बाल देखभालकर्ता (गैर-नैदानिक) बच्चों (2 से 6 वर्ष) की पूरी देखभाल करने के लिए उत्तरदायी होता है, जिसमें दैनिक जीवन की गतिविधियां जैसे नहलाना, शौच करना, खिलाना, बच्चों को सुलाना आदि शामिल हैं। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए खाना पकाने, बिस्तर बनाने, खेल के मैदान की व्यवस्था करने, प्री-स्कूल सहायता, माता-पिता/अभिभावकों की देखरेख में रचनात्मक गतिविधियों और खेलों की व्यवस्था करने का भी उत्तरदायित्व होता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप हंसमुख और धैर्यवान व्यक्ति हों।
• आप प्रभावी ढंग से संवाद करने में सक्षम हों।
• आप सुरक्षा और स्वच्छता के मुद्दों को बनाए रखने के बारे में सावधान हों।
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ और चुस्त हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने के बाद और नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* बाल देखभालकर्ता (गैर-नैदानिक) के लिए स्तर 3 पाठ्यक्रम में नामांकन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (एन.आई.एम.एच.आर.), सीहोर, मध्य प्रदेश
2. राष्ट्रीय मानसिक विकलांग संस्थान, सिकंदराबाद, तेलंगाना
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 10,000 – 50,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : जनशक्ति एजेंसियां, डे केयर सेंटर। बच्चों को देखभाल के लिए घरों, क्रेच, मोंटेसरी स्कूलों और डे केयर सेंटरों में रखा जाता है।
उद्यमिता: कुछ अनुभव प्राप्त करने के बाद आप अपनी सेवाएं स्वतंत्र रूप से देकर स्वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं।
कार्य वातावरण: आपसे प्रतिदिन 10/12 घंटे और सप्ताह में 6 दिन काम करने की अपेक्षा की जाती है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
बाल देखभाल कार्यकर्ता → बाल देखभाल प्रबंधक → केंद्र प्रमुख
अपेक्षाकृत वेतन
बाल देखभालकर्ता की आय रुपए 8,000 - 18,000* प्रतिमाह हो सकती है।
रोज़मेरी डी ने 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद चाइल्डकेयर में प्रशिक्षण प्राप्त किया और फिर एक प्लेसमेंट एजेंसी से जुड़ गईं। अब उनके पास चाइल्डकेयर में 12 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ यूएई जैसे विदेशों में भी काम किया है।
बाल देखभालकर्ता (गैर-नैदानिक)
NCS Code: 5311.0200 | TST017• आप हंसमुख और धैर्यवान व्यक्ति हों।

स्रोत: https://bit.ly/3X3iyRq
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
रोज़मेरी डी ने 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद चाइल्डकेयर में प्रशिक्षण प्राप्त किया और फिर एक प्लेसमेंट एजेंसी से जुड़ गईं। अब उनके पास चाइल्डकेयर में 12 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ यूएई जैसे विदेशों में भी काम किया है।
स्रोत: https://www.greataupair.com/nanny/India-Kolkata/nanny3140590.htm
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।