ऑटो सर्विस तकनीशियन मोटर वाहन के किसी भी हिस्से की सर्विस, रखरखाव और यांत्रिक मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वाहन के रखरखाव और मरम्मत के अलावा वे अपने पर्यवेक्षकों के निर्देशानुसार कार्यशाला की आपूर्ति और उपकरण क्रय के लिए उत्तरदायी होते हैं। वे वाहनों के लिए उपकरणों और स्पेयर पार्ट्स की एक सूची भी बनाए रखते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
•आपको तकनीकी समस्याओं को हल करना पसंद हो।
•आप समूह में काम करने में सहज हों।
•आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
•आप अपने काम में सक्षम हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने के बाद, ऑटो सर्विस तकनीशियन के नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 3 पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.)
2. केंद्रीय सड़क परिवहन संस्थान, पुणे महाराष्ट्र
3. ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग संस्थान, चेन्नई, तमिलनाडु
4. ऑटोमेक संस्थान, बेंगलुरु, कर्नाटक
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 10,000 – 50,000* के बीच है। *उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।* *(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
•विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
•कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
•सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : ऑटोमोटिव सर्विस सेंटर, डीलरशिप और विनिर्माण संयंत्र ।
कार्य वातावरण: आम तौर पर आपको सप्ताह में 6 दिन प्रतिदिन 8/9 घंटे काम करना पड़ता है। व्यस्त मौसम में शिफ्ट प्रणाली और अतिरिक्त समय में कार्य करना शामिल हो सकता है ।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
हरजिंदर सिंह एक परिवार का बड़ा बेटा है, जिसमें एक बहन और दो भाई हैं। कक्षा 12 की परीक्षा पास करने के बाद, वह नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान, उसे मिटकॉन के बारे में जानकारी मिली, जो ऑटोमोटिव क्षेत्र में प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करता है। मिटकॉन के फील्ड स्टाफ ने उसे दोपहिया वाहन मरम्मत में कौशल विकास कार्यक्रम के बारे में बताया, जो एम.एस.एम.ई. मंत्रालय द्वारा संचालित एक निःशुल्क कोर्स था। हरजिंदर ने इस प्रशिक्षण को पूरा किया और अंत में एम.एस.एम.ई. मंत्रालय से एक प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसके बाद, उसने बजाज सर्विस स्टेशन पर वरिष्ठ सेवा प्रबंधक के अधीन काम करना शुरू किया। अपनी प्रशिक्षुता पूरी करने के बाद, वह बजाज सर्विस स्टेशन में सेवा सलाहकार के रूप में शामिल हुआ और अब 8000 रुपए का वेतन कमा रहा है, जिससे वह अपने परिवार को आर्थिक सहायता दे पा रहा है।
ऑटो सर्विस तकनीशियन
NCS Code: NA | TST008•आपको तकनीकी समस्याओं को हल करना पसंद हो।
•आप समूह में काम करने में सहज हों।
•आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
•आप अपने काम में सक्षम हों।
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने के बाद, ऑटो सर्विस तकनीशियन के नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 3 पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.)
2. केंद्रीय सड़क परिवहन संस्थान, पुणे महाराष्ट्र
3. ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग संस्थान, चेन्नई, तमिलनाडु
4. ऑटोमेक संस्थान, बेंगलुरु, कर्नाटक
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 10,000 – 50,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
•विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
•कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
•सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल : ऑटोमोटिव सर्विस सेंटर, डीलरशिप और विनिर्माण संयंत्र ।
कार्य वातावरण: आम तौर पर आपको सप्ताह में 6 दिन प्रतिदिन 8/9 घंटे काम करना पड़ता है। व्यस्त मौसम में शिफ्ट प्रणाली और अतिरिक्त समय में कार्य करना शामिल हो सकता है ।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
ऑटो सर्विस तकनीशियन → ऑटो सर्विस तकनीशियन (मैकेनिक) → ऑटो सर्विस तकनीशियन (मास्टर मैकेनिक) → ऑटो सर्विस तकनीशियन (पर्यवेक्षक)
ऑटो सर्विस तकनीशियन की आय रुपए 8,000 - 10,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://bit.ly/3J5VwFo
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
हरजिंदर सिंह एक परिवार का बड़ा बेटा है, जिसमें एक बहन और दो भाई हैं। कक्षा 12 की परीक्षा पास करने के बाद, वह नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान, उसे मिटकॉन के बारे में जानकारी मिली, जो ऑटोमोटिव क्षेत्र में प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करता है। मिटकॉन के फील्ड स्टाफ ने उसे दोपहिया वाहन मरम्मत में कौशल विकास कार्यक्रम के बारे में बताया, जो एम.एस.एम.ई. मंत्रालय द्वारा संचालित एक निःशुल्क कोर्स था। हरजिंदर ने इस प्रशिक्षण को पूरा किया और अंत में एम.एस.एम.ई. मंत्रालय से एक प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसके बाद, उसने बजाज सर्विस स्टेशन पर वरिष्ठ सेवा प्रबंधक के अधीन काम करना शुरू किया। अपनी प्रशिक्षुता पूरी करने के बाद, वह बजाज सर्विस स्टेशन में सेवा सलाहकार के रूप में शामिल हुआ और अब 8000 रुपए का वेतन कमा रहा है, जिससे वह अपने परिवार को आर्थिक सहायता दे पा रहा है।
स्रोत:https://www.nimsme.org/ranzo/uploads/articles/Success%20stories_872.pdf
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।