क्षय (कोरोजन) इंजीनियर धातु के पुलों, तेल, गैस पाइपलाइनों, खानों और अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं जैसे विनिर्माण संयंत्र या बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में औद्योगिक मशीनरी पर जंग की मरम्मत या रोकथाम के तरीके निर्धारित करते हैं। ये मुख्य रूप से अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करके सामग्रियों के क्षरण को रोकने का प्रयास करते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपकी विज्ञान और गणित में रुचि हो ।
• आप समस्याओं तथा परिस्थितियों का विश्लेषण करना पसंद करते हों।
• आप कम्प्यूटर संबंधी कार्यों में दक्ष हों।
• आप टीम में काम करने में सहज हों।
प्रवेश मार्ग
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण ।
2. मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग या मैटेरियल्स साइंस में स्नातक करें। अथवा
स्नातक के बाद कोरोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एम.टेक. कर सकते हैं। उसके बाद धातुकर्म इंजीनियरिंग में पीएचडी कर सकते हैं। अथवा
स्नातक डिग्री प्राप्त करने के बाद कोरोजन प्रौद्योगिकी में पीजी डिप्लोमा कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए, आपको राष्ट्रीय स्तर (जे.ई.ई मेन, जे.ई.ई एडवांस इत्यादि) या राज्य स्तर (डब्ल्यू.बी.जे.ई.ई., ए.पी. ई.ए.एम.सी.ई.टी. इत्यादि) या संस्थान स्तर (वी.ई.टी., आई.पी. इत्यादि) पर आयोजित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
कृपया नामांकन के दौरान कोर्स अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.), मद्रास, चेन्नई, तमिलनाडु
2. आई.आई.टी. बॉम्बे, मुंबई, महाराष्ट्र
3. आई.आई.टी. नई दिल्ली
4. आई.आई.टी. खड़गपुर, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
5. जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
6. अन्नामलाई विश्वविद्यालय, अन्नामलाई, तमिलनाडु
7. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल
8. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना, बिहार
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
2. बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी, राजस्थान
3. वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान, वेल्लोर, तमिलनाडु
4. निरमा यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद, गुजरात
5. थापर यूनिवर्सिटी, पटियाला, पंजाब
6. बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा, झारखंड
7. मणिपाल विश्वविद्यालय, जयपुर, राजस्थान
8. सत्यभामा विश्वविद्यालय, चेन्नई, तमिलनाडु
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 30,000 - 2,00,000* के बीच है।
* उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्तिः यह छात्रवृत्ति अभियांत्रिकी स्नातक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। इसकी पात्रता में एक योग्यता परीक्षा शामिल है। यह भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, जिसके पास वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक उत्तम योग्यता होती है।*
• एएमपीपी ईएमईआरजी इंडिया स्कॉलरशिपः एसोसिएशन फॉर मैटेरियल्स प्रोटेक्शन एंड परफॉरमेंस (एएमपीपी) भारत में संक्षारण विज्ञान और इंजीनियरिंग में करियर बनाने वाले उत्कृष्ट छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है। प्रत्येक पुरस्कार के तहत रुपए 1,50,000 प्रदान किए जाते हैं। पात्रता में पूर्णकालिक पीएचडी या एम.टेक में नामांकन शामिल है।*
• योग्यता-सह-साधन आधारित छात्रवृत्तिः अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष लगभग 20,000 अभियांत्रिकी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों का समस्त पाठ्यक्रम शुल्क सीधे उनके संस्थानों को भुगतान किया जाता है।*
• इंडियन ऑयल एजुकेशनल स्कॉलरशिपः आई.ओ.सी. लिमिटेड पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 300 छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, इसके लिए विद्यार्थियों को एक स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित होना होता है। छात्रवृत्ति विशेष रूप से शारीरिक अक्षमता वाले छात्रों, महिलाओं और उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए है ।*
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है
पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थलः निर्माण, ऊर्जा उद्योग, ऑन और ऑफ शोर ड्रिलिंग ऑपरेशन, औद्योगिक निर्माण, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और खनन उद्योग।
कार्य वातावरणः शोध का समय आमतौर पर सप्ताह में 5 या 6 दिन और हर दिन 8 या 9 घंटे के लिए तय किया जाता है। यह संस्थानों में भिन्न-भिन्न हो सकता है और यहां शिफ्ट प्रणाली भी उपलब्ध है।
* इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
कोरोजन इंजीनियर
NCS Code: NA | E012• आपकी विज्ञान और गणित में रुचि हो ।
• आप समस्याओं तथा परिस्थितियों का विश्लेषण करना पसंद करते हों।
• आप कम्प्यूटर संबंधी कार्यों में दक्ष हों।
• आप टीम में काम करने में सहज हों।
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण ।
2. मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग या मैटेरियल्स साइंस में स्नातक करें।
अथवा
स्नातक के बाद कोरोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एम.टेक. कर सकते हैं। उसके बाद धातुकर्म इंजीनियरिंग में पीएचडी कर सकते हैं।
अथवा
स्नातक डिग्री प्राप्त करने के बाद कोरोजन प्रौद्योगिकी में पीजी डिप्लोमा कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए, आपको राष्ट्रीय स्तर (जे.ई.ई मेन, जे.ई.ई एडवांस इत्यादि) या राज्य स्तर (डब्ल्यू.बी.जे.ई.ई., ए.पी. ई.ए.एम.सी.ई.टी. इत्यादि) या संस्थान स्तर (वी.ई.टी., आई.पी. इत्यादि) पर आयोजित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
कृपया नामांकन के दौरान कोर्स अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.), मद्रास, चेन्नई, तमिलनाडु
2. आई.आई.टी. बॉम्बे, मुंबई, महाराष्ट्र
3. आई.आई.टी. नई दिल्ली
4. आई.आई.टी. खड़गपुर, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
5. जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
6. अन्नामलाई विश्वविद्यालय, अन्नामलाई, तमिलनाडु
7. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल
8. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना, बिहार
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
2. बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी, राजस्थान
3. वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान, वेल्लोर, तमिलनाडु
4. निरमा यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद, गुजरात
5. थापर यूनिवर्सिटी, पटियाला, पंजाब
6. बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा, झारखंड
7. मणिपाल विश्वविद्यालय, जयपुर, राजस्थान
8. सत्यभामा विश्वविद्यालय, चेन्नई, तमिलनाडु
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 30,000 - 2,00,000* के बीच है।
* उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्तिः यह छात्रवृत्ति अभियांत्रिकी स्नातक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। इसकी पात्रता में एक योग्यता परीक्षा शामिल है। यह भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, जिसके पास वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक उत्तम योग्यता होती है।*
• एएमपीपी ईएमईआरजी इंडिया स्कॉलरशिपः एसोसिएशन फॉर मैटेरियल्स प्रोटेक्शन एंड परफॉरमेंस (एएमपीपी) भारत में संक्षारण विज्ञान और इंजीनियरिंग में करियर बनाने वाले उत्कृष्ट छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है। प्रत्येक पुरस्कार के तहत रुपए 1,50,000 प्रदान किए जाते हैं। पात्रता में पूर्णकालिक पीएचडी या एम.टेक में नामांकन शामिल है।*
• योग्यता-सह-साधन आधारित छात्रवृत्तिः अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष लगभग 20,000 अभियांत्रिकी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों का समस्त पाठ्यक्रम शुल्क सीधे उनके संस्थानों को भुगतान किया जाता है।*
• इंडियन ऑयल एजुकेशनल स्कॉलरशिपः आई.ओ.सी. लिमिटेड पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 300 छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, इसके लिए विद्यार्थियों को एक स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित होना होता है। छात्रवृत्ति विशेष रूप से शारीरिक अक्षमता वाले छात्रों, महिलाओं और उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए है ।*
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है
पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थलः निर्माण, ऊर्जा उद्योग, ऑन और ऑफ शोर ड्रिलिंग ऑपरेशन, औद्योगिक निर्माण, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और खनन उद्योग।
कार्य वातावरणः शोध का समय आमतौर पर सप्ताह में 5 या 6 दिन और हर दिन 8 या 9 घंटे के लिए तय किया जाता है। यह संस्थानों में भिन्न-भिन्न हो सकता है और यहां शिफ्ट प्रणाली भी उपलब्ध है।
* इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
प्रोजेक्ट इंजीनियर → सिस्टम इंजीनियर → इंजीनियरिंग मैनेजर
कोरोजन इंजीनियर की आय रुपए 36,084 - 1,67,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://www.glassdoor.co.in/Salaries/corro-sion-engineer-salary-SRCH_KO018.htm
* उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव