ऑगमेंटेड रियलिटी इंजीनियर एक ऐसी तकनीक है जो किसी व्यक्ति को वास्तविक दुनिया पर वर्चुअल तत्वों (जैसे टेक्स्ट , चित्र आदि) को देखने में मदद करती है। यह तकनीक आमतौर पर गेमिंग उद्योग में उपयोग की जाती है। ऑगमेंटेड रियलिटी इंजीनियर वह व्यक्ति होता है जो ऑर्गमेंटेड रियलिटी वातावरण बनाने के लिए तकनीक का उपयोग करता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपको चीजें असेंबल करना पसंद हो।
• आप रचनात्मक हों।
• आप विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आप कंप्यूटर की अच्छी समझ रखते हों।
प्रवेश मार्ग
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण।
2. कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग / ऑगमेंटेड रियलिटी इंजीनियरिंग में स्नातक करें । अथवा
स्नातक के बाद उसी या संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर करें।
प्रवेश के लिए, आपको राष्ट्रीय स्तर (जे.ई.ई मेन, जे.ई.ई एडवांस इत्यादि) या राज्य स्तर (डब्ल्यू.बी.जे.ई.ई., ए.पी. ई.ए.एम.सी.ई.टी. इत्यादि) या संस्थान स्तर (वी.ई.टी., आई.पी. इत्यादि) पर आयोजित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास, तमिलनाडु
2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर, उत्तर प्रदेश
3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी, असम
4. पेरियार विश्वविद्यालय, सेलम, तमिलनाडु
5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर, राजस्थान
6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की, हरियाणा
7. अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर, ओडिशा
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि क्या संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. नॉर्थकैप विश्वविद्यालय, गुड़गांव, हरियाणा
2. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
3. प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय, बेंगलुरु, कर्नाटक
4. चितकारा विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश
5. लिंगयास विद्यापीठ, फरीदाबाद, उत्तर प्रदेश
6. बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा, जयपुर, राजस्थान
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 6,000 - 7,50,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति: यह छात्रवृत्ति अभियांत्रिकी स्नातक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। इसकी पात्रता में एक योग्यता परीक्षा शामिल है। यह भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, जिसके पास वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक उत्तम योग्यता होती है।*
• योग्यता-सह-साधन आधारित छात्रवृत्ति: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष लगभग 20,000 अभियांत्रिकी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों का समस्त पाठ्यक्रम शुल्क सीधे उनके संस्थानों को भुगतान किया जाता है।*
• इंडियन ऑयल एजुकेशनल स्कॉलरशिप: आई.ओ.सी. लिमिटेड पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 300 छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, इसके लिए विद्यार्थियों को एक स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित होना होता है। छात्रवृत्ति विशेष रूप से शारीरिक अक्षमता वाले छात्रों, महिलाओं और उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए है।*
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।* *(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है, पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: ऑगमेंटेड इंजीनियर के रूप में, आप खेल विकास कंपनियों, आईटी कंपनियों, रियल एस्टेट क्षेत्र और शिक्षा क्षेत्र में काम कर सकते हैं। उद्यमिता: एक ऑगमेंटेड रियलिटी इंजीनियर के रूप में, आप इस क्षेत्र में अपना खुद का स्टार्टअप व्यवसाय या कंपनी शुरू कर सकते हैं। कार्य वातावरण: यह आमतौर पर एक कार्यालयीन नौकरी होती है। आप जिस कंपनी में काम करते हैं, उसके आधार पर आप शिफ्ट सिस्टम में काम कर सकते हैं।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
गायत्री श्री एक वरिष्ठ ए.आर. है जो स्पार्क एआर, लेंस स्टूडियो और यूनिटी थ्री डी की विशेषज्ञ है । वे कोलोराडोbविश्वविद्यालय की एक पूर्व छात्रा हैं , जहां उन्होंने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में स्नातक किया। वर्तमान में गायत्री मेटा कम्पनी , जो फेसबुक की मूल कंपनी है , उसके साथ स्पार्क ए.आर. पाठ्यक्रम डिजाइनर है । ऑर्गमेंटेड रियलिटी ने उन्हें मंत्रमुग्ध किया और वह इस क्षेत्र में बदलाव लाना चाहती थी, जिसे आमतौर पर पुरुष संरक्षित माना जाता है।*
ऑगमेंटेड रियलिटी इंजीनियर
NCS Code: NA | IT002• आपको चीजें असेंबल करना पसंद हो।
• आप रचनात्मक हों।
• आप विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आप कंप्यूटर की अच्छी समझ रखते हों।
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण।
2. कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग / ऑगमेंटेड रियलिटी इंजीनियरिंग में स्नातक करें ।
अथवा
स्नातक के बाद उसी या संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर करें।
प्रवेश के लिए, आपको राष्ट्रीय स्तर (जे.ई.ई मेन, जे.ई.ई एडवांस इत्यादि) या राज्य स्तर (डब्ल्यू.बी.जे.ई.ई., ए.पी. ई.ए.एम.सी.ई.टी. इत्यादि) या संस्थान स्तर (वी.ई.टी., आई.पी. इत्यादि) पर आयोजित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास, तमिलनाडु
2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर, उत्तर प्रदेश
3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी, असम
4. पेरियार विश्वविद्यालय, सेलम, तमिलनाडु
5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर, राजस्थान
6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की, हरियाणा
7. अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर, ओडिशा
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि क्या संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. नॉर्थकैप विश्वविद्यालय, गुड़गांव, हरियाणा
2. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
3. प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय, बेंगलुरु, कर्नाटक
4. चितकारा विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश
5. लिंगयास विद्यापीठ, फरीदाबाद, उत्तर प्रदेश
6. बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा, जयपुर, राजस्थान
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है: https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 6,000 - 7,50,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति: यह छात्रवृत्ति अभियांत्रिकी स्नातक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। इसकी पात्रता में एक योग्यता परीक्षा शामिल है। यह भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, जिसके पास वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक उत्तम योग्यता होती है।*
• योग्यता-सह-साधन आधारित छात्रवृत्ति: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष लगभग 20,000 अभियांत्रिकी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों का समस्त पाठ्यक्रम शुल्क सीधे उनके संस्थानों को भुगतान किया जाता है।*
• इंडियन ऑयल एजुकेशनल स्कॉलरशिप: आई.ओ.सी. लिमिटेड पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 300 छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, इसके लिए विद्यार्थियों को एक स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित होना होता है। छात्रवृत्ति विशेष रूप से शारीरिक अक्षमता वाले छात्रों, महिलाओं और उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए है।*
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है, पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: ऑगमेंटेड इंजीनियर के रूप में, आप खेल विकास कंपनियों, आईटी कंपनियों, रियल एस्टेट क्षेत्र और शिक्षा क्षेत्र में काम कर सकते हैं।
उद्यमिता: एक ऑगमेंटेड रियलिटी इंजीनियर के रूप में, आप इस क्षेत्र में अपना खुद का स्टार्टअप व्यवसाय या कंपनी शुरू कर सकते हैं।
कार्य वातावरण: यह आमतौर पर एक कार्यालयीन नौकरी होती है। आप जिस कंपनी में काम करते हैं, उसके आधार पर आप शिफ्ट सिस्टम में काम कर सकते हैं।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
मेटावर्स बिजनेस एनालिस्ट → सीनियर मेटावर्स बिजनेस एनालिस्ट → टेक्निकल लीड
अथवा
डिजिटल डिज़ाइनर → एक्सटेंडेड रियलिटी डेवलपर → सीनियर सोल्यूशन आर्किटेक्ट
ऑगमेंटेड रियलिटी इंजीनियर की आय रुपए 60,000 - 1,40,000* प्रतिमाह के बीच है।
स्रोत : https://www.glassdoor.co.in/Sala-ries/ar-vr-developer-salary-SRCH_KO0,15.html
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
गायत्री श्री एक वरिष्ठ ए.आर. है जो स्पार्क एआर, लेंस स्टूडियो और यूनिटी थ्री डी की विशेषज्ञ है । वे कोलोराडोbविश्वविद्यालय की एक पूर्व छात्रा हैं , जहां उन्होंने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में स्नातक किया। वर्तमान में गायत्री मेटा कम्पनी , जो फेसबुक की मूल कंपनी है , उसके साथ स्पार्क ए.आर. पाठ्यक्रम डिजाइनर है । ऑर्गमेंटेड रियलिटी ने उन्हें मंत्रमुग्ध किया और वह इस क्षेत्र में बदलाव लाना चाहती थी, जिसे आमतौर पर पुरुष संरक्षित माना जाता है।*
स्रोत: https://anchor.fm/eddie-avil/episodes/GROWING-GANG-OF-WOMEN-CODERS-FROM-INDIA---GAYATHRI-SHRI---SNR-AUGMENTED-REALITY-DEVELOPER--FANISKO-e17tbqb
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।