न्यायाधीश एक निर्वाचित या नियुक्त अधिकारी होता है जो अदालती कार्यवाही का संचालन और अध्यक्षता करता है। न्यायाधीश कानून के अर्थ, महत्व और निहितार्थों की व्याख्या करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपको लोगों की समस्याओं को सुलझाने में मदद करना पसंद हों।
• आप विवरण पर ध्यान देते हों।
• आपको वस्तुओं (समस्या/स्थितियों) का विश्लेषण करना पसंद हों।
प्रवेश मार्ग
1. किसी भी विषय में 10+2 पूरा करें।
2. स्नातक डिग्री (बी.ए.-एल.एल.बी.) पूरी करें।
अथवा
किसी भी विषय में स्नातक डिग्री पूरी करें और एलएलबी डिग्री पूरी करने के बाद स्नातकोत्तर डिग्री (एल.एल.एम.) करें और फिर ऑल इंडिया ज्यूडिशियल सर्विस पूरा करें या पीसीएस-जे, राज्य स्तरीय परीक्षा पूरी करें।
3. लॉ कॉलेजों में प्रवेश के लिए, आपको सी.एल.ए.टी, ए.आई.एल.ई.टी, एल.एस.ए.टी, एम.एच सी.ई.टी. एल.एल.बी., टी.एस. एल.ए.डब्ल्यू.सी.ई.टी., ए.पी. एल.ए.डब्ल्यू.सी.ई.टी डी.यू एल.एल.बी., पी.यू. एल.एल.बी., एस.एल.एस. ए.आई.ए.टी. जैसी प्रवेश परीक्षाएँ उत्तीर्ण करनी होंगी।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम विधि विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. एनएलएसआईयू, बैंगलोर, कर्नाटक
2. एनएलयू, नई दिल्ली
3. आईएलएस, पुणे, महाराष्ट्र
4. एनएलयू, हैदराबाद, तेलंगाना
5. एनयूजेएस, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
6. एनएलयू, ओडिशा
7. जीएनएलयू, गांधीनगर, गुजरात
8. एनएलयू, जोधपुर, राजस्थान
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र
2. आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली, पंजाब
3. स्कूल ऑफ लॉ, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर, कर्नाटक
4. केआईआईटी स्कूल ऑफ लॉ, भुवनेश्वर, ओड़िशा
5. एमिटी लॉ स्कूल, नई दिल्ली
6. जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल, सोनीपत, हरियाणा
7. स्कूल ऑफ लॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड यूनिवर्सिटी
स्टडीज, देहरादून, उत्तर प्रदेश
8. आईसीएफएआई लॉ स्कूल, हैदराबाद, तेलंगाना
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 1,00,000 - 4,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• विधि विद्यार्थियों के लिए आदित्य बिड़ला छात्रवृत्ति और जीईवी मेमोरियल मेरिट छात्रवृत्ति, विशेष रूप से विधि विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध छात्रवृत्तियों में से हैं।
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।* *(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: जिला न्यायालय, सत्र न्यायालय, उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय
कार्य वातावरण: यह एक डेस्क जॉब है। आप अपने काम के अधिकांश घंटे न्यायालय या कार्यालय में बिताएंगे। आपको विभिन्न न्यायालयों में यात्रा करनी पड़ सकती है। न्यायालय आमतौर पर सप्ताह में 5 दिन और प्रतिदिन 8 घंटे काम करते हैं, लेकिन आपके अपने अध्ययन और शोध के लिए आपको अतिरिक्त घंटे लगाने होंगे।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट → मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट → सहायक सत्र न्यायाधीश → सत्र न्यायाधीश → उच्च न्यायालय न्यायाधीश → सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश
अपेक्षाकृत वेतन
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की आय रुपए 2,25,000-2,80,000* प्रति माह हो सकती है।
न्यायमूर्ति हिमा कोहली तेलंगाना उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने इतिहास में बीए और एमए किया, जिसके बाद उन्होंने एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। वर्ष1984 में कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने उसी वर्ष दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में अपना पंजीकरण कराया।
न्यायाधीश
NCS Code: NA | PPLS007• आपको लोगों की समस्याओं को सुलझाने में मदद करना पसंद हों।
• आप विवरण पर ध्यान देते हों।
• आपको वस्तुओं (समस्या/स्थितियों) का विश्लेषण करना पसंद हों।
1. किसी भी विषय में 10+2 पूरा करें।
2. स्नातक डिग्री (बी.ए.-एल.एल.बी.) पूरी करें।
अथवा
किसी भी विषय में स्नातक डिग्री पूरी करें और एलएलबी डिग्री पूरी करने के बाद स्नातकोत्तर डिग्री (एल.एल.एम.) करें और फिर ऑल इंडिया ज्यूडिशियल सर्विस पूरा करें या पीसीएस-जे, राज्य स्तरीय परीक्षा पूरी करें।
3. लॉ कॉलेजों में प्रवेश के लिए, आपको सी.एल.ए.टी, ए.आई.एल.ई.टी, एल.एस.ए.टी, एम.एच सी.ई.टी. एल.एल.बी., टी.एस. एल.ए.डब्ल्यू.सी.ई.टी., ए.पी. एल.ए.डब्ल्यू.सी.ई.टी डी.यू एल.एल.बी., पी.यू. एल.एल.बी., एस.एल.एस. ए.आई.ए.टी. जैसी प्रवेश परीक्षाएँ उत्तीर्ण करनी होंगी।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें।
यह पाठ्यक्रम विधि विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. एनएलएसआईयू, बैंगलोर, कर्नाटक
2. एनएलयू, नई दिल्ली
3. आईएलएस, पुणे, महाराष्ट्र
4. एनएलयू, हैदराबाद, तेलंगाना
5. एनयूजेएस, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
6. एनएलयू, ओडिशा
7. जीएनएलयू, गांधीनगर, गुजरात
8. एनएलयू, जोधपुर, राजस्थान
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र
2. आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली, पंजाब
3. स्कूल ऑफ लॉ, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर, कर्नाटक
4. केआईआईटी स्कूल ऑफ लॉ, भुवनेश्वर, ओड़िशा
5. एमिटी लॉ स्कूल, नई दिल्ली
6. जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल, सोनीपत, हरियाणा
7. स्कूल ऑफ लॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड यूनिवर्सिटी
स्टडीज, देहरादून, उत्तर प्रदेश
8. आईसीएफएआई लॉ स्कूल, हैदराबाद, तेलंगाना
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/2022/Ranking.html
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 1,00,000 - 4,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• विधि विद्यार्थियों के लिए आदित्य बिड़ला छात्रवृत्ति और जीईवी मेमोरियल मेरिट छात्रवृत्ति, विशेष रूप से विधि विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध छात्रवृत्तियों में से हैं।
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: जिला न्यायालय, सत्र न्यायालय, उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय
कार्य वातावरण: यह एक डेस्क जॉब है। आप अपने काम के अधिकांश घंटे न्यायालय या कार्यालय में बिताएंगे। आपको विभिन्न न्यायालयों में यात्रा करनी पड़ सकती है। न्यायालय आमतौर पर सप्ताह में 5 दिन और प्रतिदिन 8 घंटे काम करते हैं, लेकिन आपके अपने अध्ययन और शोध के लिए आपको अतिरिक्त घंटे लगाने होंगे।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट → मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट → सहायक सत्र न्यायाधीश → सत्र न्यायाधीश → उच्च न्यायालय न्यायाधीश → सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की आय रुपए 2,25,000-2,80,000* प्रति माह हो सकती है।
स्रोत: https://doj.gov.in/pay-allowance/
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
न्यायमूर्ति हिमा कोहली तेलंगाना उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने इतिहास में बीए और एमए किया, जिसके बाद उन्होंने एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। वर्ष1984 में कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने उसी वर्ष दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में अपना पंजीकरण कराया।
स्रोत: https://tshc.gov.in/judprofile.action?judcode=1011
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।