कढ़ाई एक ऐसी कला है जिसमें सुई और धागे की सहायता से कपड़े को सजाया जाता है। हाथ से कढ़ाई करने वाले व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है कि वह कपड़े पर बनाए गए डिज़ाइन के ट्रेसिंग के अनुसार उस पर काम करे। इसमें विभिन्न प्रकार के कढ़ाई के टांके और तकनीकों जैसे कि क्रॉस स्टिच, फ्रेंच नॉट स्टिच, बुलियन नॉट स्टिच, शेड वर्क, एप्लीक वर्क, इंग्लिश स्मोकिंग आदि का उपयोग शामिल है। उन्हें सजावट के लिए सजावटी पत्थरों का उपयोग करने के साथ-साथ मोटे टांके, लूप टांके और गाँठ वाले टांके बनाने की तकनीक का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपका मन कलात्मक हो।
• आपकी आंखों और हाथों का समन्वय अच्छा हो।
• आपको वस्तुएं बनाना पसंद हो।
• आप संचार कौशल में निपुण हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
• कक्षा 8 उत्तीर्ण करने के बाद और नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 5 मास्टर हैंड एम्ब्रॉयडर (हैंड क्राफ्टेड टेक्सटाइल्स) में नामांकन के लिए कढ़ाई में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान, भदोही, उत्तर प्रदेश
2. एमआईटी डिजाइन संस्थान, इंदौर, मध्य प्रदेश
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : फैशन डिजाइनर, स्वयं सहायता समूह और डिजाइनरों या फैशन हाउस द्वारा रखे गए गैर सरकारी संगठन, कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र।
उद्यमिता: कुछ वर्षों के अनुभव के बाद आप अपना खुद का सेटअप बना सकते हैं और कढ़ाई के लिए ऑर्डर ले सकते हैं और डिलीवर कर सकते हैं।
कार्य वातावरण: एक सामान्य कार्यदिवस 8/9 घंटे का होता है और सप्ताह में 6 दिन होता है। आपको शिफ्ट प्रणाली में काम करना पड़ सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
पाबिबेन रबारी, रबारी समुदाय की पहली महिला बनीं, जिन्होंने अपनी वेबसाइट बनाई, अपना व्यवसाय शुरू किया और रबारी कढ़ाई को वैश्विक पहचान दिलाई। कच्छ के छोटे से गाँव कुकड़सर में जन्मी पाबिबेन ने चौथी कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी, लेकिन कभी हार नहीं मानी। अपने पति के निरंतर समर्थन से, उन्होंने न केवल मशीन कढ़ाई की एक नई शैली विकसित की, बल्कि एक ऐसा कारीगर उद्यम भी स्थापित किया, जो आदिवासी महिलाओं को सशक्त बनाता है। आज, उनके डिज़ाइन कच्छ से निकलकर बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दे रहे हैं और उन्हें दुनिया भर में सराहा जा रहा है। वह उन 15 विशिष्ट कारीगरों में से एक थीं जिन्होंने 'सुई धागा' फिल्म के लोगो के लिए 15 अलग-अलग भारतीय कला रूपों का योगदान दिया। हाल ही में, उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' की हॉट सीट पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मास्टर हैंड एम्ब्रॉयडर (हैंड क्राफ्टेड टेक्सटाइल्स)
NCS Code: 7533.0211 | TST051• आपका मन कलात्मक हो।

हैंड एम्ब्रॉयडर → वरिष्ठ हैंड एम्ब्रॉयडर → उद्यमी या हैंड एम्ब्रॉयडरी डिजाइनर
मास्टर हैंड एम्ब्रॉयडर (हैंड क्राफ्टेड टेक्सटाइल्स) की आय रुपए 8,000 - 9,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://bit.ly/3jvKqz7
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
पाबिबेन रबारी, रबारी समुदाय की पहली महिला बनीं, जिन्होंने अपनी वेबसाइट बनाई, अपना व्यवसाय शुरू किया और रबारी कढ़ाई को वैश्विक पहचान दिलाई। कच्छ के छोटे से गाँव कुकड़सर में जन्मी पाबिबेन ने चौथी कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी, लेकिन कभी हार नहीं मानी। अपने पति के निरंतर समर्थन से, उन्होंने न केवल मशीन कढ़ाई की एक नई शैली विकसित की, बल्कि एक ऐसा कारीगर उद्यम भी स्थापित किया, जो आदिवासी महिलाओं को सशक्त बनाता है। आज, उनके डिज़ाइन कच्छ से निकलकर बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दे रहे हैं और उन्हें दुनिया भर में सराहा जा रहा है। वह उन 15 विशिष्ट कारीगरों में से एक थीं जिन्होंने 'सुई धागा' फिल्म के लोगो के लिए 15 अलग-अलग भारतीय कला रूपों का योगदान दिया। हाल ही में, उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' की हॉट सीट पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
स्रोत: https://www.travelandleisureindia.in/लोग/इंटरव्यू-विद-पाबिबेन-रबारी
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।