“सहायक रसोइया” या प्रशिक्षु शेफ वरिष्ठ शेफ के मार्गदर्शन में रसोई की तैयारी, पकाने और रखरखाव के लिए उत्तरदायी होते हैं। इस क्षेत्र में इन्हेें कंपनी की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार ईंधन, सफाई, आपूर्ति, स्टॉक और वितरण की देखभाल करते हुए रसोई की तैयारी और रख-रखाव की दक्षता विकसित करना होता है। इसके अलावा, ये टीम के अन्य सदस्यों के साथ समन्वय में कार्य करने की क्षमता भी विकसित करना होता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आप समूह में काम करने में सहज हों।
• आप स्पष्ट निर्देशों का पालन करना पसंद करते हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने और 18 वर्ष की आयु होने के बाद आप नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 3 प्रशिक्षु शेफ पाठ्यक्रम के लिए नामांकन कर सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम होटल प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है
सरकारी संस्थान
1. होटल मैनेजमेंट संस्थान, वारडेज, गोवा
2. होटल मैनेजमेंट संस्थान, नई दिल्ली
3. होटल मैनेजमेंट संस्थान, मुंबई, महाराष्ट्र
4. होटल मैनेजमेंट संस्थान, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
5. होटल मैनेजमेंट संस्थान, चेन्नई, तमिलनाडु
6. होटल मैनेजमेंट संस्थान, तिरुवनंतपुरम, केरल
7. होटल मैनेजमेंट संस्थान, हैदराबाद, तेलंगाना
8. होटल मैनेजमेंट संस्थान, बेंगलुरु, कर्नाटक
9. होटल मैनेजमेंट संस्थान, औरंगाबाद, महाराष्ट्र
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि क्या संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1.वेलकम ग्रेजुएट स्कूल ऑफ होटल एडमिनिस्ट्रेशन, मणिपाल, कर्नाटक
2.मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल, कर्नाटक
3.गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
4.भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी, पुणे,
5.इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, बेंगलुरु, कर्नाटक
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।* *(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : होटल, पर्यटन उद्योग, रेस्तरां, कैफे आदि।
कार्य वातावरण: आपको सप्ताह में 6 दिन प्रतिदिन 10-12 घंटे काम करना होगा। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
प्रशिक्षु शेफ → सहायक शेफ → शेफ
अपेक्षाकृत वेतन
प्रशिक्षु शेफ की आय रुपए 10,195 - 14,612* प्रतिमाह हो सकती है।
1993 में, जब वित्तीय समस्याओं के कारण उन्हें अपनी दसवीं कक्षा की पढ़ाई छोड़नी पड़ी और 16 साल की उम्र में कोल्लम से अपने गांव को छोड़ना पड़ा, तो सुरेश पिल्लई, जो अब एक सेलिब्रिटी शेफ हैं, के पास अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए छोटे-मोटे काम करके पैसे कमाने का ही विकल्प था। उन्होंने सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने की कोशिश की, लेकिन रात में अकेले काम करने के डर के चलते यह नौकरी नहीं कर सके। अंततः, पिल्लई को एक होटल में वेटर की नौकरी मिली, जिसमें उन्हें रुपए 450 मासिक वेतन मिलते थे।
एक व्यस्त होटल में काम करते हुए, पिल्लई ने साथ ही प्री-डिग्री की पढ़ाई शुरू की। वह अक्सर रसोई में सब्जियां काटकर मुख्य रसोइए की सहायता करते थे। उनकी तेजी देखकर मुख्य रसोइए ने उन्हें अपने संरक्षण में ले लिया, यह देखकर कि वह प्रशिक्षित सहायक की तुलना में तेज़ी से प्याज काटते थे। हालांकि काम के दबाव के कारण उन्होंने अपनी प्री-डिग्री की पढ़ाई को स्थगित कर दिया, लेकिन यह उनके सफर की शुरुआत थी जो उन्हें दुनिया के सबसे प्रसिद्ध शेफ में से एक बना देगी। पिल्लई का जीवन एक प्रेरणा है, जो यह दर्शाता है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी ऊंचाइयों को छू सकता है। -
प्रशिक्षु शेफ/सहायक रसोइया
NCS Code: NA | TST077• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आप समूह में काम करने में सहज हों।
• आप स्पष्ट निर्देशों का पालन करना पसंद करते हों।
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने और 18 वर्ष की आयु होने के बाद आप नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 3 प्रशिक्षु शेफ पाठ्यक्रम के लिए नामांकन कर सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम होटल प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है
सरकारी संस्थान
1. होटल मैनेजमेंट संस्थान, वारडेज, गोवा
2. होटल मैनेजमेंट संस्थान, नई दिल्ली
3. होटल मैनेजमेंट संस्थान, मुंबई, महाराष्ट्र
4. होटल मैनेजमेंट संस्थान, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
5. होटल मैनेजमेंट संस्थान, चेन्नई, तमिलनाडु
6. होटल मैनेजमेंट संस्थान, तिरुवनंतपुरम, केरल
7. होटल मैनेजमेंट संस्थान, हैदराबाद, तेलंगाना
8. होटल मैनेजमेंट संस्थान, बेंगलुरु, कर्नाटक
9. होटल मैनेजमेंट संस्थान, औरंगाबाद, महाराष्ट्र
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि क्या संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1.वेलकम ग्रेजुएट स्कूल ऑफ होटल एडमिनिस्ट्रेशन, मणिपाल, कर्नाटक
2.मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल, कर्नाटक
3.गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
4.भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी, पुणे,
5.इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, बेंगलुरु, कर्नाटक
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है: https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल : होटल, पर्यटन उद्योग, रेस्तरां, कैफे आदि।
कार्य वातावरण: आपको सप्ताह में 6 दिन प्रतिदिन 10-12 घंटे काम करना होगा। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
प्रशिक्षु शेफ → सहायक शेफ → शेफ
प्रशिक्षु शेफ की आय रुपए 10,195 - 14,612* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत - https://education.arunachal.gov.in/career/career/trainee-chef-assistant-cook/
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
1993 में, जब वित्तीय समस्याओं के कारण उन्हें अपनी दसवीं कक्षा की पढ़ाई छोड़नी पड़ी और 16 साल की उम्र में कोल्लम से अपने गांव को छोड़ना पड़ा, तो सुरेश पिल्लई, जो अब एक सेलिब्रिटी शेफ हैं, के पास अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए छोटे-मोटे काम करके पैसे कमाने का ही विकल्प था। उन्होंने सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने की कोशिश की, लेकिन रात में अकेले काम करने के डर के चलते यह नौकरी नहीं कर सके। अंततः, पिल्लई को एक होटल में वेटर की नौकरी मिली, जिसमें उन्हें रुपए 450 मासिक वेतन मिलते थे।
एक व्यस्त होटल में काम करते हुए, पिल्लई ने साथ ही प्री-डिग्री की पढ़ाई शुरू की। वह अक्सर रसोई में सब्जियां काटकर मुख्य रसोइए की सहायता करते थे। उनकी तेजी देखकर मुख्य रसोइए ने उन्हें अपने संरक्षण में ले लिया, यह देखकर कि वह प्रशिक्षित सहायक की तुलना में तेज़ी से प्याज काटते थे। हालांकि काम के दबाव के कारण उन्होंने अपनी प्री-डिग्री की पढ़ाई को स्थगित कर दिया, लेकिन यह उनके सफर की शुरुआत थी जो उन्हें दुनिया के सबसे प्रसिद्ध शेफ में से एक बना देगी। पिल्लई का जीवन एक प्रेरणा है, जो यह दर्शाता है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी ऊंचाइयों को छू सकता है। -
स्रोत- https://timesofindia.indiatimes.com/city/kochi/recipe-for-success/articleshow/86698246.cms
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।