केक आर्टिस्ट वे बेकर होते हैं जो सभी अवसरों के लिए केक बनाने और सजाने में माहिर होते हैं। उन्हें केक को सजाने के लिए आइसिंग, फूल, चीनी की मूर्तियां और चित्रों जैसे सजावटी तत्वों का उपयोग करने के लिए औपचारिक रूप से प्रशिक्षित किया जाता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप एक रचनात्मक व्यक्ति हो।
• आपको खाना बनाना पसंद हो।
• आप विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आपको खाद्य विज्ञान का ज्ञान हो।
प्रवेश मार्ग
1. किसी भी वर्ग में 10 + 2 उत्तीर्ण।
2. बेकरी और कन्फेक्शनरी/पाक कला/होटल प्रबंधन/खानपान प्रौद्योगिकी और पाक कला या संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री पूरी करें। अथवा
पेट्रीसरी और बेकरी क्राफ्ट/बेकरी और कन्फेक्शनरी या किसी संबंधित विषय में डिप्लोमा पूरा करें। अथवा
उसी या संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री के बाद स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करें। अथवा
केक कला, कन्फेक्शनरी और बेकिंग के क्षेत्र में सर्टिफिकेट कोर्स पूरा करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
संस्थान
1. इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कलिनरी, नई दिल्ली
2. इंस्टीट्यूट ऑफ बेकिंग, बेंगलुरु, कर्नाटक
3. कंसल्ट बेकिंग, बेंगलुरु, कर्नाटक
4. इंस्टीट्यूट ऑफ बेकरी पेस्ट्री आर्ट्स, नई दिल्ली
5. के फॉर केक्स, पुणे, महाराष्ट्र
6. ट्रफल नेशन, नई दिल्ली
7. एसोकॉम इंस्टीट्यूट ऑफ बेकरी टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, नोएडा, उत्तर प्रदेश
8. पोल्का डॉट्स, मुंबई, महाराष्ट्र
9. एकेडमी ऑफ पेस्ट्री एंड कलिनरी आर्ट्स, गुड़गांव, हरियाणा
10. निराली कुकरी एंड बेकरी इंस्टीट्यूट, नागपुर, महाराष्ट्र
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 2,000 - 3,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: बेकरी, पेस्ट्री की दुकानें, महंगे होटल और रेस्टोरेंट, आदि।
उद्यमिता: आप घर से ही अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या अपनी स्वयं की दुकान खोल सकते हैं।
कार्य वातावरण: आप रसोई में काम करेंगे। पदोन्नति मिलने के बाद आप प्रशिक्षुओं, जूनियर शेफ़ और सहायकों की एक टीम का नेतृत्व करेंगे। अगर आप बेकरी या होटल में काम करते हैं तो आपको सप्ताह में 6 दिन 9 से 10 घंटे काम करना पड़ सकता है। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। आपको व्यस्ततम अवधि के दौरान छुट्टियों या सप्ताहांत पर काम करना पड़ सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
केक आर्टिस्ट → पेस्ट्री शेफ → कार्यकारी शेफ
अपेक्षाकृत वेतन
केक आर्टिस्ट की आय रुपए 20,000 - 80,000* प्रतिमाह हो सकती है।
प्राची धबल देब पुणे की एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार विजेता केक कलाकार हैं। उन्हें वर्ष 2019 में बर्मिंघम में केक मास्टर्स रॉयल आइसिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। रॉयल आइसिंग कला में माहिर, वे भारत में इस क्षेत्र की शीर्ष कलाकारों में से एक मानी जाती हैं। हाल ही में, उन्होंने मिलान कैथेड्रल की 100 किलो की प्रतिकृति बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बहुराष्ट्रीय फर्म में वित्तीय विश्लेषक के रूप में की, लेकिन जल्द ही उन्हें अपने असली जुनून का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने बेकिंग में डिप्लोमा किया और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
केक आर्टिस्ट
NCS Code: NA | TST013• आप एक रचनात्मक व्यक्ति हो।
• आपको खाना बनाना पसंद हो।
• आप विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आपको खाद्य विज्ञान का ज्ञान हो।
1. किसी भी वर्ग में 10 + 2 उत्तीर्ण।
2. बेकरी और कन्फेक्शनरी/पाक कला/होटल प्रबंधन/खानपान प्रौद्योगिकी और पाक कला या संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री पूरी करें।
अथवा
पेट्रीसरी और बेकरी क्राफ्ट/बेकरी और कन्फेक्शनरी या किसी संबंधित विषय में डिप्लोमा पूरा करें।
अथवा
उसी या संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री के बाद स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करें।
अथवा
केक कला, कन्फेक्शनरी और बेकिंग के क्षेत्र में सर्टिफिकेट कोर्स पूरा करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
संस्थान
1. इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कलिनरी, नई दिल्ली
2. इंस्टीट्यूट ऑफ बेकिंग, बेंगलुरु, कर्नाटक
3. कंसल्ट बेकिंग, बेंगलुरु, कर्नाटक
4. इंस्टीट्यूट ऑफ बेकरी पेस्ट्री आर्ट्स, नई दिल्ली
5. के फॉर केक्स, पुणे, महाराष्ट्र
6. ट्रफल नेशन, नई दिल्ली
7. एसोकॉम इंस्टीट्यूट ऑफ बेकरी टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, नोएडा, उत्तर प्रदेश
8. पोल्का डॉट्स, मुंबई, महाराष्ट्र
9. एकेडमी ऑफ पेस्ट्री एंड कलिनरी आर्ट्स, गुड़गांव, हरियाणा
10. निराली कुकरी एंड बेकरी इंस्टीट्यूट, नागपुर, महाराष्ट्र
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 2,000 - 3,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: बेकरी, पेस्ट्री की दुकानें, महंगे होटल और रेस्टोरेंट, आदि।
उद्यमिता: आप घर से ही अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या अपनी स्वयं की दुकान खोल सकते हैं।
कार्य वातावरण: आप रसोई में काम करेंगे। पदोन्नति मिलने के बाद आप प्रशिक्षुओं, जूनियर शेफ़ और सहायकों की एक टीम का नेतृत्व करेंगे। अगर आप बेकरी या होटल में काम करते हैं तो आपको सप्ताह में 6 दिन 9 से 10 घंटे काम करना पड़ सकता है। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। आपको व्यस्ततम अवधि के दौरान छुट्टियों या सप्ताहांत पर काम करना पड़ सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
केक आर्टिस्ट → पेस्ट्री शेफ → कार्यकारी शेफ
केक आर्टिस्ट की आय रुपए 20,000 - 80,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://www.payscale.com/research/IN/Job=Cake_Decorator/Salary
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
प्राची धबल देब पुणे की एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार विजेता केक कलाकार हैं। उन्हें वर्ष 2019 में बर्मिंघम में केक मास्टर्स रॉयल आइसिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। रॉयल आइसिंग कला में माहिर, वे भारत में इस क्षेत्र की शीर्ष कलाकारों में से एक मानी जाती हैं। हाल ही में, उन्होंने मिलान कैथेड्रल की 100 किलो की प्रतिकृति बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बहुराष्ट्रीय फर्म में वित्तीय विश्लेषक के रूप में की, लेकिन जल्द ही उन्हें अपने असली जुनून का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने बेकिंग में डिप्लोमा किया और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
*स्रोत: https://www.globalindian.com/story/cake-artist/debut-of-a-vegan-icing-cake-artiste-prachi-learnt-from-mbe-eddie-spence/
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।