स्कूलों में बच्चों का मार्गदर्शन और पोषण करता है उन्हें शैक्षणिक और व्यावहारिक दोनों तरह के विषयों में ज्ञान से लैस करता है। एक शिक्षक पूर्व विद्यालय, बाल विहार, प्राथमिक विद्यालय, मध्य या उच्च विद्यालय में पढ़ा सकता है। शिक्षक अतिरिक्त प्रशिक्षण के साथ विशेष शिक्षक भी हो सकते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप संचार कौशल में निपुण हों।
• आप दूसरों को सिखाने में सहायता करना पसंद करते हों।
• आप बच्चों के साथ काम करना पसंद करते हों।
• आप की प्रवृति रचनात्मक हों।
प्रवेश मार्ग
1. किसी भी विषय में 10+2 उत्तीर्ण करें।
2. अपनी पसंद के किसी भी विषय में स्नातक और बी.एड. की डिग्री प्राप्त करें। अथवा
अपनी पसंद के किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री एवं स्नातकोत्तर डिग्री और बी.एड. की डिग्री प्राप्त करें । अथवा
सरकारी स्कूलों में नौकरी के लिए आपको सी.टी.ई.टी. (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) या टी.ई.टी. (शिक्षक पात्रता परीक्षा) जैसे शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच कर लें
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
2. दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
3. सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र
4. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
5. डॉ. बी. आर. अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय, हैदराबाद, तेलंगाना
6. अन्नामलाई विश्वविद्यालय, चिदंबरम, तमिलनाडु
7. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
8. महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा, वडोदरा, गुजरात
निजी संस्थान
(आवेदन करने से पहले कृपया जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी.
और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
2. क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक
3. एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई, तमिलनाडु
4. एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा, उत्तर प्रदेश
5. लोरेटो कॉलेज, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
6. मानव रचना यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद, हरियाणा
7. शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
8. जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, जयपुर, राजस्थान
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 10,000 - 1,08,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: एक विद्यालय शिक्षक सरकारी या निजी विद्यालय और विशेष आवश्यकता वाले विद्यालयों में काम कर सकता है।
उद्यमिता: आप स्वयं का शिक्षा केन्द्र भी शुरू कर सकते हैं और वहा विद्यार्थियों को पढ़ा सकते हैं।
कार्य वातावरण: आपके काम की समयावधि इस बात पर निर्भर करेगी कि आप प्राथमिक, मध्य या उच्च विद्यालय के शिक्षक हैं। आपको विद्यालय समयावधि के दौरान काम करना होगा। परीक्षा के दौरान अतिरिक्त समय में भी कार्य करना होगा।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
प्राथमिक विद्यालय शिक्षक → माध्यमिक विद्यालय शिक्षक → हाई स्कूल शिक्षक (शिक्षक के रूप में विभागों में वृद्धि) या शिक्षक → विभाग प्रमुख → अनुभाग प्रमुख → पर्यवेक्षक → विद्यालय प्राचार्य (इसके लिए शिक्षा प्रशासन में स्नातकोत्तर डिग्री की आवश्यकता होती है)
अपेक्षाकृत वेतन
विद्यालय शिक्षक की आय अनुमानित रुपए 18,000 से 42,000* प्रति माह के बीच हो सकती है।
नागालैंड के कोहिमा के ऑफिसर्स हिल स्थित सरकारी मिडिल स्कूल (जीएम) की प्रधानाध्यापिका मिमी योशू को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2022 से सम्मानित किया गया। मिमी किग्वेमा गांव की निवासी हैं और उन्होंने कोहिमा साइंस कॉलेज, जोत्सोमा से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा, उन्होंने वर्ष 2009 में बी.एड और वर्ष 2013 में शिक्षा में डिप्लोमा पूरा किया। 18 वर्षों के अपने शिक्षण करियर के दौरान, मिमी प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ निभाने के साथ-साथ कक्षा 5 और 6 के विद्यार्थियों को विज्ञान भी पढ़ाती हैं। उनका मानना है कि छात्रों को जीवन कौशल सिखाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसी सोच के साथ वह अपने स्कूल में बच्चों को विघटित और गैर-जैव-निम्नीकरणीय कचरे से उत्पाद बनाने की शिक्षा देती हैं। उन्होंने अपने सहकर्मियों, अभिभावकों, छात्रों और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सहयोग से धन जुटाने की गतिविधियों का नेतृत्व किया, जिसका उद्देश्य बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करना था। उनके नेतृत्व में, जहां पहले स्कूल में कुछ कच्चे कमरे थे, अब 9 पक्के कक्षाओं का निर्माण हो चुका है, जो सभी विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करते हैं।
विद्यालय शिक्षक
NCS Code: 2341.0100 | ET018• आप संचार कौशल में निपुण हों।
• आप दूसरों को सिखाने में सहायता करना पसंद करते हों।
• आप बच्चों के साथ काम करना पसंद करते हों।
• आप की प्रवृति रचनात्मक हों।
1. किसी भी विषय में 10+2 उत्तीर्ण करें।
2. अपनी पसंद के किसी भी विषय में स्नातक और बी.एड. की डिग्री प्राप्त करें।
अथवा
अपनी पसंद के किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री एवं स्नातकोत्तर डिग्री और बी.एड. की डिग्री प्राप्त करें ।
अथवा
सरकारी स्कूलों में नौकरी के लिए आपको सी.टी.ई.टी. (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) या टी.ई.टी. (शिक्षक पात्रता परीक्षा) जैसे शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच कर लें
यह पाठ्यक्रम शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
2. दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
3. सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र
4. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
5. डॉ. बी. आर. अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय, हैदराबाद, तेलंगाना
6. अन्नामलाई विश्वविद्यालय, चिदंबरम, तमिलनाडु
7. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
8. महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा, वडोदरा, गुजरात
निजी संस्थान
(आवेदन करने से पहले कृपया जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी.
और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
2. क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक
3. एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई, तमिलनाडु
4. एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा, उत्तर प्रदेश
5. लोरेटो कॉलेज, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
6. मानव रचना यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद, हरियाणा
7. शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
8. जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, जयपुर, राजस्थान
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/2023/Ranking.html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 10,000 - 1,08,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: एक विद्यालय शिक्षक सरकारी या निजी विद्यालय और विशेष आवश्यकता वाले विद्यालयों में काम कर सकता है।
उद्यमिता: आप स्वयं का शिक्षा केन्द्र भी शुरू कर सकते हैं और वहा विद्यार्थियों को पढ़ा सकते हैं।
कार्य वातावरण: आपके काम की समयावधि इस बात पर निर्भर करेगी कि आप प्राथमिक, मध्य या उच्च विद्यालय के शिक्षक हैं। आपको विद्यालय समयावधि के दौरान काम करना होगा। परीक्षा के दौरान अतिरिक्त समय में भी कार्य करना होगा।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
प्राथमिक विद्यालय शिक्षक → माध्यमिक विद्यालय शिक्षक → हाई स्कूल शिक्षक (शिक्षक के रूप में विभागों में वृद्धि) या शिक्षक → विभाग प्रमुख → अनुभाग प्रमुख → पर्यवेक्षक → विद्यालय प्राचार्य (इसके लिए शिक्षा प्रशासन में स्नातकोत्तर डिग्री की आवश्यकता होती है)
विद्यालय शिक्षक की आय अनुमानित रुपए 18,000 से 42,000* प्रति माह के बीच हो सकती है।
स्रोत : https://bit.ly/3GcZXwg
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
नागालैंड के कोहिमा के ऑफिसर्स हिल स्थित सरकारी मिडिल स्कूल (जीएम) की प्रधानाध्यापिका मिमी योशू को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2022 से सम्मानित किया गया। मिमी किग्वेमा गांव की निवासी हैं और उन्होंने कोहिमा साइंस कॉलेज, जोत्सोमा से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा, उन्होंने वर्ष 2009 में बी.एड और वर्ष 2013 में शिक्षा में डिप्लोमा पूरा किया। 18 वर्षों के अपने शिक्षण करियर के दौरान, मिमी प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ निभाने के साथ-साथ कक्षा 5 और 6 के विद्यार्थियों को विज्ञान भी पढ़ाती हैं। उनका मानना है कि छात्रों को जीवन कौशल सिखाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसी सोच के साथ वह अपने स्कूल में बच्चों को विघटित और गैर-जैव-निम्नीकरणीय कचरे से उत्पाद बनाने की शिक्षा देती हैं। उन्होंने अपने सहकर्मियों, अभिभावकों, छात्रों और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सहयोग से धन जुटाने की गतिविधियों का नेतृत्व किया, जिसका उद्देश्य बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करना था। उनके नेतृत्व में, जहां पहले स्कूल में कुछ कच्चे कमरे थे, अब 9 पक्के कक्षाओं का निर्माण हो चुका है, जो सभी विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करते हैं।
स्रोत: https://www.morungexpress.com/building-classrooms-imparting-life-skills
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।