चॉकलेटियर वे लोग होते हैं जो चॉकलेट से बनी मिठाइयां तैयार करते और बेचते हैं। वे चॉकलेट के रसायन विज्ञान और कोको बीन्स को चॉकलेट में बदलने की प्रक्रिया में प्रशिक्षित होते हैं, जिसका उपयोग वे अपनी रचनाओं को बनाने में करते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप रचनात्मक व्यक्ति हों।
• आपको खाना बनाना पसंद हो।
• आप विवरणों पर ध्यान देते हों।
प्रवेश मार्ग
1. किसी भी वर्ग में 10+2 उत्तीर्ण करें।
2. पाक कला/होटल प्रबंधन/खानपान प्रौद्योगिकी और पाक कला या संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री (बी.एच.एम.सी.टी./बी.एच.एम./बी.एससी.) करें। अथवा
उसी या संबंधित क्षेत्र में स्नातक के बाद स्नातकोत्तर करें।
3. चॉकलेट बनाने या चॉकलेट चखने पर सर्टिफिकेट कोर्स करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
चॉकलेटियर में पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों की यह सूची सांकेतिक है।
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि क्या संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. चॉकलेट अकादमी, मुंबई, महाराष्ट्र
2. क्राफ्ट और सामाजिक विकास संगठन, नई दिल्ली
3. स्विसरैप चॉकलेट अकादमी, मुंबई, महाराष्ट्र
4. मैग्निफिसेंस अकादमी ऑफ़ पैकेजिंग प्रोफेशनल्स (एम.ए.पी.पी.), नई दिल्ली
5. निरल बिज़नेस इंस्टीट्यूट, मुंबई, महाराष्ट्र
6. बैरी कैलेबॉट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई, महाराष्ट्र
7. चॉकलेट क्लासेस एंड मटेरियल, नई दिल्ली
8. नीता खुराना की कुकिंग क्लासेस, नई दिल्ली
9. पाककला और केक सजावट स्कूल, नई दिल्ली
10. रुचि गुप्ता कुकरी क्लासेस, नई दिल्ली
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 5,000 - 1,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: बेकरी, पेस्ट्री की दुकानें, आलीशान होटल और रेस्टोरेंट आदि
उद्यमिता: आप घर से ही अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या अपनी स्वयं की दुकान खोल सकते हैं।
कार्य वातावरण: आप रसोई में काम करेंगे। अगर आप बेकरी या होटल में काम करते हैं तो आपको सप्ताह में 6 दिन 9 से 10 घंटे काम करना पड़ सकता है। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। आपको व्यस्ततम अवधि के दौरान छुट्टियों या सप्ताहांत पर भी काम करना पड़ सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
अरुण विश्वनाथन, कोयंबटूर स्थित चित्रम क्राफ्ट चॉकलेट्स और कैफे इन्फ्यूजन्स के संस्थापक और चॉकलेटियर हैं। उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और भारत में खाद्य इंजीनियरिंग और विपणन में भी एक स्नातकोत्तर डिग्री की है। चॉकलेट बनाने की कला उन्होंने बेल्जियम के ब्रुग में सीखी है।
चॉकलेटियर
NCS Code: NA | TST018• आप रचनात्मक व्यक्ति हों।
• आपको खाना बनाना पसंद हो।
• आप विवरणों पर ध्यान देते हों।
1. किसी भी वर्ग में 10+2 उत्तीर्ण करें।
2. पाक कला/होटल प्रबंधन/खानपान प्रौद्योगिकी और पाक कला या संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री (बी.एच.एम.सी.टी./बी.एच.एम./बी.एससी.) करें।
अथवा
उसी या संबंधित क्षेत्र में स्नातक के बाद स्नातकोत्तर करें।
3. चॉकलेट बनाने या चॉकलेट चखने पर सर्टिफिकेट कोर्स करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
चॉकलेटियर में पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों की यह सूची सांकेतिक है।
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि क्या संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. चॉकलेट अकादमी, मुंबई, महाराष्ट्र
2. क्राफ्ट और सामाजिक विकास संगठन, नई दिल्ली
3. स्विसरैप चॉकलेट अकादमी, मुंबई, महाराष्ट्र
4. मैग्निफिसेंस अकादमी ऑफ़ पैकेजिंग प्रोफेशनल्स (एम.ए.पी.पी.), नई दिल्ली
5. निरल बिज़नेस इंस्टीट्यूट, मुंबई, महाराष्ट्र
6. बैरी कैलेबॉट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई, महाराष्ट्र
7. चॉकलेट क्लासेस एंड मटेरियल, नई दिल्ली
8. नीता खुराना की कुकिंग क्लासेस, नई दिल्ली
9. पाककला और केक सजावट स्कूल, नई दिल्ली
10. रुचि गुप्ता कुकरी क्लासेस, नई दिल्ली
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 5,000 - 1,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: बेकरी, पेस्ट्री की दुकानें, आलीशान होटल और रेस्टोरेंट आदि
उद्यमिता: आप घर से ही अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या अपनी स्वयं की दुकान खोल सकते हैं।
कार्य वातावरण: आप रसोई में काम करेंगे। अगर आप बेकरी या होटल में काम करते हैं तो आपको सप्ताह में 6 दिन 9 से 10 घंटे काम करना पड़ सकता है। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। आपको व्यस्ततम अवधि के दौरान छुट्टियों या सप्ताहांत पर भी काम करना पड़ सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
कॉमिस पैटिसियर → शेफ डे पार्टी → शेफ → कार्यकारी शेफ / चॉकलेटियर प्रशिक्षु→चॉकलेटियर → पेस्ट्री शेफ → बिजनेस ओनर
चॉकलेटियर की आय रुपए 20,000- 30,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://www.glassdoor.co.in/Salaries/chocolatier-salary-SRCH_KO0,11.htm
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
अरुण विश्वनाथन, कोयंबटूर स्थित चित्रम क्राफ्ट चॉकलेट्स और कैफे इन्फ्यूजन्स के संस्थापक और चॉकलेटियर हैं। उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और भारत में खाद्य इंजीनियरिंग और विपणन में भी एक स्नातकोत्तर डिग्री की है। चॉकलेट बनाने की कला उन्होंने बेल्जियम के ब्रुग में सीखी है।
स्रोत: https://cocoatown.com/blogs/blog/meet-arun-viswanathan
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।