ऑनलाइन विज्ञापन प्रबंधक का कार्य ब्रांड जागरुकता बढ़ाना होता है, वे सुनिश्चित करते हैं कि ऑनलाइन मार्केटिंग रणनीतियों से उनके उत्पाद या सेवा अधिक दृश्यता प्राप्त करें।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपके पास अच्छा मौखिक और लिखित संचार कौशल हों।
• आप रचनात्मक हों।
• आप समस्याओं और स्थितियों का विश्लेषण करने में रुचि रखते हों।
• आप विभिन्न माध्यमों के बारे में जानने की प्रबल इच्छा रखते हों।
प्रवेश मार्ग
1. किसी भी वर्ग में कक्षा 10+2 उत्तीर्ण करने के बाद व्यवसाय प्रबंधन (बी.बी.ए.)/ मार्केटिंग/ एडवरटाइजिंग/ मीडिया साइंस में स्नातक करें ।
2. स्नातक के बाद उसी या संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर करें । अथवा
किसी भी स्ट्रीम में कक्षा 10 +2 उत्तीर्ण करें और फिर व्यवसाय प्रशासन/विपणन/विज्ञापन आदि में डिप्लोमा करें।
* कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई.आई.एम.), अहमदाबाद, गुजरात
2. आई.आई.एम. बंगलुरु, कर्नाटक
3. भारतीय सामाजिक कल्याण एवं व्यवसाय प्रबंधन संस्थान, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
4. भारतीय विज्ञान एवं प्रबंधन संस्थान, रांची, झारखंड
5. आई.आई.एम. इंदौर, मध्य प्रदेश
6. तमिलनाडु मुक्त विश्वविद्यालय, चेन्नई, तमिलनाडु
7. भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय, कोच्चि परिसर, केरल
8. कमला नेहरू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं।)
1. एम.आई.टी. विश्वविद्यालय, शिलांग, मेघालय
2. स्कूल ऑफ़ बिज़नेस, यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज़, देहरादून, उत्तराखंड
3. अजेन्क्या डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र
4. जैन विश्वविद्यालय, बंगलुरु, कर्नाटक
5. नागिंदास खांडवाला कॉलेज, मुंबई, महाराष्ट्र
6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ डिजिटल एजुकेशन मुंबई, महाराष्ट्र
7. श्री भगवान महावीर जैन कॉलेज, विश्वेश्वरपुरा, कर्नाटक
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 24,000 - 20,00,000 के बीच है।*
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।* *(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: विज्ञापन एजेंसियां, पी.आर. एजेंसियां, मार्केटिंग कंपनियां, कॉर्पोरेट व्यवसाय और मीडिया हाउस ।
कार्य वातावरण: यह एक डेस्क जॉब है। आपको एक टीम को संभालने की आवश्यकता हो सकती है। यात्रा नौकरी की भूमिका का एक हिस्सा हो सकती है। आप सप्ताह में 5 - 6 दिन और प्रतिदिन 8 - 9 घंटे काम कर सकते हैं। यह संगठन से संगठन में भिन्न हो सकता है। आवश्यकता पड़ने पर आपको और घंटे लगाने पड़ सकते हैं।
*इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
एडवर्टाइजिंग ऑपरेशंस को-ऑर्डिनेटर (डिजिटल) → एडवरटाइजिंग ऑपरेशंस मैनेजर → एडवरटाइजिंग स्पेशलिस्ट → एडवरटाइजिंग प्रोड्यूसर → हेड ऑफ जियोग्राफिकल यूनिट → हेड ऑफ कंपनी
अपेक्षाकृत वेतन
ऑनलाइन विज्ञापन प्रबंधक की आय रुपए 10,000 -25,000* प्रतिमाह हो सकती है। अनुभव के बाद आय रुपए 35,000 - 80,000* तक हो सकती है।*
एरिक डगलस ब्रैटन द न्यूयॉर्क टाइम्स के विज्ञापन प्रबंधक हैं। उन्होंने सेंट विंसेंट कॉलेज से स्नातक किया और अमेरिकन इंटरनेशनल कॉलेज से एम.बी.ए. किया है।*
ऑनलाइन विज्ञापन प्रबंधक
NCS Code: NA | AMM041• आपके पास अच्छा मौखिक और लिखित संचार कौशल हों।
• आप रचनात्मक हों।
• आप समस्याओं और स्थितियों का विश्लेषण करने में रुचि रखते हों।
• आप विभिन्न माध्यमों के बारे में जानने की प्रबल इच्छा रखते हों।
1. किसी भी वर्ग में कक्षा 10+2 उत्तीर्ण करने के बाद व्यवसाय प्रबंधन (बी.बी.ए.)/ मार्केटिंग/ एडवरटाइजिंग/ मीडिया साइंस में स्नातक करें ।
2. स्नातक के बाद उसी या संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर करें ।
अथवा
किसी भी स्ट्रीम में कक्षा 10 +2 उत्तीर्ण करें और फिर व्यवसाय प्रशासन/विपणन/विज्ञापन आदि में डिप्लोमा करें।
* कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई.आई.एम.), अहमदाबाद, गुजरात
2. आई.आई.एम. बंगलुरु, कर्नाटक
3. भारतीय सामाजिक कल्याण एवं व्यवसाय प्रबंधन संस्थान, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
4. भारतीय विज्ञान एवं प्रबंधन संस्थान, रांची, झारखंड
5. आई.आई.एम. इंदौर, मध्य प्रदेश
6. तमिलनाडु मुक्त विश्वविद्यालय, चेन्नई, तमिलनाडु
7. भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय, कोच्चि परिसर, केरल
8. कमला नेहरू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं।)
1. एम.आई.टी. विश्वविद्यालय, शिलांग, मेघालय
2. स्कूल ऑफ़ बिज़नेस, यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज़, देहरादून, उत्तराखंड
3. अजेन्क्या डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र
4. जैन विश्वविद्यालय, बंगलुरु, कर्नाटक
5. नागिंदास खांडवाला कॉलेज, मुंबई, महाराष्ट्र
6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ डिजिटल एजुकेशन मुंबई, महाराष्ट्र
7. श्री भगवान महावीर जैन कॉलेज, विश्वेश्वरपुरा, कर्नाटक
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 24,000 - 20,00,000 के बीच है।*
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: विज्ञापन एजेंसियां, पी.आर. एजेंसियां, मार्केटिंग कंपनियां, कॉर्पोरेट व्यवसाय और मीडिया हाउस ।
कार्य वातावरण: यह एक डेस्क जॉब है। आपको एक टीम को संभालने की आवश्यकता हो सकती है। यात्रा नौकरी की भूमिका का एक हिस्सा हो सकती है। आप सप्ताह में 5 - 6 दिन और प्रतिदिन 8 - 9 घंटे काम कर सकते हैं। यह संगठन से संगठन में भिन्न हो सकता है। आवश्यकता पड़ने पर आपको और घंटे लगाने पड़ सकते हैं।
*इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
एडवर्टाइजिंग ऑपरेशंस को-ऑर्डिनेटर (डिजिटल) → एडवरटाइजिंग ऑपरेशंस मैनेजर → एडवरटाइजिंग स्पेशलिस्ट → एडवरटाइजिंग प्रोड्यूसर → हेड ऑफ जियोग्राफिकल यूनिट → हेड ऑफ कंपनी
ऑनलाइन विज्ञापन प्रबंधक की आय रुपए 10,000 -25,000* प्रतिमाह हो सकती है। अनुभव के बाद आय रुपए 35,000 - 80,000* तक हो सकती है।*
स्रोत - https://bit.ly/3ILBXSz
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
एरिक डगलस ब्रैटन द न्यूयॉर्क टाइम्स के विज्ञापन प्रबंधक हैं। उन्होंने सेंट विंसेंट कॉलेज से स्नातक किया और अमेरिकन इंटरनेशनल कॉलेज से एम.बी.ए. किया है।*
स्रोत: https://www.nytimes.com/2010/10/03/fashion/weddings/03SCHNURE.html
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।