उत्पाद डिजाइनर शुरू से अंत तक किसी उत्पाद की डिजाइन प्रक्रिया या मौजूदा उत्पाद के सुधार के लिए कार्य करते हैं। उत्पाद डिजाइनर को ऑटोमोबाइल और परिवहन डिजाइनर के रूप में भी जाना जाता है।
व्यक्तिगत गुण
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपको वस्तुओं के संग्रह और निर्माण में रुचि हो।
• आप समस्याओं तथा परिस्थितियों का विश्लेषण करना जानते हों।
• आप कार्य के दौरान विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आप स्पष्ट निर्देशों का पालन करना पसंद करते हों।
प्रवेश मार्ग
1. किसी भी वर्ग में 10 + 2 उत्तीर्ण।
2. उत्पाद डिजाइन में स्नातक (बी.डेस.) करें, इसके बाद उसी विषय में स्नातकोत्तर (एम.डेस.) करें।
अथवा
किसी भी विषय में स्नातक करें, उसके बाद उत्पाद डिजाइन में स्नातकोत्तर (एम.डेस.) करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम डिजाइन विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एन.आई.डी.), अहमदाबाद, गुजरात
2. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एन.आई.डी.), गांधीनगर, गुजरात
3. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एन.आई.डी.), बेंगलुरु, कर्नाटक
4. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एन.आई.डी.), कुरुक्षेत्र, हरियाणा
5. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एन.आई.डी.), विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश
6. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एन.आई.डी.), जोरहाट, असम
7. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एन.आई.डी.), भोपाल, मध्यप्रदेश
8. पंडित लक्ष्मी चंद राज्य विश्वविद्यालय, रोहतक, उत्तराखंड
निजी संस्थान
(आवेदन करने से पहले कृपया जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. भारतीय डिजाइन और नवाचार स्कूल, मुंबई, महाराष्ट्र
2. एम.आई.टी. डिजाइन संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र
3. पर्ल अकादमी, नई दिल्ली
4. यूनाइटेड वर्ल्ड इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद, गुजरात
5. श्रृष्टि मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट, डिजाइन और टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु, कर्नाटक
6. अमिटी स्कूल ऑफ डिजाइन, नोएडा, उत्तर प्रदेश
7. रैफल्स डिजाइन संस्थान, मुंबई, महाराष्ट्र
8. आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन और बिजनेस, जयपुर, राजस्थान
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 30,000 - 9,20,000* के बीच है।
* उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन प्रगति छात्रवृत्ति लड़कियों के लिएः यह छात्रवृत्ति, जो ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन द्वारा प्रदान की जाती है, तकनीकी शिक्षा, जिसमें इंजीनियरिंग के क्षेत्र शामिल हैं, का अध्ययन कर रही लड़कियों को समर्थन देने के उद्देश्य से है।
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है, पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: आप मोटर वाहन निर्माण कंपनियों के साथ-साथ मोटर वाहन उत्पादों और सिस्टम निर्माताओं के साथ काम कर सकते हैं।
उद्यमिता: आप एक निजी संस्थान शुरू कर सकते हैं।
कार्य वातावरण: काम का समय आमतौर पर प्रतिदिन 8 - 9 घंटे तथा सप्ताह में 5-6 दिन होता है। यहां शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध है।
* इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
पार्थ पारिख एक प्रोडक्ट डिजाइनर हैं, जिन्होंने अगस्त 2015 में "डिजाइन क्लिनिक इंडिया" की स्थापना की। यह कंपनी इंटीरियर, फर्नीचर और लाइट डिजाइन के क्षेत्र में कार्य करती है। "डिजाइन क्लिनिक" अपनी प्रेरणा अपने देश भारत से लेती है। पार्थ ने मिलान स्थित डेमस एकेडमी से प्रोडक्ट डिजाइन में स्नातकोत्तर किया है। पार्थ के डिज़ाइन भारतीय विरासत से प्रेरित हैं, जिनमें भारत की डिजाइन संवेदनाओं और सौंदर्यशास्त्र को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की इच्छा निहित है।
उत्पाद डिजाइनर
NCS Code: 2144.0803 | E039• आपको वस्तुओं के संग्रह और निर्माण में रुचि हो।
• आप समस्याओं तथा परिस्थितियों का विश्लेषण करना जानते हों।
• आप कार्य के दौरान विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आप स्पष्ट निर्देशों का पालन करना पसंद करते हों।
1. किसी भी वर्ग में 10 + 2 उत्तीर्ण।
2. उत्पाद डिजाइन में स्नातक (बी.डेस.) करें, इसके बाद उसी विषय में स्नातकोत्तर (एम.डेस.) करें।
अथवा
किसी भी विषय में स्नातक करें, उसके बाद उत्पाद डिजाइन में स्नातकोत्तर (एम.डेस.) करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम डिजाइन विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एन.आई.डी.), अहमदाबाद, गुजरात
2. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एन.आई.डी.), गांधीनगर, गुजरात
3. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एन.आई.डी.), बेंगलुरु, कर्नाटक
4. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एन.आई.डी.), कुरुक्षेत्र, हरियाणा
5. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एन.आई.डी.), विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश
6. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एन.आई.डी.), जोरहाट, असम
7. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एन.आई.डी.), भोपाल, मध्यप्रदेश
8. पंडित लक्ष्मी चंद राज्य विश्वविद्यालय, रोहतक, उत्तराखंड
निजी संस्थान
(आवेदन करने से पहले कृपया जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. भारतीय डिजाइन और नवाचार स्कूल, मुंबई, महाराष्ट्र
2. एम.आई.टी. डिजाइन संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र
3. पर्ल अकादमी, नई दिल्ली
4. यूनाइटेड वर्ल्ड इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद, गुजरात
5. श्रृष्टि मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट, डिजाइन और टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु, कर्नाटक
6. अमिटी स्कूल ऑफ डिजाइन, नोएडा, उत्तर प्रदेश
7. रैफल्स डिजाइन संस्थान, मुंबई, महाराष्ट्र
8. आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन और बिजनेस, जयपुर, राजस्थान
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 30,000 - 9,20,000* के बीच है।
* उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन प्रगति छात्रवृत्ति लड़कियों के लिएः यह छात्रवृत्ति, जो ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन द्वारा प्रदान की जाती है, तकनीकी शिक्षा, जिसमें इंजीनियरिंग के क्षेत्र शामिल हैं, का अध्ययन कर रही लड़कियों को समर्थन देने के उद्देश्य से है।
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है, पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: आप मोटर वाहन निर्माण कंपनियों के साथ-साथ मोटर वाहन उत्पादों और सिस्टम निर्माताओं के साथ काम कर सकते हैं।
उद्यमिता: आप एक निजी संस्थान शुरू कर सकते हैं।
कार्य वातावरण: काम का समय आमतौर पर प्रतिदिन 8 - 9 घंटे तथा सप्ताह में 5-6 दिन होता है। यहां शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध है।
* इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
उत्पाद डिजाइन इंजीनियर / उत्पाद डिजाइनर → उत्पाद डिजाइन प्रबंधक → उत्पाद डिजाइन प्रमुख
उत्पाद डिजाइनर की आय रुपए 25,000 - 1,67,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://www.payscale.com/research/IN/Job=Product_Designer/Salary
* उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
पार्थ पारिख एक प्रोडक्ट डिजाइनर हैं, जिन्होंने अगस्त 2015 में "डिजाइन क्लिनिक इंडिया" की स्थापना की। यह कंपनी इंटीरियर, फर्नीचर और लाइट डिजाइन के क्षेत्र में कार्य करती है। "डिजाइन क्लिनिक" अपनी प्रेरणा अपने देश भारत से लेती है। पार्थ ने मिलान स्थित डेमस एकेडमी से प्रोडक्ट डिजाइन में स्नातकोत्तर किया है। पार्थ के डिज़ाइन भारतीय विरासत से प्रेरित हैं, जिनमें भारत की डिजाइन संवेदनाओं और सौंदर्यशास्त्र को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की इच्छा निहित है।
स्रोत: https://www.newindianexpress.com/lifestyle/fashion/2017/mar/18/when-india-plays-muse-1582151.html
* उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।