बाल रोग विशेषज्ञ ऐसे विशेषज्ञ होते हैं जो शिशुओं, बच्चों और किशोरों के लिए निदान, उपचार और स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करते हैं। वे बच्चों की जांच करते हैं, दवाएं लिखते हैं, टीकाकरण करते हैं, और यह सुनिश्चित करते हैं कि बच्चे विकास, व्यवहार और कौशल के महत्वपूर्ण चरण को प्राप्त कर रहे हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपको यह जानने में रुचि हो कि मानव शरीर कैसे कार्य करता है।
• आपके पास बच्चों के साथ काम करने के लिए धैर्य और सहानुभूति हो।
• आप संचार कौशल निपुण हों।
• आप दूसरों की समस्याओं को हल करने में रुचि रखते हों।
प्रवेश मार्ग
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) में 10+2 पूरा करें।
2. स्नातक की डिग्री (एम.बी.बी.एस.) पूरी करें। अथवा
स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद बाल स्वास्थ्य में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (डी.सी.एच.)/बाल चिकित्सा में एम.डी. करें। अथवा
स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद बाल स्वास्थ्य में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (डी.सी.एच.)/बाल चिकित्सा में एम.डी. करें, जिसके बाद आप नियोनेटोलॉजी डीएम नियोनेटोलॉजी/बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी/बाल चिकित्सा नेफ्रोलॉजी/बाल चिकित्सा न्यूरोलॉजी में सुपर स्पेशलाइजेशन का विकल्प चुन सकते हैं।
प्रवेश के लिए, आप एम.बी.बी.एस के लिए नीट (राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा), एम.बी.बी.एस के बाद नीट-पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश), एम.डी (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आई.एन.आई. सी.ई.टी. (राष्ट्रीय महत्व संयुक्त प्रवेश परीक्षा) जैसी प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच करें
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम बाल रोग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली
2. स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.एम.ई.आर.), चंडीगढ़
3. जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जे.आई.पी.एम.ई.आर.), पुडुचेरी
4. ग्रांट मेडिकल कॉलेज, मुंबई, महाराष्ट्र
5. लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली
6. आरजी कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता,पश्चिम बंगाल
7. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर, उत्तर प्रदेश
8. पटना मेडिकल कॉलेज, पटना,बिहार
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और एम.सी.आई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. एस एन मेडिकल कॉलेज, आगरा, उत्तर प्रदेश
2. एसजीटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं अनुसंधान संस्थान, गुरुग्राम, उत्तर प्रदेश
3. श्री अरबिंदो मेडिकल कॉलेज एवं स्नातकोत्तर संस्थान, इंदौर, मध्य प्रदेश
4. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर, तमिलनाडु
5. कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, सतारा, महाराष्ट्र
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 3,00,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: नर्सिंग होम, निजी और शासकीय चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, स्व-रोजगार, बोर्डिंग स्कूल।
कार्य वातावरण: एक बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में, आप चिकित्सालय में काम करते हुए दिन की शुरुआत और अंत चिकित्सालय के चक्कर लगाकर करते हैं, जबकि अधिकांश समय कार्यालय में अपने काम में व्यतीत करते हैं। आपको नर्सों और अन्य चिकित्सालय कर्मचारियों की एक टीम का प्रबंधन करना होता है। चिकित्सालय आमतौर पर सप्ताह में 6 से 7 दिन, प्रत्येक दिन 8 से 9 घंटे काम करते हैं, लेकिन यह चिकित्सालय के आधार पर भिन्न हो सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
प्रशिक्षु → कनिष्ठ/सहयोगी बाल रोग विशेषज्ञ → बाल रोग विशेषज्ञ → वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ → बाल रोग विभाग के प्रमुख → चिकित्सालय के संकायाध्यक्ष
अपेक्षाकृत वेतन
बाल रोग विशेषज्ञ की आय रुपए 20,000-30,000* प्रति माह के बीच हो सकती है।
डॉ. शांतनु रे एक प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बांकुरा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस वर्ष 1995 और राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से एमडी वर्ष 2002 की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें 18 साल से अधिक का अनुभव है। उनकी रुचि बाल रोगों को संभालने में है। वे पिछले कुछ समय से सीएमआरआई से जुड़े हुए हैं। वे जटिल बाल चिकित्सा मामलों को संभालने के लिए जाने जाते हैं।*
बाल रोग विशेषज्ञ
NCS Code: 2212.1300 | HW045• आपको यह जानने में रुचि हो कि मानव शरीर कैसे कार्य करता है।
• आपके पास बच्चों के साथ काम करने के लिए धैर्य और सहानुभूति हो।
• आप संचार कौशल निपुण हों।
• आप दूसरों की समस्याओं को हल करने में रुचि रखते हों।
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) में 10+2 पूरा करें।
2. स्नातक की डिग्री (एम.बी.बी.एस.) पूरी करें।
अथवा
स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद बाल स्वास्थ्य में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (डी.सी.एच.)/बाल चिकित्सा में एम.डी. करें।
अथवा
स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद बाल स्वास्थ्य में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (डी.सी.एच.)/बाल चिकित्सा में एम.डी. करें, जिसके बाद आप नियोनेटोलॉजी डीएम नियोनेटोलॉजी/बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी/बाल चिकित्सा नेफ्रोलॉजी/बाल चिकित्सा न्यूरोलॉजी में सुपर स्पेशलाइजेशन का विकल्प चुन सकते हैं।
प्रवेश के लिए, आप एम.बी.बी.एस के लिए नीट (राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा), एम.बी.बी.एस के बाद नीट-पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश), एम.डी (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आई.एन.आई. सी.ई.टी. (राष्ट्रीय महत्व संयुक्त प्रवेश परीक्षा) जैसी प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच करें
यह पाठ्यक्रम बाल रोग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली
2. स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.एम.ई.आर.), चंडीगढ़
3. जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जे.आई.पी.एम.ई.आर.), पुडुचेरी
4. ग्रांट मेडिकल कॉलेज, मुंबई, महाराष्ट्र
5. लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली
6. आरजी कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता,पश्चिम बंगाल
7. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर, उत्तर प्रदेश
8. पटना मेडिकल कॉलेज, पटना,बिहार
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और एम.सी.आई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. एस एन मेडिकल कॉलेज, आगरा, उत्तर प्रदेश
2. एसजीटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं अनुसंधान संस्थान, गुरुग्राम, उत्तर प्रदेश
3. श्री अरबिंदो मेडिकल कॉलेज एवं स्नातकोत्तर संस्थान, इंदौर, मध्य प्रदेश
4. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर, तमिलनाडु
5. कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, सतारा, महाराष्ट्र
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहाँ उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 3,00,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: नर्सिंग होम, निजी और शासकीय चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, स्व-रोजगार, बोर्डिंग स्कूल।
कार्य वातावरण: एक बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में, आप चिकित्सालय में काम करते हुए दिन की शुरुआत और अंत चिकित्सालय के चक्कर लगाकर करते हैं, जबकि अधिकांश समय कार्यालय में अपने काम में व्यतीत करते हैं। आपको नर्सों और अन्य चिकित्सालय कर्मचारियों की एक टीम का प्रबंधन करना होता है। चिकित्सालय आमतौर पर सप्ताह में 6 से 7 दिन, प्रत्येक दिन 8 से 9 घंटे काम करते हैं, लेकिन यह चिकित्सालय के आधार पर भिन्न हो सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
प्रशिक्षु → कनिष्ठ/सहयोगी बाल रोग विशेषज्ञ → बाल रोग विशेषज्ञ → वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ → बाल रोग विभाग के प्रमुख → चिकित्सालय के संकायाध्यक्ष
बाल रोग विशेषज्ञ की आय रुपए 20,000-30,000* प्रति माह के बीच हो सकती है।
स्रोत: https://bit.ly/3wdcr0S
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
डॉ. शांतनु रे एक प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बांकुरा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस वर्ष 1995 और राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से एमडी वर्ष 2002 की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें 18 साल से अधिक का अनुभव है। उनकी रुचि बाल रोगों को संभालने में है। वे पिछले कुछ समय से सीएमआरआई से जुड़े हुए हैं। वे जटिल बाल चिकित्सा मामलों को संभालने के लिए जाने जाते हैं।*
स्रोत: https://ckbirlahospitals.com/cmri/doctor/dr-shantanu-ray/
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।