चमड़ा तकनीशियन प्राकृतिक (जैसे कच्चा चमड़ा, सेब के छिलके या अनानास की पौधों की फेंकी गई पत्तियां) और कृत्रिम (पॉलिमर) सामग्रियों को चमड़े में बदलने के लिए वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग सिद्धांतों का उपयोग करते हैं। इसके साथ ही, वे चमड़े के प्रसंस्करण, सामग्रियों, रसायन विज्ञान, विनिर्माण और मशीनरी से संबंधित सभी पहलुओं का ध्यान रखते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप एक रचनात्मक व्यक्ति हों।
• आप विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आपको पालन करने के लिए स्पष्ट निर्देश पसंद हों।
• आपको वस्तुएं बनाना या जोड़ना पसंद हो।
प्रवेश मार्ग
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण करें।
2. चमड़ा प्रौद्योगिकी में स्नातक (बी.टेक./बी.ई.) करें। अथवा
चमड़ा प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा करें। अथवा
स्नातक के बाद उसी या संबद्ध क्षेत्र में स्नातकोत्तर करें।
प्रवेश के लिए, आपको राष्ट्रीय स्तर (जे.ई.ई मेन, जे.ई.ई एडवांस इत्यादि) या राज्य स्तर (डब्ल्यू.बी.जे.ई.ई., ए.पी. ई.ए.एम.सी.ई.टी. इत्यादि) या संस्थान स्तर (वी.ई.टी., आई.पी. इत्यादि) पर आयोजित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, कानपुर, उत्तर प्रदेश
2. गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, मुंबई, महाराष्ट्र
3. मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), मुजफ्फरपुर, बिहार
4. आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना, बिहार
5. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड लेदर टेक्नोलॉजी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
6. कश्मीर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
7. गवर्नमेंट लेदर इंस्टीट्यूट, कानपुर, उत्तर प्रदेश
8. गवर्नमेंट लेदर इंस्टीट्यूट, आगरा, उत्तर प्रदेश
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि क्या संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आगरा, उत्तर प्रदेश
2. अलगप्पा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, चेन्नई
3. कर पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबुर, तमिलनाडु
4. मैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, कर्नाटक
5. सीएमजे यूनिवर्सिटी, जोराबट, मेघालय
6. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
7. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर, पंजाब
8. साई यूनिवर्सिटी, चेन्नई, तमिलनाडु
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 50,000-3,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : आपको चमड़े के सामान बनाने वाली कंपनियों जैसे कि असबाब, जूते, कपड़े, फैशन और खुदरा क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों में काम मिल सकता है।
कार्य वातावरण: आपको अलग-अलग हितधारकों के साथ मिलकर काम करना होगा। आप आमतौर पर सप्ताह में 5-6 दिन और हर दिन कम से कम 8 - 9 घंटे काम कर सकते हैं। हालांकि, आप लंबे अनियमित कार्य घंटों की उम्मीद कर सकते हैं।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
चमड़ा तकनीशियन → उत्पादन प्रबंधक, कारखाना → महाप्रबंधक, कारखाना
अपेक्षाकृत वेतन
चमड़ा तकनीशियन की आय रुपए 19,000 - 35,000* प्रतिमाह हो सकती है।
संगीता एक कुशल लेदर कटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एन.एस.डी.सी.) के तहत लेदर सेक्टर स्किल काउंसिल (एल.एस.एस.सी.) में प्रशिक्षण मिला है। एल.एस.एस.सी. में अपने प्रशिक्षण के बाद, उन्होंने मोहिब शूज़ में लेदर कटर के रूप में कार्य शुरू किया। वे कहती हैं, "आज मैं मोहिब शूज़ में लेदर कटर के रूप में काम कर रही हूं, जिससे मैं अपने बच्चों की शिक्षा का ध्यान रख पा रही हूं और अपने घरेलू आवश्यकताओं को पूरा कर रही हूं। अब मैं एक आत्मविश्वासी महिला बन चुकी हूं।"
चमड़ा तकनीशियन
NCS Code: 2141.2100 | TST046• आप एक रचनात्मक व्यक्ति हों।
• आप विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आपको पालन करने के लिए स्पष्ट निर्देश पसंद हों।
• आपको वस्तुएं बनाना या जोड़ना पसंद हो।
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण करें।
2. चमड़ा प्रौद्योगिकी में स्नातक (बी.टेक./बी.ई.) करें।
अथवा
चमड़ा प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा करें।
अथवा
स्नातक के बाद उसी या संबद्ध क्षेत्र में स्नातकोत्तर करें।
प्रवेश के लिए, आपको राष्ट्रीय स्तर (जे.ई.ई मेन, जे.ई.ई एडवांस इत्यादि) या राज्य स्तर (डब्ल्यू.बी.जे.ई.ई., ए.पी. ई.ए.एम.सी.ई.टी. इत्यादि) या संस्थान स्तर (वी.ई.टी., आई.पी. इत्यादि) पर आयोजित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, कानपुर, उत्तर प्रदेश
2. गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, मुंबई, महाराष्ट्र
3. मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), मुजफ्फरपुर, बिहार
4. आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना, बिहार
5. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड लेदर टेक्नोलॉजी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
6. कश्मीर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
7. गवर्नमेंट लेदर इंस्टीट्यूट, कानपुर, उत्तर प्रदेश
8. गवर्नमेंट लेदर इंस्टीट्यूट, आगरा, उत्तर प्रदेश
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि क्या संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आगरा, उत्तर प्रदेश
2. अलगप्पा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, चेन्नई
3. कर पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबुर, तमिलनाडु
4. मैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, कर्नाटक
5. सीएमजे यूनिवर्सिटी, जोराबट, मेघालय
6. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
7. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर, पंजाब
8. साई यूनिवर्सिटी, चेन्नई, तमिलनाडु
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है: https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 50,000-3,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल : आपको चमड़े के सामान बनाने वाली कंपनियों जैसे कि असबाब, जूते, कपड़े, फैशन और खुदरा क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों में काम मिल सकता है।
कार्य वातावरण: आपको अलग-अलग हितधारकों के साथ मिलकर काम करना होगा। आप आमतौर पर सप्ताह में 5-6 दिन और हर दिन कम से कम 8 - 9 घंटे काम कर सकते हैं। हालांकि, आप लंबे अनियमित कार्य घंटों की उम्मीद कर सकते हैं।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
चमड़ा तकनीशियन → उत्पादन प्रबंधक, कारखाना → महाप्रबंधक, कारखाना
चमड़ा तकनीशियन की आय रुपए 19,000 - 35,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://www.glassdoor.eo.in/Sa/a ries/leather-engineer-salary-SRCH_KOO,16.htm
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
संगीता एक कुशल लेदर कटर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एन.एस.डी.सी.) के तहत लेदर सेक्टर स्किल काउंसिल (एल.एस.एस.सी.) में प्रशिक्षण मिला है। एल.एस.एस.सी. में अपने प्रशिक्षण के बाद, उन्होंने मोहिब शूज़ में लेदर कटर के रूप में कार्य शुरू किया। वे कहती हैं, "आज मैं मोहिब शूज़ में लेदर कटर के रूप में काम कर रही हूं, जिससे मैं अपने बच्चों की शिक्षा का ध्यान रख पा रही हूं और अपने घरेलू आवश्यकताओं को पूरा कर रही हूं। अब मैं एक आत्मविश्वासी महिला बन चुकी हूं।"
स्रोत- https://www.nationalskillsnetwork.in/women-in-leather-industry/
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।