चिकित्सा लेखन, एक विशेषज्ञ लेखक द्वारा वैज्ञानिक दस्तावेज तैयार करने का कार्य है। एक चिकित्सा लेखक, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और अन्य विषय विशेषज्ञों के साथ काम करते हुए, ऐसे दस्तावेज बनाता है जो शोध परिणामों, उत्पाद के उपयोग और अन्य चिकित्सा जानकारी का प्रभावी और स्पष्ट रूप से वर्णन करते हैं। चिकित्सा लेखक स्वास्थ्य सेवा वेबसाइटों, स्वास्थ्य पत्रिकाओं, पत्रिकाओं और समाचारों के लिए सामग्री बनाते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपको विज्ञान विषय पसंद हो।
• आपके पास बेहतरीन लेखन कौशल हो।
• आपको स्पष्ट निर्देशों के साथ काम करना पसंद हो।
• आप काम करते समय विवरणों पर ध्यान देते हों।
प्रवेश मार्ग
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) में 10+2 पूरा करें।
2. अंग्रेजी/संचार/जीव विज्ञान/किसी अन्य प्रासंगिक विषय में स्नातक की डिग्री (बी.ए./बी.एस.सी.) पूरी करें। अथवा
स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद उसी क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करें। अथवा
स्नातक की डिग्री पूरी करें और फिर चिकित्सा लेखन पर सर्टिफिकेट कोर्स चुनें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
संस्थान
1. इंस्टीट्यूट ऑफ गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज इंडिया, नई दिल्ली
2. क्लिनी इंडिया, पुणे, हैदराबाद और नोएडा
3. कर्नाटक क्लिनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, बेंगलुरु, कर्नाटक
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 20,000-2,00,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: फार्मास्युटिकल कंपनी, स्वास्थ्य प्राधिकरण, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा पत्रिकाएँ, शोध संगठन, चिकित्सालय, परामर्शदात्री या फ्रीलांसर के रूप में।
कार्य वातावरण: यह एक डेस्क-बाउंड जॉब है जिसमें निश्चित कार्य घंटे होते हैं। घर से काम करने का विकल्प उपलब्ध है। अधिकांश चिकित्सा लेखक ऐसे कार्यालयों में काम करते हैं जो पेशेवर और आरामदायक कार्य स्थानों की वैश्विक स्थितियों से मेल खाते हैं।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
चिकित्सा लेखक → संपादक → तकनीकी लेखक → परियोजना प्रबंधक → परियोजना निदेशक
अथवा
चिकित्सा लेखक → चिकित्सा संपादक →वरिष्ठ संपादक → परियोजना प्रबंधक → कार्यक्रम निदेशक
अपेक्षाकृत वेतन
चिकित्सा लेखक की आय रूपए 17,000 - 84,000* प्रति माह या उससे अधिक हो सकती है
उर्वशी ठाकुर भारत में पैरेक्सेल नामक संगठन में एसोसिएट मेडिकल राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से बायोटेक्नोलॉजी में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में, वह क्वालिटी चेक विभाग में काम कर रही हैं, जहाँ उन्हें रिपोर्ट को क्लाइंट को सबमिट करने से पहले त्रुटियों के लिए जांचना होता है। उनके पास विवरणों पर गहरी नज़र, भाषा पर उत्कृष्ट पकड़, मजबूत मेडिकल ज्ञान और प्रभावी समय प्रबंधन कौशल हैं। वह कहती हैं, "क्योंकि किसी भी त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं होती, हमें सभी विसंगतियों की पहचान करने और समय पर रिपोर्ट देने के लिए अत्यधिक एकाग्रता के साथ काम करना पड़ता है।"*
चिकित्सा लेखक
NCS Code: NA | HW035• आपको विज्ञान विषय पसंद हो।
• आपके पास बेहतरीन लेखन कौशल हो।
• आपको स्पष्ट निर्देशों के साथ काम करना पसंद हो।
• आप काम करते समय विवरणों पर ध्यान देते हों।
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) में 10+2 पूरा करें।
2. अंग्रेजी/संचार/जीव विज्ञान/किसी अन्य प्रासंगिक विषय में स्नातक की डिग्री (बी.ए./बी.एस.सी.) पूरी करें।
अथवा
स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद उसी क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करें।
अथवा
स्नातक की डिग्री पूरी करें और फिर चिकित्सा लेखन पर सर्टिफिकेट कोर्स चुनें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच करें।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
संस्थान
1. इंस्टीट्यूट ऑफ गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज इंडिया, नई दिल्ली
2. क्लिनी इंडिया, पुणे, हैदराबाद और नोएडा
3. कर्नाटक क्लिनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, बेंगलुरु, कर्नाटक
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 20,000-2,00,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: फार्मास्युटिकल कंपनी, स्वास्थ्य प्राधिकरण, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा पत्रिकाएँ, शोध संगठन, चिकित्सालय, परामर्शदात्री या फ्रीलांसर के रूप में।
कार्य वातावरण: यह एक डेस्क-बाउंड जॉब है जिसमें निश्चित कार्य घंटे होते हैं। घर से काम करने का विकल्प उपलब्ध है। अधिकांश चिकित्सा लेखक ऐसे कार्यालयों में काम करते हैं जो पेशेवर और आरामदायक कार्य स्थानों की वैश्विक स्थितियों से मेल खाते हैं।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
चिकित्सा लेखक → संपादक → तकनीकी लेखक → परियोजना प्रबंधक → परियोजना निदेशक
अथवा
चिकित्सा लेखक → चिकित्सा संपादक →वरिष्ठ संपादक → परियोजना प्रबंधक → कार्यक्रम निदेशक
चिकित्सा लेखक की आय रूपए 17,000 - 84,000* प्रति माह या उससे अधिक हो सकती है
स्रोत: https://www.payscale.com/research/IN/Job=Medical_Writer/Salary
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
उर्वशी ठाकुर भारत में पैरेक्सेल नामक संगठन में एसोसिएट मेडिकल राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से बायोटेक्नोलॉजी में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में, वह क्वालिटी चेक विभाग में काम कर रही हैं, जहाँ उन्हें रिपोर्ट को क्लाइंट को सबमिट करने से पहले त्रुटियों के लिए जांचना होता है। उनके पास विवरणों पर गहरी नज़र, भाषा पर उत्कृष्ट पकड़, मजबूत मेडिकल ज्ञान और प्रभावी समय प्रबंधन कौशल हैं। वह कहती हैं, "क्योंकि किसी भी त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं होती, हमें सभी विसंगतियों की पहचान करने और समय पर रिपोर्ट देने के लिए अत्यधिक एकाग्रता के साथ काम करना पड़ता है।"*
स्रोत: https://jobs.parexel.com/urvashi-thakur-testimonial-medical-writing
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।