वकील को कानून का अभ्यास करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित और लाइसेंस प्राप्त होता है। वकील लोगों को कानूनी सलाह और परामर्श देते हैं, मामलों में जानकारी या सबूत इकट्ठा करते हैं, वसीयत, तलाक, अनुबंध, अचल संपत्ति लेनदेन आदि से संबंधित कानूनी दस्तावेज तैयार करते हैं। वे विवादों में मध्यस्थता भी करते हैं और अदालतों में लोगों पर मुकदमा चलाते हैं या उनका बचाव करते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप सभी तरह के लोगों से सहजता से बात कर सकते हों।
• आप सही मुद्दे पर बोलना पसंद करते हों।
• आप लोगों की समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद करना पसंद करते हों।
• आप विवरणों पर ध्यान देते हों।
प्रवेश मार्ग
1. किसी भी विषय में 10+2 पूरा करें ।
2. पांच साल के एकीकृत पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सी.एल.ए.टी.) या ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (ए.आई.एल.ई.टी.) या लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (एल.ए.सए.टी.) लें ।
अथवा
लॉ में स्नातक (एल.एल.बी.) पूरा करें।
अथवा
स्नातक के बाद उसी क्षेत्र में स्नातकोत्तर (एल.एल.बी.) पूरा करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम विधि विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बैंगलोर, कर्नाटक
2. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
3. इंडियन लॉ सोसाइटी लॉ कॉलेज, पुणे, महाराष्ट्र
4. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी हैदराबाद, तेलंगाना
5. वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
6. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
7. गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर, गुजरात
8. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर, राजस्थान
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र
2. आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली, पंजाब
3. स्कूल ऑफ लॉ, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर, कर्नाटक
4. केआईआईटी स्कूल ऑफ लॉ, भुवनेश्वर, भुवनेश्वर, ओड़िशा
5. एमिटी लॉ स्कूल, नई दिल्ली
6. जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल, सोनीपत, हरियाणा
7. स्कूल ऑफ लॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड यूनिवर्सिटी स्टडीज, देहरादून, उत्तर प्रदेश
8. आईसीएफएआई लॉ स्कूल, हैदराबाद, तेलंगाना
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 12,000 - 7,56,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• विधि विद्यार्थियों के लिए आदित्य बिड़ला छात्रवृत्ति और जीईवी मेमोरियल मेरिट छात्रवृत्ति, विशेष रूप से विधि विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध छात्रवृत्तियों में से हैं।
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।* *(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: कानूनी फर्म, लॉ स्कूल और कॉलेज, सरकारी एजेंसियाँ, मीडिया हाउस, राजनीतिक परामर्शदाता, फार्मास्यूटिकल्स, आईटी फर्म आदि जैसे सभी संगठन कानूनी मामलों में सलाह देने के लिए अपने वेतन पर वकील रखते हैं।
उद्यमिता: कुछ वर्षों का अनुभव प्राप्त करने के बाद आप अपनी निजी कानूनी फर्म स्थापित कर सकते हैं।
कार्य वातावरण: आप एक कार्यालय में काम करेंगे, लेकिन आप अक्सर बैठकों या अदालती कार्यवाही के लिए यात्रा भी करेंगे। घर से काम करने का विकल्प आमतौर पर उपलब्ध नहीं होता है। आप अदालत के घंटों से परे काम करने की उम्मीद कर सकते हैं, जो आमतौर पर सप्ताह में 5 या 6 दिन और हर दिन 7 या 8 घंटे होता है। यह अदालत दर अदालत अलग-अलग हो सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
लॉ प्रशिक्षु → अधिवक्ता → वरिष्ठ अधिवक्ता
अपेक्षाकृत वेतन
कुछ वर्षों के अनुभव के बाद वकील/विधि अधिकारी/ अधिवक्ता की आय रुपए 12,000 - 2,50,000* प्रति माह के बीच हो सकती है।
स्रोत: https://bit.ly/3YIvYm6
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
वृंदा ग्रोवर एक प्रख्यात वकील, शोधकर्ता और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। वे घरेलू हिंसा के अनेक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं और पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम वर्ष 2012, वर्ष 2013 में आपराधिक कानून संशोधन, और यातना निवारण विधेयक वर्ष 2010 के मसौदे की तैयारी में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं। इसके अलावा, वे कई ऐतिहासिक मानवाधिकार मामलों में पैरवी करने वाले प्रमुख वकीलों में से एक हैं।
वकील /विधि अधिकारी /अधिवक्ता
NCS Code: 2611.09 | PPLS008• आप सभी तरह के लोगों से सहजता से बात कर सकते हों।
• आप सही मुद्दे पर बोलना पसंद करते हों।
• आप लोगों की समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद करना पसंद करते हों।
• आप विवरणों पर ध्यान देते हों।
1. किसी भी विषय में 10+2 पूरा करें ।
2. पांच साल के एकीकृत पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सी.एल.ए.टी.) या ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (ए.आई.एल.ई.टी.) या लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (एल.ए.सए.टी.) लें ।
अथवा
लॉ में स्नातक (एल.एल.बी.) पूरा करें।
अथवा
स्नातक के बाद उसी क्षेत्र में स्नातकोत्तर (एल.एल.बी.) पूरा करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें।
यह पाठ्यक्रम विधि विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बैंगलोर, कर्नाटक
2. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
3. इंडियन लॉ सोसाइटी लॉ कॉलेज, पुणे, महाराष्ट्र
4. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी हैदराबाद, तेलंगाना
5. वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
6. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
7. गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर, गुजरात
8. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर, राजस्थान
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र
2. आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली, पंजाब
3. स्कूल ऑफ लॉ, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर, कर्नाटक
4. केआईआईटी स्कूल ऑफ लॉ, भुवनेश्वर, भुवनेश्वर, ओड़िशा
5. एमिटी लॉ स्कूल, नई दिल्ली
6. जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल, सोनीपत, हरियाणा
7. स्कूल ऑफ लॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड यूनिवर्सिटी स्टडीज, देहरादून, उत्तर प्रदेश
8. आईसीएफएआई लॉ स्कूल, हैदराबाद, तेलंगाना
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/2022/Ranking.html
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 12,000 - 7,56,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• विधि विद्यार्थियों के लिए आदित्य बिड़ला छात्रवृत्ति और जीईवी मेमोरियल मेरिट छात्रवृत्ति, विशेष रूप से विधि विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध छात्रवृत्तियों में से हैं।
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: कानूनी फर्म, लॉ स्कूल और कॉलेज, सरकारी एजेंसियाँ, मीडिया हाउस, राजनीतिक परामर्शदाता, फार्मास्यूटिकल्स, आईटी फर्म आदि जैसे सभी संगठन कानूनी मामलों में सलाह देने के लिए अपने वेतन पर वकील रखते हैं।
उद्यमिता: कुछ वर्षों का अनुभव प्राप्त करने के बाद आप अपनी निजी कानूनी फर्म स्थापित कर सकते हैं।
कार्य वातावरण: आप एक कार्यालय में काम करेंगे, लेकिन आप अक्सर बैठकों या अदालती कार्यवाही के लिए यात्रा भी करेंगे। घर से काम करने का विकल्प आमतौर पर उपलब्ध नहीं होता है। आप अदालत के घंटों से परे काम करने की उम्मीद कर सकते हैं, जो आमतौर पर सप्ताह में 5 या 6 दिन और हर दिन 7 या 8 घंटे होता है। यह अदालत दर अदालत अलग-अलग हो सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
लॉ प्रशिक्षु → अधिवक्ता → वरिष्ठ अधिवक्ता
कुछ वर्षों के अनुभव के बाद वकील/विधि अधिकारी/ अधिवक्ता की आय रुपए 12,000 - 2,50,000* प्रति माह के बीच हो सकती है।
स्रोत: https://bit.ly/3YIvYm6
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
वृंदा ग्रोवर एक प्रख्यात वकील, शोधकर्ता और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। वे घरेलू हिंसा के अनेक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं और पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम वर्ष 2012, वर्ष 2013 में आपराधिक कानून संशोधन, और यातना निवारण विधेयक वर्ष 2010 के मसौदे की तैयारी में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं। इसके अलावा, वे कई ऐतिहासिक मानवाधिकार मामलों में पैरवी करने वाले प्रमुख वकीलों में से एक हैं।
स्रोत: https://www.barandbench.com/columns/advocate-vrinda-grover-spotlight-this-week
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।