एक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों प्रक्रियाओं की सूचना प्रणाली के डिजाइन, कार्यान्वयन और प्रबंधन से संबंधित कार्य करता है। एक कंप्यूटर वैज्ञानिक के रूप में, आप कम्प्यूटेशन के सिद्धांत और कम्प्यूटेशनल सिस्टम के डिजाइन के विशेषज्ञ हैं। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभिन्न विषयों जैसे इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इत्यादि के साथ जुड़ी है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप रचनात्मक प्रवृत्ति के हों।
• आपकी विज्ञान में रुचि हों।
• आपके पास एक तर्कशील बुद्धि हो और आप आलोचनात्मक सोच रखते हों।
• आपको समस्याएँ हल करना अच्छा लगता हो।
• आप किसी भी बात को जल्दी से समझने की क्षमता रखते हों।
प्रवेश मार्ग
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण।
2. कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में स्नातक (बी.ई./बी.टेक.) करें। अथवा
स्नातक के बाद उसी या संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर (एम.ई./एम.टेक.) करें।
प्रवेश के लिए, आपको राष्ट्रीय स्तर (जे.ई.ई मेन, जे.ई.ई एडवांस इत्यादि) या राज्य स्तर (डब्ल्यू.बी.जे.ई.ई., ए.पी. ई.ए.एम.सी.ई.टी. इत्यादि) या संस्थान स्तर (वी.ई.टी., आई.पी. इत्यादि) पर आयोजित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) बॉम्बे, मुंबई, महाराष्ट्र
2. सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, पुणे, महाराष्ट्र
3. महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, वड़ोदरा, गुजरात
4. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
5. आईआईटी मद्रास, चेन्नई, तमिलनाडु
6. दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
7. एलडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, अहमदाबाद,
8. वीरमाता जिजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट, मुंबई, महाराष्ट्र
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि क्या संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मणिपाल, कर्नाटक
2. वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर, तमिलनाडु
3. एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई, तमिलनाडु
4. दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बेंगलुरु, कर्नाटक
5. आर.वी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बेंगलुरु, कर्नाटक
6. पीएसजी टेक्नोलॉजी कोयंबटूर, तमिलनाडु
7. रामैया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु, कर्नाटक
8. बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बेंगलुरु, कर्नाटक
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 2,00,000 - 6,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति: यह छात्रवृत्ति अभियांत्रिकी स्नातक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। इसकी पात्रता में एक योग्यता परीक्षा शामिल है। यह भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, जिसके पास वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक उत्तम योग्यता होती है।*
• योग्यता-सह-साधन आधारित छात्रवृत्ति: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष लगभग 20,000 अभियांत्रिकी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों का समस्त पाठ्यक्रम शुल्क सीधे उनके संस्थानों को भुगतान किया जाता है।*
• इंडियन ऑयल एजुकेशनल स्कॉलरशिप: आई.ओ.सी. लिमिटेड पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 300 छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, इसके लिए विद्यार्थियों को एक स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित होना होता है। छात्रवृत्ति विशेष रूप से शारीरिक अक्षमता वाले छात्रों, महिलाओं और उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए है।*
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।* *(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: विश्वविद्यालय, अनुसंधान, उद्योग, सरकारी और निजी
व्यावसायिक संगठन, आई.टी. और आई.टी. उत्पाद कंपनियां।
कार्य वातावरण: यह एक डेस्क-जॉब होगी, हालांकि दूरस्थ कार्य एक विकल्प हो सकता है। आप निरंतर प्रौद्योगिकी का उपयोग करेंगे, जिसमें मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट शामिल हैं। यदि आप हार्डवेयर में विशेषज्ञ हैं, तो आप सर्किट बोर्ड, कीबोर्ड और मॉनिटर संभालेंगे। कंप्यूटर इंजीनियर अन्य इंजीनियरों, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों और ग्राहकों के साथ वहीं उपस्थित रहकर या दूरस्थ रूप से काम कर सकते हैं।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
कंप्यूटर साइंस इंजीनियर → सिस्टम इंजीनियर → सलाहकार → प्रोजेक्ट मैनेजर → इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मैनेजर
अथवा
कंप्यूटर साइंस इंजीनियर → वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर → प्रोजेक्ट मैनेजर → सूचना प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट मैनेजर → सूचना प्रौद्योगिकी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजर
अपेक्षाकृत वेतन
कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की आय रुपए 25,000 - 81,917* प्रतिमाह हो सकती है।
कविता बाला कॉर्नेल एन एस बोवर्स कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग एंड इंफॉर्मेशन साइंस (कॉर्नेल बोवर्स सी.आई.एस.) की डीन हैं। उन्होंने अपना एस.एम. और पी.एच.डी. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.) से, और उन्होंने बी.टेक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी., बॉम्बे) से उत्तीर्ण किया । बाला कंप्यूटर विज़न और कंप्यूटर ग्राफिक्स की विशेषज्ञ हैं, उन्होंने रिकग्निशन और विसुअल सर्च; सामग्री मॉडलिंग तथा अक्विज़िशन ; रीयलिस्टिक , फिजिकली बेस्ड रेंडरिंग और भौतिक धारणा जैसी शोध परियोजनाओं का नेतृत्व किया । बाला के शोध को ऑटोडेस्क के कोर रेंडरिंग इंजन में उद्योग द्वारा अपनाया गया है, और उन्होंने ग्रोकस्टाइल की सह-स्थापना की, जो एक दृश्य पहचान ए.आई. कंपनी है तथा जिसकी शुरुआत आई.के.ई.ए. के ऑगमेंटेड रियलिटी एप्लिकेशन के साथ एकीकृत विज़न सर्च और शॉपिंग टूल के रूप में हुई , और जिसे बाद में 2019 में फेसबुक द्वारा अधिग्रहित किया गया।*
कंप्यूटर साइंस इंजीनियर
NCS Code: NA | IT008• आप रचनात्मक प्रवृत्ति के हों।
• आपकी विज्ञान में रुचि हों।
• आपके पास एक तर्कशील बुद्धि हो और आप आलोचनात्मक सोच रखते हों।
• आपको समस्याएँ हल करना अच्छा लगता हो।
• आप किसी भी बात को जल्दी से समझने की क्षमता रखते हों।
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण।
2. कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में स्नातक (बी.ई./बी.टेक.) करें।
अथवा
स्नातक के बाद उसी या संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर (एम.ई./एम.टेक.) करें।
प्रवेश के लिए, आपको राष्ट्रीय स्तर (जे.ई.ई मेन, जे.ई.ई एडवांस इत्यादि) या राज्य स्तर (डब्ल्यू.बी.जे.ई.ई., ए.पी. ई.ए.एम.सी.ई.टी. इत्यादि) या संस्थान स्तर (वी.ई.टी., आई.पी. इत्यादि) पर आयोजित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) बॉम्बे, मुंबई, महाराष्ट्र
2. सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, पुणे, महाराष्ट्र
3. महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, वड़ोदरा, गुजरात
4. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
5. आईआईटी मद्रास, चेन्नई, तमिलनाडु
6. दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
7. एलडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, अहमदाबाद,
8. वीरमाता जिजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट, मुंबई, महाराष्ट्र
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि क्या संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मणिपाल, कर्नाटक
2. वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर, तमिलनाडु
3. एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई, तमिलनाडु
4. दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बेंगलुरु, कर्नाटक
5. आर.वी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बेंगलुरु, कर्नाटक
6. पीएसजी टेक्नोलॉजी कोयंबटूर, तमिलनाडु
7. रामैया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु, कर्नाटक
8. बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बेंगलुरु, कर्नाटक
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है: https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 2,00,000 - 6,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति: यह छात्रवृत्ति अभियांत्रिकी स्नातक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। इसकी पात्रता में एक योग्यता परीक्षा शामिल है। यह भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, जिसके पास वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक उत्तम योग्यता होती है।*
• योग्यता-सह-साधन आधारित छात्रवृत्ति: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष लगभग 20,000 अभियांत्रिकी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों का समस्त पाठ्यक्रम शुल्क सीधे उनके संस्थानों को भुगतान किया जाता है।*
• इंडियन ऑयल एजुकेशनल स्कॉलरशिप: आई.ओ.सी. लिमिटेड पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 300 छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, इसके लिए विद्यार्थियों को एक स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित होना होता है। छात्रवृत्ति विशेष रूप से शारीरिक अक्षमता वाले छात्रों, महिलाओं और उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए है।*
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: विश्वविद्यालय, अनुसंधान, उद्योग, सरकारी और निजी
व्यावसायिक संगठन, आई.टी. और आई.टी. उत्पाद कंपनियां।
कार्य वातावरण: यह एक डेस्क-जॉब होगी, हालांकि दूरस्थ कार्य एक विकल्प हो सकता है। आप निरंतर प्रौद्योगिकी का उपयोग करेंगे, जिसमें मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट शामिल हैं। यदि आप हार्डवेयर में विशेषज्ञ हैं, तो आप सर्किट बोर्ड, कीबोर्ड और मॉनिटर संभालेंगे। कंप्यूटर इंजीनियर अन्य इंजीनियरों, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों और ग्राहकों के साथ वहीं उपस्थित रहकर या दूरस्थ रूप से काम कर सकते हैं।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
कंप्यूटर साइंस इंजीनियर → सिस्टम इंजीनियर → सलाहकार → प्रोजेक्ट मैनेजर → इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मैनेजर
अथवा
कंप्यूटर साइंस इंजीनियर → वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर → प्रोजेक्ट मैनेजर → सूचना प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट मैनेजर → सूचना प्रौद्योगिकी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजर
कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की आय रुपए 25,000 - 81,917* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://timespro.com/blog/computer-science-engineer-salary
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
कविता बाला कॉर्नेल एन एस बोवर्स कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग एंड इंफॉर्मेशन साइंस (कॉर्नेल बोवर्स सी.आई.एस.) की डीन हैं। उन्होंने अपना एस.एम. और पी.एच.डी. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.) से, और उन्होंने बी.टेक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी., बॉम्बे) से उत्तीर्ण किया । बाला कंप्यूटर विज़न और कंप्यूटर ग्राफिक्स की विशेषज्ञ हैं, उन्होंने रिकग्निशन और विसुअल सर्च; सामग्री मॉडलिंग तथा अक्विज़िशन ; रीयलिस्टिक , फिजिकली बेस्ड रेंडरिंग और भौतिक धारणा जैसी शोध परियोजनाओं का नेतृत्व किया । बाला के शोध को ऑटोडेस्क के कोर रेंडरिंग इंजन में उद्योग द्वारा अपनाया गया है, और उन्होंने ग्रोकस्टाइल की सह-स्थापना की, जो एक दृश्य पहचान ए.आई. कंपनी है तथा जिसकी शुरुआत आई.के.ई.ए. के ऑगमेंटेड रियलिटी एप्लिकेशन के साथ एकीकृत विज़न सर्च और शॉपिंग टूल के रूप में हुई , और जिसे बाद में 2019 में फेसबुक द्वारा अधिग्रहित किया गया।*
स्रोत: https://www.engineering.cornell.edu/facademy-directory/kavita-bala
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।