राजमिस्त्री का काम ईंटें बिछाने, प्लास्टर करने और इमारतों के लिए जलरोधी कार्य जैसे नियमित चिनाई कार्यों को करना होता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आपको वस्तुएं बनाना पसंद हो।
• आप समूह में काम करने में सहज हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने और 18 वर्ष की आयु के बाद आप नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 4 राजमिस्त्री (सामान्य) पाठ्यक्रम के लिए नामांकन कर सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली
2. भारतीय कौशल विकास संस्थान प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव, हरियाणा
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : स्टोन कटिंग कंपनियां, टाइल कंपनी, आर्ट और क्राफ्ट निर्माण कंपनियां।
उद्यमिता: अनुभव प्राप्त करने के बाद हमेशा अपना खुद का सेटअप बनाने और स्टोन क्राफ्ट डिज़ाइनिंग कारीगरों को उत्पाद बेचने की गुंजाइश होती है।
कार्य वातावरण: सामान्यतः सप्ताह में 6 दिन और प्रतिदिन 8-9 घंटे काम करना होता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
जून-जुलाई वर्ष 2018 के दौरान, ग्राम विकास ने ओडिशा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन (ओ.पी.जी.सी.) के सहयोग से 60 दिनों के लिए एक राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लक्ष्मी एक्का नाम की एक युवा महिला ने भी भाग लिया। उसका सपना था कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेज सके। उन्होंने बताया, “हम ऐसी स्थिति में रह रहे थे जहां गुजारा करना बहुत कठिन था। मेरे पति और मैं अपने पांच सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दिहाड़ी मजदूरी करते थे, और हमारी संयुक्त आय रुपए 5,000 प्रतिमाह थी, जिससे गुजारा करना मुश्किल था।” प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, लक्ष्मी ओपीजीसी परिसर में निर्माण परियोजनाओं में राजमिस्त्री के रूप में काम कर रही हैं, जिससे उनकी आय बढ़कर रुपए 15,000 प्रतिमाह हो गई है। अब लक्ष्मी के दोनों बच्चे नियमित रूप से स्कूल जा रहे हैं।
राजमिस्त्री (सामान्य)
NCS Code: 7112.0102 | TST048• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।

राजमिस्त्री स्तर-2 → राजमिस्त्री (सामान्य) → राजमिस्त्री स्तर-4 → निर्माण पर्यवेक्षक → साइट प्रबंधक
राजमिस्त्री (सामान्य) की आय रुपए 7,800-10,750* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत - https://bit.ly/3KpFF4V
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
जून-जुलाई वर्ष 2018 के दौरान, ग्राम विकास ने ओडिशा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन (ओ.पी.जी.सी.) के सहयोग से 60 दिनों के लिए एक राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लक्ष्मी एक्का नाम की एक युवा महिला ने भी भाग लिया। उसका सपना था कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेज सके। उन्होंने बताया, “हम ऐसी स्थिति में रह रहे थे जहां गुजारा करना बहुत कठिन था। मेरे पति और मैं अपने पांच सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दिहाड़ी मजदूरी करते थे, और हमारी संयुक्त आय रुपए 5,000 प्रतिमाह थी, जिससे गुजारा करना मुश्किल था।” प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, लक्ष्मी ओपीजीसी परिसर में निर्माण परियोजनाओं में राजमिस्त्री के रूप में काम कर रही हैं, जिससे उनकी आय बढ़कर रुपए 15,000 प्रतिमाह हो गई है। अब लक्ष्मी के दोनों बच्चे नियमित रूप से स्कूल जा रहे हैं।
स्रोत - https://www.gramvikas.org/blg/mason-training-helps-laxmi-send-her-children-to-school/
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।