डोर एंड विन्डो फिक्सर को ग्राहकों के निर्देशानुसार कमरे में दरवाजे और खिड़कियां लगाने का कार्य करते हैं। डोर एंड विन्डो फिक्सर को कभी-कभी दरवाजे और खिड़कियों को फिट करने से पहले उनके लिए फ्रेम और सबफ़्रेम भी ठीक करने पड़ते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आपको स्पष्ट निर्देशों का पालन करना पसंद हो।
• आप काम करते समय विवरणों पर ध्यान देते हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
• कक्षा 8 उत्तीर्ण करने के बाद डोर एंड विन्डो फिक्सर के नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 3 पाठ्यक्रम में नामांकन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.)
2. एप्टेक लिमिटेड, मुंबई, महाराष्ट्र
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : आवासीय परिसर, हाउसिंग सोसायटी, स्कूल, कॉलेज भवन, निर्माण एजेंसियां इत्यादि।
कार्य वातावरण: आपको कम से कम 8 से 9 घंटे और सप्ताह में 5 से 6 दिन काम करना होगा। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
संजू मालवीय की उम्र केवल 14 वर्ष थी, जब उन्होंने 10वीं कक्षा में अपने चाचा के साथ बढ़ईगीरी का काम करना शुरू किया। वे इस क्षेत्र में पूर्णकालिक कार्य करने वाले पहले व्यक्ति बने। अपनी खुद की दुकान स्थापित करने और स्वतंत्र रूप से काम करने में उन्हें 15 साल लगे। संजू न केवल लकड़ी के काम में बल्कि दरवाज़े और खिड़कियों के फ्रेम बनाने में भी कुशल हैं। वे हर महीने लगभग रुपए 15,000 कमाते हैं और अपने काम से खुश और संतुष्ट हैं।
स्रोत: संजू मालवीय के साथ व्यक्तिगत साक्षात्कार।
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।
डोर्स एंड विंडोज़ फिक्सर
NCS Code: NA | TST023• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।

सहायक → डोर एंड विन्डो फिक्सर → लीड डोर एंड विन्डो फिक्सर
डोर्स एंड विंडोज़ फिक्सर की आय रुपए 10,200 - 26,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत - https://www.payscale.com/research/IN/Skill=Window_or_Door_Installation/Salary
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव