फिटर (फेब्रिकेशन) को घटक के ड्राइंग में दिए गए विवरण के अनुसार आवश्यक धातुओं और उपकरणों की पहचान करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, ताकि आवश्यक घटकों का निर्माण किया जा सके। उनका कार्य माप, मार्किंग, आरी से काटना, पीसना, ड्रिलिंग, छेनी, थ्रेडिंग, टैपिंग, स्क्रैपिंग, मैनुअल लैपिंग जैसे फिटिंग और फैब्रिकेशन कार्यों के साथ-साथ विनिर्देशों के अनुसार संरचना में फिट होने के लिए बनाए गए घटकों का निरीक्षण करना शामिल है। इसके अलावा, वे पर्यवेक्षण में बुनियादी ऑक्सी-फ्यूल गैस कटिंग और मैनुअल आर्क वेल्डिंग का भी कार्य करते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपको वस्तुओं को संयोजित करना पसंद हो।
• आपको गणितीय समस्याओं को हल करना पसंद हो।
• आपके हाथ और आंख का समन्वय अच्छा हो।
• आप निर्देशों का अच्छी तरह से पालन कर सकते हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
• कक्षा 10 उत्तीर्ण करने के बाद फिटर-फेब्रिकेशन में नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* पाठ्यक्रम में नामांकन कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम विभिन्न संस्थानों द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर (सी.टी.टी.सी.), भुवनेश्वर, ओडिशा
2. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.)
3. शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (कई स्थानों पर)
4. इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ई.एस.सी.आई.), हैदराबाद, तेलंगाना
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : विनिर्माण कंपनियां, मशीन उपकरण कंपनियां, मशीन वितरक।
कार्य वातावरण: इस क्षेत्र में आपको सप्ताह में 5-6 दिन काम होगा और प्रतिदिन कम से कम 8-9 घंटे काम करना होता है। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध है। इस कार्य क्षेत्र में विदेशों में भी नौकरी के अवसर मौजूद हैं।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
अभिषेक त्रिवेदी, उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लच्छीपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में 12वीं की परीक्षा पास की, लेकिन उसके बाद वे बेरोजगार थे और 2,000 रुपये मासिक वेतन पर एक इंटरनेट पार्लर में पार्ट-टाइम काम कर रहे थे। उसी समय, उन्हें एसडीआई, रायबरेली द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण और नौकरी के अवसरों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने एसडीआई से संपर्क किया। काउंसलिंग के बाद, उन्हें फिटर ट्रेड के प्रशिक्षण के लिए चुना गया। उन्होंने एसडीआई रायबरेली में पाइप फिटर-सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेड में 3 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। फरवरी वर्ष 2018 में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, उन्हें ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से कानपुर शहर में पाइपलाइन बिछाने और रखरखाव के लिए काम कर रही संभव प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में पाइप फिटर के रूप में नौकरी मिली। इस नौकरी में उन्हें रुपए 12,000 मासिक वेतन की पेशकश की गई।
फिटर (फेब्रिकेशन)
NCS Code: 7224.0102 | TST031• आपको वस्तुओं को संयोजित करना पसंद हो।
• आपको गणितीय समस्याओं को हल करना पसंद हो।
• आपके हाथ और आंख का समन्वय अच्छा हो।
• आप निर्देशों का अच्छी तरह से पालन कर सकते हों।
न्यूनतम योग्यता
• कक्षा 10 उत्तीर्ण करने के बाद फिटर-फेब्रिकेशन में नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* पाठ्यक्रम में नामांकन कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम विभिन्न संस्थानों द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर (सी.टी.टी.सी.), भुवनेश्वर, ओडिशा
2. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.)
3. शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (कई स्थानों पर)
4. इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ई.एस.सी.आई.), हैदराबाद, तेलंगाना
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल : विनिर्माण कंपनियां, मशीन उपकरण कंपनियां, मशीन वितरक।
कार्य वातावरण: इस क्षेत्र में आपको सप्ताह में 5-6 दिन काम होगा और प्रतिदिन कम से कम 8-9 घंटे काम करना होता है। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध है। इस कार्य क्षेत्र में विदेशों में भी नौकरी के अवसर मौजूद हैं।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
फिटर – फैब्रिकेशन → सुपरवाइजर – फैब्रिकेशन/असेंबली → मैनेजर मैन्युफैक्चरिंग
फिटर (फेब्रिकेशन) की शुरुआती आय रुपए 6,000 - 10,000* तथा अनुभव के बाद आय रुपए 18,000 - 20,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://bit.ly/4068bOw
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
अभिषेक त्रिवेदी, उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लच्छीपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में 12वीं की परीक्षा पास की, लेकिन उसके बाद वे बेरोजगार थे और 2,000 रुपये मासिक वेतन पर एक इंटरनेट पार्लर में पार्ट-टाइम काम कर रहे थे। उसी समय, उन्हें एसडीआई, रायबरेली द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण और नौकरी के अवसरों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने एसडीआई से संपर्क किया। काउंसलिंग के बाद, उन्हें फिटर ट्रेड के प्रशिक्षण के लिए चुना गया। उन्होंने एसडीआई रायबरेली में पाइप फिटर-सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेड में 3 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। फरवरी वर्ष 2018 में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, उन्हें ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से कानपुर शहर में पाइपलाइन बिछाने और रखरखाव के लिए काम कर रही संभव प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में पाइप फिटर के रूप में नौकरी मिली। इस नौकरी में उन्हें रुपए 12,000 मासिक वेतन की पेशकश की गई।
स्रोत: https://www.hsscindia.in/wp-content/uploads/2018/12/Succes-Story-of-Trainees-from-SDIs.pdf
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।