हाउसकीपर के उत्तरदायित्व में संपत्ति और सामान्य क्षेत्रों की सफाई करना शामिल हैं, जिसमें झाड़ू और पोंछा लगाना शामिल है। उन्हें सभी निर्धारित हाउसकीपिंग कार्यों को समय पर पूरा करना होता है, साथ ही कार्यस्थल पर साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखना भी आवश्यक होता है। हाउसकीपिंग के दौरान, हमेशा सही प्रक्रियाओं का पालन करना अनिवार्य होता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आप बुनियादी सुरक्षा और स्वच्छता मुद्दों से अवगत हों।
• आपके पास अच्छा संचार कौशल हों।
• आप निर्देशों का पालन करने में सक्षम हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने के बाद जनरल हाउसकीपर के नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 3 पाठ्यक्रम में नामांकन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम होटल प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है
सरकारी संस्थान
1. होटल प्रबंधन संस्थान
2. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी, उत्तर प्रदेश
3. हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
4. महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक, हरियाणा
5. मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल, मिजोरम
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. वेलकम ग्रेजुएट स्कूल ऑफ होटल एडमिनिस्ट्रेशन, उडुपी, कर्नाटक
2. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल, कर्नाटक
3. बनारसीदास चांदीवाला इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली
4. भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी, पुणे, महाराष्ट्र
5. ओबेरॉय सेंटर ऑफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट, नई दिल्ली
6. एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा, उत्तर प्रदेश
7. क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक
8. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली, पंजाब
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: होटल और मोटल, रेस्टोरेंट, क्रूज़ लाइनर।
कार्य वातावरण: यह शारीरिक काम है। आम तौर पर आप सप्ताह में 5/6 दिन और प्रतिदिन लगभग 10/12 घंटे काम करेंगे। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
हाउसकीपिंग सहायक → हाउसकीपिंग सहायक → हाउसकीपिंग स्टाफ → हाउसकीपर प्रक्रिया पर्यवेक्षक
अपेक्षाकृत वेतन
जनरल हाउसकीपर की आय रुपए 8,000 - 16,000* प्रतिमाह हो सकती है।
फहीम सुल्ताना बापू नगर, सेरिलिंगमपल्ली की निवासी हैं। उन्होंने पहले 3 से 4 घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम किया, जहाँ उन्हें प्रति माह कुल मिलाकर रुपए 2000 से 3000 का वेतन मिलता था। उन्होंने जनरल हाउसकीपर कोर्स के तहत पी.एम.के.वी.वाई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें सफाई, पोछा लगाना, धूल हटाना, सफाई एजेंटों का उपयोग, सुरक्षा, स्वच्छता और जीवन कौशल जैसे विषयों को शामिल किया गया था। इस प्रशिक्षण के बाद उन्हें एक प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ, जिसकी सहायता से उन्होंने डीएलएफ कंपनी में नौकरी हासिल की, जहाँ उनका वेतन बढ़कर प्रति माह 10,000 रुपये हो गया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान काम भी किया और उन्हें यह प्रशिक्षण बहुत लाभकारी साबित हुआ।
जनरल हाउसकीपर
NCS Code: 5151.0201 | TST035• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आप बुनियादी सुरक्षा और स्वच्छता मुद्दों से अवगत हों।
• आपके पास अच्छा संचार कौशल हों।
• आप निर्देशों का पालन करने में सक्षम हों।
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने के बाद जनरल हाउसकीपर के नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 3 पाठ्यक्रम में नामांकन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम होटल प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है
सरकारी संस्थान
1. होटल प्रबंधन संस्थान
2. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी, उत्तर प्रदेश
3. हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
4. महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक, हरियाणा
5. मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल, मिजोरम
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. वेलकम ग्रेजुएट स्कूल ऑफ होटल एडमिनिस्ट्रेशन, उडुपी, कर्नाटक
2. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल, कर्नाटक
3. बनारसीदास चांदीवाला इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली
4. भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी, पुणे, महाराष्ट्र
5. ओबेरॉय सेंटर ऑफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट, नई दिल्ली
6. एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा, उत्तर प्रदेश
7. क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक
8. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली, पंजाब
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: होटल और मोटल, रेस्टोरेंट, क्रूज़ लाइनर।
कार्य वातावरण: यह शारीरिक काम है। आम तौर पर आप सप्ताह में 5/6 दिन और प्रतिदिन लगभग 10/12 घंटे काम करेंगे। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
हाउसकीपिंग सहायक → हाउसकीपिंग सहायक → हाउसकीपिंग स्टाफ → हाउसकीपर प्रक्रिया पर्यवेक्षक
जनरल हाउसकीपर की आय रुपए 8,000 - 16,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://bit.ly/3W0DDus
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
फहीम सुल्ताना बापू नगर, सेरिलिंगमपल्ली की निवासी हैं। उन्होंने पहले 3 से 4 घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम किया, जहाँ उन्हें प्रति माह कुल मिलाकर रुपए 2000 से 3000 का वेतन मिलता था। उन्होंने जनरल हाउसकीपर कोर्स के तहत पी.एम.के.वी.वाई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें सफाई, पोछा लगाना, धूल हटाना, सफाई एजेंटों का उपयोग, सुरक्षा, स्वच्छता और जीवन कौशल जैसे विषयों को शामिल किया गया था। इस प्रशिक्षण के बाद उन्हें एक प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ, जिसकी सहायता से उन्होंने डीएलएफ कंपनी में नौकरी हासिल की, जहाँ उनका वेतन बढ़कर प्रति माह 10,000 रुपये हो गया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान काम भी किया और उन्हें यह प्रशिक्षण बहुत लाभकारी साबित हुआ।
स्रोत: https://www.nationalskillsnetwork.in/volskytechnologies/
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।