एप्लीक आर्टिसन के रूप में, आप सुई और धागे का उपयोग करके, हाथ से विभिन्न आकारों में कटे हुए कपड़ों को आधार कपड़े पर रखकर ट्रेस, काट और जोड़कर सुंदर पैटर्न और डिज़ाइन बनाने की कला सीखते हैं। इसके साथ ही, आप विभिन्न धागों, पैटर्न और रंगों के संयोजन की पहचान करने में भी निपुण होते हैं। इसके अलावा, ये ग्राहकों के साथ संवाद स्थापित करना और उनकी आवश्यकताओं को समझना भी सीखते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप कलात्मक व्यक्ति हों।
• आप ध्यान केंद्रित कर सकते हों।
• आप लंबे समय तक काम कर सकते हों।
• आपकी आँखों और हाथों का समन्वय अच्छा हो।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 10 की पढ़ाई पूरी करने के बाद और कम से कम 2 साल के प्रासंगिक अनुभव के साथ आप एप्लीक आर्टिसन पाठ्यक्रम के लिए नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ)* स्तर 4 पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। अथवा
कक्षा 10 की पढ़ाई पूरी करने और लगातार स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद आप एप्लीक आर्टिसन कोर्स के लिए नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ)* स्तर 4 पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
संस्थान
1. राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली
2. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, अहमदाबाद, गुजरात
3. भारतीय शिल्प एवं डिजाइन संस्थान, जयपुर, राजस्थान
4. कलाक्षेत्र फाउंडेशन, चेन्नई, तमिलनाडु
5. शांतिनिकेतन, विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल
6. सृष्टि कला, डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बेंगलुरु, कर्नाटक
7. पर्ल अकादमी, नई दिल्ली
8. इस्टिटूटो मारंगोनी, मुंबई, महाराष्ट्र
9. एमआईटी डिजाइन संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र
10. जेडी फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 20,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: डिज़ाइन कंपनियां, एप्लीक वर्क रजाई निर्माता, स्वयं सहायता समूह या गैर सरकारी संगठन।
कार्य वातावरण: एक सामान्य कार्यदिवस 8-9 घंटे का होता है और सप्ताह में 6 दिन होता है। आपको शिफ्ट में काम करना पड़ सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
नयागढ़ जिले के रानपुर ब्लॉक के ब्रुंडबनपुर ग्राम पंचायत की निवासी, कल्पना महाराणा ने ओडिशा आजीविका मिशन (ओएलएम) के समर्थन से एक सफल एप्लिक वर्क्स उद्यम स्थापित किया है। वह अपने उत्पादों की बिक्री से हर महीने लगभग रूपए 11,000 से रुपए 15,000 रुपये तक की आय अर्जित करती हैं। इस सफलता के पीछे मुख्य कारण उन्हें स्टार्ट-अप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (एस.वी.ई.पी.) के तहत न्यूनतम ब्याज दर पर वित्तीय सहायता मिलना है। शुरुआत में, कल्पना को इस प्रोग्राम के तहत 50,000 रुपए का ऋण प्रदान किया गया था, जिसकी सफलतापूर्वक चुकौती के बाद, उन्हें ब्रुंडबन ग्राम पंचायत स्तरीय संघ (जी.पी.एल.एफ.) के माध्यम से सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) से 60,000 रुपए की अतिरिक्त सहायता प्राप्त हुई। इस सहायता ने उनके व्यवसाय को विस्तार देने और अधिक महिलाओं को रोजगार प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई।
एप्लीक आर्टिसन
NCS Code: NA | TST001• आप कलात्मक व्यक्ति हों।
• आप ध्यान केंद्रित कर सकते हों।
• आप लंबे समय तक काम कर सकते हों।
• आपकी आँखों और हाथों का समन्वय अच्छा हो।
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 10 की पढ़ाई पूरी करने के बाद और कम से कम 2 साल के प्रासंगिक अनुभव के साथ आप एप्लीक आर्टिसन पाठ्यक्रम के लिए नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ)* स्तर 4 पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं।
अथवा
कक्षा 10 की पढ़ाई पूरी करने और लगातार स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद आप एप्लीक आर्टिसन कोर्स के लिए नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ)* स्तर 4 पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
संस्थान
1. राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली
2. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, अहमदाबाद, गुजरात
3. भारतीय शिल्प एवं डिजाइन संस्थान, जयपुर, राजस्थान
4. कलाक्षेत्र फाउंडेशन, चेन्नई, तमिलनाडु
5. शांतिनिकेतन, विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल
6. सृष्टि कला, डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बेंगलुरु, कर्नाटक
7. पर्ल अकादमी, नई दिल्ली
8. इस्टिटूटो मारंगोनी, मुंबई, महाराष्ट्र
9. एमआईटी डिजाइन संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र
10. जेडी फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 20,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: डिज़ाइन कंपनियां, एप्लीक वर्क रजाई निर्माता, स्वयं सहायता समूह या गैर सरकारी संगठन।
कार्य वातावरण: एक सामान्य कार्यदिवस 8-9 घंटे का होता है और सप्ताह में 6 दिन होता है। आपको शिफ्ट में काम करना पड़ सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
प्रशिक्षु एप्लीक डिज़ाइनर → अप्लीक डिज़ाइनर → सुपरवाइज़र अप्लीक डिज़ाइनर
एप्लीक आर्टिसन की आय रुपए 8,751 - 34,847* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://paycheck.in/career-tips/role-income/india-sewing-embroidery-and-related-workers
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
नयागढ़ जिले के रानपुर ब्लॉक के ब्रुंडबनपुर ग्राम पंचायत की निवासी, कल्पना महाराणा ने ओडिशा आजीविका मिशन (ओएलएम) के समर्थन से एक सफल एप्लिक वर्क्स उद्यम स्थापित किया है। वह अपने उत्पादों की बिक्री से हर महीने लगभग रूपए 11,000 से रुपए 15,000 रुपये तक की आय अर्जित करती हैं। इस सफलता के पीछे मुख्य कारण उन्हें स्टार्ट-अप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (एस.वी.ई.पी.) के तहत न्यूनतम ब्याज दर पर वित्तीय सहायता मिलना है। शुरुआत में, कल्पना को इस प्रोग्राम के तहत 50,000 रुपए का ऋण प्रदान किया गया था, जिसकी सफलतापूर्वक चुकौती के बाद, उन्हें ब्रुंडबन ग्राम पंचायत स्तरीय संघ (जी.पी.एल.एफ.) के माध्यम से सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) से 60,000 रुपए की अतिरिक्त सहायता प्राप्त हुई। इस सहायता ने उनके व्यवसाय को विस्तार देने और अधिक महिलाओं को रोजगार प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई।
स्रोत- https://rural.nic.in/sites/default/files/NRLM_75_Stories_of_Atmanirbhar_17092021.pdf
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।