परिवहन प्रबंधक का मुख्य कार्य दैनिक परिवहन, शिपिंग और वितरण प्रक्रियाओं का संचालन और प्रबंधन करना है। उनका उत्तरदायित्व यह सुनिश्चित करना होता है कि सभी ऑर्डर समय पर भेजे और वितरित किए जाएं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप अपनी वस्तुओं को व्यवस्थित रखना पसंद करते हों।
• आप काम करते समय विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आप दूसरों के साथ संवाद करने में सहज हों।
प्रवेश मार्ग
1. किसी भी स्ट्रीम (अधिमानतः वाणिज्य) में 10+2 पूरा करें।
2. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/बिजनेस मैनेजमेंट में बैचलर डिग्री (बीबीए/बीबीएम) पूरी करें। अथवा
स्नातक डिग्री पूरी करें और उसी विषय में स्नातकोत्तर (एमबीए) करें। लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए)/ ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स में एमबीए। अथवा
लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट में डिप्लोमा। अथवा
लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट/ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट/फ्रेट फॉरवर्डिंग और कस्टम्स क्लीयरेंस में सर्टिफिकेट।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदान संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, नई दिल्ली
2. जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू, जम्मू और कश्मीर
3. महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा, वडोदरा, गुजरात
4. पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय -देहरादून, उत्तर प्रदेश
5. भारतीय प्रबंधन संस्थान, रोहतक, हरियाणा
6. दून विश्वविद्यालय, देहरादून, उत्तर प्रदेश
7. प्रबंधन विज्ञान विभाग, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे,महाराष्ट्र
8. भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जाँच लें कि संस्थान यू.जी.सी और ए.आई.सी.टी.ई से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. रईसनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नागपुर, महाराष्ट्र
2. सनराइज यूनिवर्सिटी, अलवर, राजस्थान
3. आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
4. शरणबासवा विश्वविद्यालय, गुलबर्गा, कर्नाटक
5. आर्केड बिजनेस कॉलेज, पटना, बिहार
6. ऑक्सब्रिज बिजनेस स्कूल, बेंगलुरु, कर्नाटक
7. ज्योति निवास कॉलेज, बेंगलुरु, कर्नाटक
8. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एक्सीलेंस, बेंगलुरु, कर्नाटक
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 1,71,000-16,00,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) - यह एक सरकारी पहल है जो विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान करती है, जिसमें पाठ्यक्रम के प्रकार के आधार पर वित्तीय सहायता दी जाती है। इसे प्राप्त करने के लिए https://www.pmkvyofficial.org/pmkvy2/ पर जाएँ।
• राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना (एनएपीएस) - यह विमानन और रसद क्षेत्र में अनुमोदित संगठनों में नौकरी पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान प्रशिक्षुओं को छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इसे प्राप्त करने के लिए http://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर जाएँ।
• एआईसीटीई- पर जाएं एआईसीटीई-अनुमोदित संस्थानों में नामांकित छात्रों को छात्रवृत्ति और फेलोशिप प्रदान करता है। ये वित्तीय सहायता तकनीकी और प्रबंधन पाठ्यक्रमों का समर्थन करती है। इसे प्राप्त करने के लिए https://www.aicte-india.org/ पर जाएँ।
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: उत्पादन इकाइयाँ, निजी और सार्वजनिक उत्पादन कंपनियाँ, ई-कॉमर्स कंपनियाँ, कूरियर कंपनियाँ, कुटीर आधारित उद्योग, शिपिंग कंपनियाँ, सैन्य और इसी तरह।
कार्य वातावरण: कार्य समय आम तौर पर सप्ताह में 5 से 6 दिन 8 से 9 घंटे प्रतिदिन होता है। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
प्रबंधक, परिवहन → उप महाप्रबंधक → वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक → मुख्य परिचालन अधिकारी → मुख्य कार्यकारी अधिकारी → उपाध्यक्ष , परिचालन
अपेक्षाकृत वेतन
परिवहन प्रबंधक की आय रुपए 40,000-1,20,000* प्रति माह के बीच हो सकती है।
तुलसी मीरचंदानी, ब्लू डार्ट एविएशन की प्रबंध निदेशक, के पास मॉन्ट्रियल स्थित कॉनकॉर्डिया यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल एविएशन में एमबीए है। उन्हें भारत में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया है। तुलसी विशेष रूप से उन महिला कूरियर्स का उत्सव मनाती हैं जो ब्लू डार्ट के साथ कठिन परिस्थितियों में काम कर रही हैं। लगभग 50 साल पहले, उन्होंने एक पुरुष-प्रधान उद्योग में कार्गो पायलट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह एक कुशल परिवहन प्रबंधक के रूप में जानी जाती हैं।
परिवहन प्रबंधक
NCS Code: 1324.0500 | OLH029• आप अपनी वस्तुओं को व्यवस्थित रखना पसंद करते हों।
• आप काम करते समय विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आप दूसरों के साथ संवाद करने में सहज हों।
1. किसी भी स्ट्रीम (अधिमानतः वाणिज्य) में 10+2 पूरा करें।
2. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/बिजनेस मैनेजमेंट में बैचलर डिग्री (बीबीए/बीबीएम) पूरी करें।
अथवा
स्नातक डिग्री पूरी करें और उसी विषय में स्नातकोत्तर (एमबीए) करें। लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए)/ ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स में एमबीए।
अथवा
लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट में डिप्लोमा।
अथवा
लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट/ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट/फ्रेट फॉरवर्डिंग और कस्टम्स क्लीयरेंस में सर्टिफिकेट।
यह पाठ्यक्रम प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदान संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, नई दिल्ली
2. जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू, जम्मू और कश्मीर
3. महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा, वडोदरा, गुजरात
4. पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय -देहरादून, उत्तर प्रदेश
5. भारतीय प्रबंधन संस्थान, रोहतक, हरियाणा
6. दून विश्वविद्यालय, देहरादून, उत्तर प्रदेश
7. प्रबंधन विज्ञान विभाग, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे,महाराष्ट्र
8. भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जाँच लें कि संस्थान यू.जी.सी और ए.आई.सी.टी.ई से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. रईसनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नागपुर, महाराष्ट्र
2. सनराइज यूनिवर्सिटी, अलवर, राजस्थान
3. आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
4. शरणबासवा विश्वविद्यालय, गुलबर्गा, कर्नाटक
5. आर्केड बिजनेस कॉलेज, पटना, बिहार
6. ऑक्सब्रिज बिजनेस स्कूल, बेंगलुरु, कर्नाटक
7. ज्योति निवास कॉलेज, बेंगलुरु, कर्नाटक
8. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एक्सीलेंस, बेंगलुरु, कर्नाटक
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 1,71,000-16,00,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) - यह एक सरकारी पहल है जो विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान करती है, जिसमें पाठ्यक्रम के प्रकार के आधार पर वित्तीय सहायता दी जाती है। इसे प्राप्त करने के लिए https://www.pmkvyofficial.org/pmkvy2/ पर जाएँ।
• राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना (एनएपीएस) - यह विमानन और रसद क्षेत्र में अनुमोदित संगठनों में नौकरी पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान प्रशिक्षुओं को छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इसे प्राप्त करने के लिए http://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर जाएँ।
• एआईसीटीई- पर जाएं एआईसीटीई-अनुमोदित संस्थानों में नामांकित छात्रों को छात्रवृत्ति और फेलोशिप प्रदान करता है। ये वित्तीय सहायता तकनीकी और प्रबंधन पाठ्यक्रमों का समर्थन करती है। इसे प्राप्त करने के लिए https://www.aicte-india.org/ पर जाएँ।
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: उत्पादन इकाइयाँ, निजी और सार्वजनिक उत्पादन कंपनियाँ, ई-कॉमर्स कंपनियाँ, कूरियर कंपनियाँ, कुटीर आधारित उद्योग, शिपिंग कंपनियाँ, सैन्य और इसी तरह।
कार्य वातावरण: कार्य समय आम तौर पर सप्ताह में 5 से 6 दिन 8 से 9 घंटे प्रतिदिन होता है। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
प्रबंधक, परिवहन → उप महाप्रबंधक → वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक → मुख्य परिचालन अधिकारी → मुख्य कार्यकारी अधिकारी → उपाध्यक्ष , परिचालन
परिवहन प्रबंधक की आय रुपए 40,000-1,20,000* प्रति माह के बीच हो सकती है।
स्रोत: https://bit.ly/3wYW0G3
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
तुलसी मीरचंदानी, ब्लू डार्ट एविएशन की प्रबंध निदेशक, के पास मॉन्ट्रियल स्थित कॉनकॉर्डिया यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल एविएशन में एमबीए है। उन्हें भारत में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया है। तुलसी विशेष रूप से उन महिला कूरियर्स का उत्सव मनाती हैं जो ब्लू डार्ट के साथ कठिन परिस्थितियों में काम कर रही हैं। लगभग 50 साल पहले, उन्होंने एक पुरुष-प्रधान उद्योग में कार्गो पायलट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह एक कुशल परिवहन प्रबंधक के रूप में जानी जाती हैं।
स्रोत: https://www.bluedartaviation.com/tulsi.htm
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।