मैकेनिकल फिटर को क्रशर, पंप, फोर्कलिफ्ट, मध्यम और हल्के वाहन, कंप्रेसर और खदानों में उपयोग होने वाली अन्य भारी अर्थ मूविंग मशीनरी और यांत्रिक उपकरणों के रखरखाव और मरम्मत में प्रशिक्षित किया जाता है। वे अक्सर अनुभवी तकनीशियनों और पर्यवेक्षकों के साथ मिलकर काम करते हैं। उन्हें विभिन्न औजारों और मशीनरी उपकरणों का उपयोग करने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आपको वस्तुओं का संयोजन करना पसंद हो।
• आपको तकनीकी समस्याओं को हल करना पसंद हो।
• आप अपने समय का प्रबंधन करने में अच्छे हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 10 उत्तीर्ण करने के बाद और न्यूनतम 18 वर्ष की आयु। मैकेनिकल फिटर के लिए नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* लेवल 3 पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए हैवी ड्यूटी व्हीकल लाइसेंस अनिवार्य है। अथवा
आई.टी.आई. मैकेनिकल पूरा करने के बाद और हैवी ड्यूटी व्हीकल लाइसेंस प्राप्त करने के बाद आप मैकेनिकल फिटर के लिए नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* लेवल 3 पाठ्यक्रम में नामांकन कर सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
2. इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स इंस्टीट्यूशन, नई दिल्ली
3. भारत टेक्निकल इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर, झारखंड
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : विनिर्माण कंपनियां, एच.ई.एम.एम. के लिए अधिकृत सेवा केंद्र, गैरेज।
कार्य वातावरण: प्रतिदिन 9-10 घंटे और सप्ताह में 5-6 दिन काम करना। इस नौकरी में यात्रा करना शामिल है। ओवरटाइम काम भी हो सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
मैकेनिकल फिटर → उत्पाद रिपेयरर → पर्यवेक्षक
अपेक्षाकृत वेतन
मैकेनिकल फिटर फ्रेशर की आय रुपए 21,000 - 30,000* तथा अनुभव के बाद रुपए 30,000 - 54,000* प्रतिमाह हो सकती है।
गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले के लारखड़िया गांव के निवासी श्री पार्थ विनुप्रसाद देसानी ने आई.टी.आई. से फिटर का कोर्स पूरा किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नौकरी पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फिर उन्होंने एस.डी.आई., अहमदाबाद द्वारा संचालित मैकेनिकल टेक्नीशियन (उत्पादन) के लिए विशेष प्रशिक्षण में भाग लिया। इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, उन्हें आकाश एक्सप्लोरेशन सर्विसेज लिमिटेड में टेक्नीशियन के पद पर नियुक्त किया गया। इस प्रतिष्ठित कंपनी में उनकी नियुक्ति के बाद, उन्हें अब प्रति माह 10,000 रुपये का वेतन प्राप्त हो रहा है।
मैकेनिकल फिटर
NCS Code: NA | TST052• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आपको वस्तुओं का संयोजन करना पसंद हो।
• आपको तकनीकी समस्याओं को हल करना पसंद हो।
• आप अपने समय का प्रबंधन करने में अच्छे हों।
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 10 उत्तीर्ण करने के बाद और न्यूनतम 18 वर्ष की आयु। मैकेनिकल फिटर के लिए नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* लेवल 3 पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए हैवी ड्यूटी व्हीकल लाइसेंस अनिवार्य है।
अथवा
आई.टी.आई. मैकेनिकल पूरा करने के बाद और हैवी ड्यूटी व्हीकल लाइसेंस प्राप्त करने के बाद आप मैकेनिकल फिटर के लिए नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* लेवल 3 पाठ्यक्रम में नामांकन कर सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
2. इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स इंस्टीट्यूशन, नई दिल्ली
3. भारत टेक्निकल इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर, झारखंड
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल : विनिर्माण कंपनियां, एच.ई.एम.एम. के लिए अधिकृत सेवा केंद्र, गैरेज।
कार्य वातावरण: प्रतिदिन 9-10 घंटे और सप्ताह में 5-6 दिन काम करना। इस नौकरी में यात्रा करना शामिल है। ओवरटाइम काम भी हो सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
मैकेनिकल फिटर → उत्पाद रिपेयरर → पर्यवेक्षक
मैकेनिकल फिटर फ्रेशर की आय रुपए 21,000 - 30,000* तथा अनुभव के बाद रुपए 30,000 - 54,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://bit.ly/3jwG7Dx
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले के लारखड़िया गांव के निवासी श्री पार्थ विनुप्रसाद देसानी ने आई.टी.आई. से फिटर का कोर्स पूरा किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नौकरी पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फिर उन्होंने एस.डी.आई., अहमदाबाद द्वारा संचालित मैकेनिकल टेक्नीशियन (उत्पादन) के लिए विशेष प्रशिक्षण में भाग लिया। इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, उन्हें आकाश एक्सप्लोरेशन सर्विसेज लिमिटेड में टेक्नीशियन के पद पर नियुक्त किया गया। इस प्रतिष्ठित कंपनी में उनकी नियुक्ति के बाद, उन्हें अब प्रति माह 10,000 रुपये का वेतन प्राप्त हो रहा है।
स्रोत- https://www.hsscindia.in/wp-content/uploads/2018/12/Succes-Story-of-Trainees-from-SDIs.pdf
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।