हेमोडायलिसिस तकनीशियन, जिन्हें डायलिसिस तकनीशियन भी कहा जाता है, डॉक्टरों और नर्सों की सहायता करते हुए अंतिम चरण की गुर्दे की बीमारी (स्थायी किडनी विफलता) से पीड़ित रोगियों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे डायलिसिस मशीन के संचालन में विशेष रूप से प्रशिक्षित होते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप लोगों को ठीक करने में रुचि रखते हों।
• आप विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आपके पास अच्छा संचार कौशल हो।
प्रवेश मार्ग
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) में 10+2 पूरा करें।
2. नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ)* स्तर 4 सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम - (डायलिसिस तकनीशियन) के लिए नामांकन करें। अथवा
डायलिसिस प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री (बी.एससी.) पूरी करें। अथवा
डायलिसिस तकनीशियन में डिप्लोमा पूरा करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
निम्नलिखित संस्थान डायलिसिस प्रौद्योगिकी में पाठ्यक्रम संचालित करते हैं। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
निजी संस्थान
1. मणिपाल विश्वविद्यालय, मणिपाल, कर्नाटक
2. शारदा विश्वविद्यालय, नोएडा, उत्तर प्रदेश
3. जेएसएस उच्च शिक्षा और अनुसंधान अकादमी, मैसूर, कर्नाटक
4. महात्मा गांधी मिशन स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान, मुंबई, महाराष्ट्र
5. एम.एम.एम कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंस, चेन्नई , तमिलनाडु
6. आदेश विश्वविद्यालय, बठिंडा, पंजाब
7. असम डाउनटाउन विश्वविद्यालय, गुवाहाटी, असम
8. बीर टिकेंद्रजीत विश्वविद्यालय, इंफाल, मणिपुर
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 15,000 - 3,00,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: अस्पताल, नर्सिंग होम, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल आदि।
कार्य वातावरण: संविदात्मक और अंशकालिक कार्य उपलब्ध है। स्थानीय यात्रा नौकरी प्रोफ़ाइल का एक हिस्सा हो सकती है। स्वास्थ्य सेवा सुविधाएँ आमतौर पर सप्ताह में 6 दिन और हर दिन 8 से 10 घंटे काम करती हैं। यह क्लिनिक से क्लिनिक में भिन्न हो सकता है। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
डायलिसिस तकनीशियन/प्रभारी → डायलिसिस पर्यवेक्षक
अपेक्षाकृत वेतन
डायलिसिस तकनीशियन की आय रूपए 16,667 - 33,333* प्रति माह के बीच होता है।
ऋषिराज सिंह ने वर्ष 2004 में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद मुंबई के दहिसर स्थित नवनीत अस्पताल में डायलिसिस तकनीशियन के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने एक अस्पताल में पाँच साल तक अनौपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया और इसके बाद डायलिसिस तकनीशियन का व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा किया। वर्तमान में, वह चार किडनी केयर सेंटर्स के प्रभारी हैं। ऋषिराज ने बताया, "मेरी मासिक आय 1 लाख रुपये से अधिक है।"
डायलिसिस तकनीशियन
NCS Code: 3212.0201 | HW016• आप लोगों को ठीक करने में रुचि रखते हों।
• आप विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आपके पास अच्छा संचार कौशल हो।
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) में 10+2 पूरा करें।
2. नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ)* स्तर 4 सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम - (डायलिसिस तकनीशियन) के लिए नामांकन करें।
अथवा
डायलिसिस प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री (बी.एससी.) पूरी करें।
अथवा
डायलिसिस तकनीशियन में डिप्लोमा पूरा करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच करें।
निम्नलिखित संस्थान डायलिसिस प्रौद्योगिकी में पाठ्यक्रम संचालित करते हैं।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
निजी संस्थान
1. मणिपाल विश्वविद्यालय, मणिपाल, कर्नाटक
2. शारदा विश्वविद्यालय, नोएडा, उत्तर प्रदेश
3. जेएसएस उच्च शिक्षा और अनुसंधान अकादमी, मैसूर, कर्नाटक
4. महात्मा गांधी मिशन स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान, मुंबई, महाराष्ट्र
5. एम.एम.एम कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंस, चेन्नई , तमिलनाडु
6. आदेश विश्वविद्यालय, बठिंडा, पंजाब
7. असम डाउनटाउन विश्वविद्यालय, गुवाहाटी, असम
8. बीर टिकेंद्रजीत विश्वविद्यालय, इंफाल, मणिपुर
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 15,000 - 3,00,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: अस्पताल, नर्सिंग होम, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल आदि।
कार्य वातावरण: संविदात्मक और अंशकालिक कार्य उपलब्ध है। स्थानीय यात्रा नौकरी प्रोफ़ाइल का एक हिस्सा हो सकती है। स्वास्थ्य सेवा सुविधाएँ आमतौर पर सप्ताह में 6 दिन और हर दिन 8 से 10 घंटे काम करती हैं। यह क्लिनिक से क्लिनिक में भिन्न हो सकता है। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
डायलिसिस तकनीशियन/प्रभारी → डायलिसिस पर्यवेक्षक
डायलिसिस तकनीशियन की आय रूपए 16,667 - 33,333* प्रति माह के बीच होता है।
स्रोत: https://in.talent.com/salary?job=dialysis+technician
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
ऋषिराज सिंह ने वर्ष 2004 में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद मुंबई के दहिसर स्थित नवनीत अस्पताल में डायलिसिस तकनीशियन के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने एक अस्पताल में पाँच साल तक अनौपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया और इसके बाद डायलिसिस तकनीशियन का व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा किया। वर्तमान में, वह चार किडनी केयर सेंटर्स के प्रभारी हैं। ऋषिराज ने बताया, "मेरी मासिक आय 1 लाख रुपये से अधिक है।"
स्रोत: https://www.lmti.in/testimonial/
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।