फिजियोथेरेपिस्ट पेशेवर होते हैं जो चोट का इलाज करते हैं और चोट से प्रभावित गति और कार्य को बहाल करने में मदद करते हैं। फिजियोथेरेपिस्ट मालिश और व्यायाम जैसी विभिन्न तकनीकों और विधियों का उपयोग करते हैं और रोगियों को दर्द, संतुलन, गतिशीलता और मोटर फ़ंक्शन को प्रबंधित करने में मदद करते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आप एक अच्छे श्रोता हों।
• आप समस्याओं को सुलझाने में अच्छे हों।
• आपमें आलोचनात्मक सोच की क्षमता हों।
प्रवेश मार्ग
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) में 10+2 पूरा करें।
2. फिजियोथेरेपी में स्नातक की डिग्री (बी.पी.टी.) प्राप्त करें । अथवा
स्नातक की डिग्री के बाद उसी डोमेन में स्नातकोत्तर डिग्री (एम.पी.टी.) प्राप्त करें। अथवा
फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा (डी.पी.टी.) प्राप्त करें।
यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए, आपको एनईईटी परीक्षा देनी होगी और डी.पी.टी. कोर्स में प्रवेश के लिए, कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाएँ हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. असम महिला विश्वविद्यालय, जोरहाट,असम
2. चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, उत्तर प्रदेश
3. नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, भोपाल, मध्यप्रदेश
4. राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर, राजस्थान
5. स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
6. दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
7. जीएस मेडिकल कॉलेज, मुंबई, महाराष्ट्र
8. सरकारी मेडिकल कॉलेज, नागपुर, महाराष्ट्र
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और एम.सी.आई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. गलगोटिया विश्वविद्यालय, नोएडा, उत्तर प्रदेश
2. रामईह मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरु,कर्नाटक
3. हमदर्द चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
4. संचेती हेल्थकेयर अकादमी, मुंबई, महाराष्ट्र
5. सरकारी मेडिकल कॉलेज, नागपुर, महाराष्ट्र
6. जम्मू कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, जम्मू, जम्मू और कश्मीर
7. जेएसएस कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, मैसूर,कर्नाटक
8. एसडीएम कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, धारवाड़, कर्नाटक
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000-5,00,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: अस्पताल, नर्सिंग होम, स्वरोजगार, मेडिकल कॉलेज, खेल टीमें और परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुनर्वास केंद्र, फिटनेस सेंटर, रक्षा प्रतिष्ठान।
कार्य वातावरण: यह डेस्क जॉब नहीं है और इसके लिए यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होती है। अंशकालिक कार्य और संविदात्मक नौकरियां उपलब्ध हैं। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध है।
चिकित्सालय/औषधालय आमतौर पर सप्ताह में 6 से 7 दिन और प्रतिदिन 8 से 9 घंटे काम करते हैं। यह चिकित्सालय से चिकित्सालय में भिन्न हो सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
प्रशिक्षु → फिजियोथेरेपिस्ट → वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट → फिजियोथेरेपी विभाग के प्रमुख → चिकित्सा निदेशक/अधीक्षक
अपेक्षाकृत वेतन
फिजियोथेरेपिस्ट की आय रुपए 5,000-50,000* प्रति माह के बीच हो सकती है।
डॉ. मासूमा लाडीवाला - मुंबई में स्थित एक पुरस्कार विजेता सेलिब्रिटी फिजियोथेरेपिस्ट, डॉ. मासूमा लाडीवाला का मानना है कि लोगों को सामान्य, स्वस्थ और दर्द-मुक्त जीवन जीने में मदद करने का अनुभव सबसे बेहतर है। उन्होंने विज्ञान में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद, मणिपाल विश्वविद्यालय से फिजियोथेरेपी में अपनी डिग्री हासिल की। इसके बाद, अपनी इंटर्नशिप के दौरान उडुपी में एक रिहैब सेंटर में काम करते हुए उन्होंने विभिन्न प्रकार के मामलों का अनुभव प्राप्त किया। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद, उन्होंने अपना करियर शुरू करने के लिए मुंबई लौटने का निर्णय लिया।
फ़िज़ियोथेरेपिस्ट
NCS Code: 2264.0100 | HW052• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आप एक अच्छे श्रोता हों।
• आप समस्याओं को सुलझाने में अच्छे हों।
• आपमें आलोचनात्मक सोच की क्षमता हों।
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) में 10+2 पूरा करें।
2. फिजियोथेरेपी में स्नातक की डिग्री (बी.पी.टी.) प्राप्त करें ।
अथवा
स्नातक की डिग्री के बाद उसी डोमेन में स्नातकोत्तर डिग्री (एम.पी.टी.) प्राप्त करें।
अथवा
फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा (डी.पी.टी.) प्राप्त करें।
यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए, आपको एनईईटी परीक्षा देनी होगी और डी.पी.टी. कोर्स में प्रवेश के लिए, कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाएँ हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें
यह पाठ्यक्रम फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. असम महिला विश्वविद्यालय, जोरहाट,असम
2. चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, उत्तर प्रदेश
3. नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, भोपाल, मध्यप्रदेश
4. राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर, राजस्थान
5. स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
6. दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
7. जीएस मेडिकल कॉलेज, मुंबई, महाराष्ट्र
8. सरकारी मेडिकल कॉलेज, नागपुर, महाराष्ट्र
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और एम.सी.आई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. गलगोटिया विश्वविद्यालय, नोएडा, उत्तर प्रदेश
2. रामईह मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरु,कर्नाटक
3. हमदर्द चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
4. संचेती हेल्थकेयर अकादमी, मुंबई, महाराष्ट्र
5. सरकारी मेडिकल कॉलेज, नागपुर, महाराष्ट्र
6. जम्मू कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, जम्मू, जम्मू और कश्मीर
7. जेएसएस कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, मैसूर,कर्नाटक
8. एसडीएम कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, धारवाड़, कर्नाटक
संस्थान रैंकिंग की जानकारी उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000-5,00,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: अस्पताल, नर्सिंग होम, स्वरोजगार, मेडिकल कॉलेज, खेल टीमें और परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुनर्वास केंद्र, फिटनेस सेंटर, रक्षा प्रतिष्ठान।
कार्य वातावरण: यह डेस्क जॉब नहीं है और इसके लिए यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होती है। अंशकालिक कार्य और संविदात्मक नौकरियां उपलब्ध हैं। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध है।
चिकित्सालय/औषधालय आमतौर पर सप्ताह में 6 से 7 दिन और प्रतिदिन 8 से 9 घंटे काम करते हैं। यह चिकित्सालय से चिकित्सालय में भिन्न हो सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
प्रशिक्षु → फिजियोथेरेपिस्ट → वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट → फिजियोथेरेपी विभाग के प्रमुख → चिकित्सा निदेशक/अधीक्षक
फिजियोथेरेपिस्ट की आय रुपए 5,000-50,000* प्रति माह के बीच हो सकती है।
स्रोत: https://bit.ly/3ITFxdb
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
डॉ. मासूमा लाडीवाला - मुंबई में स्थित एक पुरस्कार विजेता सेलिब्रिटी फिजियोथेरेपिस्ट, डॉ. मासूमा लाडीवाला का मानना है कि लोगों को सामान्य, स्वस्थ और दर्द-मुक्त जीवन जीने में मदद करने का अनुभव सबसे बेहतर है। उन्होंने विज्ञान में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद, मणिपाल विश्वविद्यालय से फिजियोथेरेपी में अपनी डिग्री हासिल की। इसके बाद, अपनी इंटर्नशिप के दौरान उडुपी में एक रिहैब सेंटर में काम करते हुए उन्होंने विभिन्न प्रकार के मामलों का अनुभव प्राप्त किया। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद, उन्होंने अपना करियर शुरू करने के लिए मुंबई लौटने का निर्णय लिया।
स्रोत: https://www.timesmed.com/Doctor/Mumbai/dr-masooma-ladiwala-hassanali-pt-128162
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।