टावर तकनीशियन दूरसंचार उद्योग में कार्यरत होते हैं। उनका मुख्य कार्य साइट को 24x7 सक्रिय बनाए रखना है। उन्हें दूरसंचार टावर साइट पर स्तर-1 की समस्याओं का रखरखाव और मरम्मत करना होता है। इसके अलावा, वे समय पर पर्यवेक्षक को निवारक और सुधारात्मक रखरखाव की समस्याओं की रिपोर्ट भी करते हैं। टावर तकनीशियनों को अंतर-राज्यीय यात्रा करने की आवश्यकता होती है और आवश्यकता पड़ने पर असामान्य घंटों में भी काम करना पड़ सकता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• अपको तकनीकी काम पसंद हो।
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• अपको बाहर काम करना पसंद हो।
• आप समूह में काम करने में सहज हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
आप कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद या इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल में आई.टी.आई. डिप्लोमा पूरा करने के बाद नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 4 टावर तकनीशियन कोर्स में नामांकन करा सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारत तकनीकी संस्थान, जमशेदपुर, झारखंड
2. टाटा पावर कौशल विकास संस्थान, मुंबई, महाराष्ट्र
3. राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, जमशेदपुर, झारखंड
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।* *(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: भारत भर में दूरसंचार कंपनियाँ, भारत भर में इंटरनेट सेवा प्रदाता ।
कार्य वातावरण: आप प्रतिदिन 9-10 घंटे और सप्ताह में 6 दिन काम करेंगे। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विभिन्न क्षमताओं वाले व्यक्तियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
टावर सहायक → टावर तकनीशियन → वरिष्ठ टावर तकनीशियन
अपेक्षाकृत वेतन
टावर तकनीशियन की आय रुपए 10,000- 18,000* प्रतिमाह हो सकती है।
टावर तकनीशियन
NCS Code: 7422.3001 | TST076• अपको तकनीकी काम पसंद हो।
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• अपको बाहर काम करना पसंद हो।
• आप समूह में काम करने में सहज हों।
न्यूनतम योग्यता
आप कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद या इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल में आई.टी.आई. डिप्लोमा पूरा करने के बाद नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 4 टावर तकनीशियन कोर्स में नामांकन करा सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारत तकनीकी संस्थान, जमशेदपुर, झारखंड
2. टाटा पावर कौशल विकास संस्थान, मुंबई, महाराष्ट्र
3. राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, जमशेदपुर, झारखंड
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: भारत भर में दूरसंचार कंपनियाँ, भारत भर में इंटरनेट सेवा प्रदाता ।
कार्य वातावरण: आप प्रतिदिन 9-10 घंटे और सप्ताह में 6 दिन काम करेंगे। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विभिन्न क्षमताओं वाले व्यक्तियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं।
टावर सहायक → टावर तकनीशियन → वरिष्ठ टावर तकनीशियन
टावर तकनीशियन की आय रुपए 10,000- 18,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत - https://bit.ly/3xyjYbk
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है
फील्ड के कुछ अनुभव