फूड प्रोसेसिंग में एक बहु-कौशल तकनीशियन विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की छंटाई, ग्रेडिंग, प्रसंस्करण और डिब्बाबंदी के लिए जिम्मेदार होता है, जिसमें अचार, जैम, जेली, स्क्वैश, केचप और जूस बनाने के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, उन्हें ब्रेड, पफ, कुकीज़ जैसे बेक्ड उत्पाद बनाने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाता है। इसके साथ ही, वे कार्य क्षेत्र की तैयारी और रखरखाव के साथ-साथ प्रक्रिया मशीनरी और उपकरणों के रख-रखाव में भी संलग्न होते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपको स्पष्ट निर्देशों का पालन करना पसंद हो।
• आप काम करते समय विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आप समूह में काम करने में सहज हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने और 18 वर्ष की आयु होने के बाद आप नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 4 मल्टी स्किल टेक्नीशियन (फ़ूड प्रोसेसिंग) प्रशिक्षण के लिए नामांकन कर सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
2. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला, ओडिशा
3. पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
4. तेजपुर विश्वविद्यालय, तेजपुर असम
निजी संस्थान
1. एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा, उत्तर प्रदेश
2. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, मोहाली, पंजाब
3. लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, जालंधर, पंजाब
4. शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 20,000 - 1,00,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : खाद्य प्रसंस्करण इकाई, खाद्य प्रसंस्करण कंपनियाँ, कुटीर उद्योग, स्वयं सहायता समूह, गैर सरकारी संगठन, सीएसआर वित्त द्वारा वित्तपोषित परियोजनाएँ इत्यादि।
कार्य वातावरण: आपको कम से कम 8 से 9 घंटे और सप्ताह में 5 से 6 दिन काम करना होगा। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
सहायक इकाई कार्यकर्ता → मल्टी स्किल टेक्नीशियन ( फ़ूड प्रोसेसिंग) → पर्यवेक्षक-फल और सब्जी प्रसंस्करण (स्तर 5)
अपेक्षाकृत वेतन
मल्टी स्किल टेक्नीशियन (फूड प्रोसेसिंग) की आय रुपए 13,300 - 26,700* प्रतिमाह हो सकती है।
तंजावुर के मुरुगेसन को बिना कृत्रिम परिरक्षकों के बिस्किट बनाने का शौक है। उन्होंने आई.आई.एफ.पी.टी. में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया, जहाँ उन्होंने बेकरी इकाई चलाने का कौशल सीखा। इस प्रशिक्षण के बाद, उन्हें उद्यम के आवश्यक कौशल भी सिखाए गए। अब वे अपनी खुद की बिस्किट बेकरी संचालित कर रहे हैं।
मल्टी स्किल टेक्नीशियन ( फूड प्रोसेसिंग )
NCS Code: NA | TST054• आपको स्पष्ट निर्देशों का पालन करना पसंद हो।

स्रोत - https://www.ambitionbox.com/profile/Multi-Skill-Technician-salary/food-and-beverages-industry
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
तंजावुर के मुरुगेसन को बिना कृत्रिम परिरक्षकों के बिस्किट बनाने का शौक है। उन्होंने आई.आई.एफ.पी.टी. में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया, जहाँ उन्होंने बेकरी इकाई चलाने का कौशल सीखा। इस प्रशिक्षण के बाद, उन्हें उद्यम के आवश्यक कौशल भी सिखाए गए। अब वे अपनी खुद की बिस्किट बेकरी संचालित कर रहे हैं।
स्रोत- https://www.youtube.com/watch?v=7HEtEc20Tkw
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।