इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी में इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रोप्रोसेसर, सॉलिड-स्टेट डिवाइस, डिजिटल और एनालॉग संचार उपकरणों आदि का डिजाइन, निर्माण, योजना और परीक्षण शामिल है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी में अभियंता संचार और प्रसारण संबंधी प्रणालियों के निर्माण की भी देखरेख करते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपकी विज्ञान और गणित में रुचि हो।
• आपको किसी वस्तु की कार्य प्रक्रिया को समझने में गहरी रुचि हो।
• आपको समस्याओं तथा स्थितियों का विश्लेषण करना पसंद हो।
• आपको मशीनों के साथ काम करना पसंद हो ।
प्रवेश मार्ग
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण ।
2. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक (बी.टेक.) करें। अथवा
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/संचार इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद स्नातकोत्तर (एम.टेक.) करें।
प्रवेश के लिए, आपको राष्ट्रीय स्तर (जैसे जे.ई.ई. मेन्स, जे.ई.ई. एडवांस, आदि), राज्य स्तर (जैसे डब्ल्यू.बी. जे.ई.ई., ए.पी.ई.ए- .एम.सी.ई.टी. आदि) या संस्थान स्तर (जैसे वी.ई.टी., आई.पी. आदि) पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
2. महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी (एम.एस.यू.), वड़ोदरा, गुजरात
3. आलिया यूनिवर्सिटी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
4. गौहाटी विश्वविद्यालय, गुवाहाटी, असम
5. गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, अहमदाबाद, गुजरात
6. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयम्बटूर, तमिलनाडु
7. आई.आई.टी. बॉम्बे, मुंबई, महाराष्ट्र
8. तेजपुर विश्वविद्यालय, तेजपुर, असम
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
2. मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान, मणिपाल, कर्नाटक
3. वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान, वेल्लोर, तमिलनाडु
4. एस.आर.एम. यूनिवर्सिटी चेन्नई, तमिलनाडु
5. निरमा विश्वविद्यालय, अहमदाबाद, गुजरात
6. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी, असम
7. कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान, बदरघुनाथपुर, ओडिशा
8. डॉ. अम्बेडकर प्रौद्योगिकी संस्थान, बेंगलुरु, कर्नाटक
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 1,50,000 - 12,00,000* के बीच है।
* उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्तिः यह छात्रवृत्ति अभियांत्रिकी स्नातक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। इसकी पात्रता में एक योग्यता परीक्षा शामिल है। यह भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, जिसके पास वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक उत्तम योग्यता होती है ।*
• योग्यता-सह-साधन आधारित छात्रवृत्तिः अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष लगभग 20,000 अभियांत्रिकी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों का समस्त पाठ्यक्रम शुल्क सीधे उनके संस्थानों को भुगतान किया जाता है।*
• इंडियन ऑयल एजुकेशनल स्कॉलरशिपः आई.ओ.सी. लिमिटेड पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 300 छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, इसके लिए विद्यार्थियों को एक स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित होना होता है। छात्रवृत्ति विशेष रूप से शारीरिक अक्षमता वाले छात्रों, महिलाओं और उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए है।*
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन प्रगति छात्रवृत्ति लड़कियों के लिए: यह छात्रवृत्ति, जो ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन द्वारा प्रदान की जाती है, तकनीकी शिक्षा, जिसमें इंजीनियरिंग के क्षेत्र शामिल हैं, का अध्ययन कर रही लड़कियों को समर्थन देने के उद्देश्य से है।
• एआईसीटीई सक्षम छात्रवृत्ति योजनाः इस योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और वीएलएसआई सहित तकनीकी डिग्री हासिल करने वाले दिव्यांग छात्रों का समर्थन करना है। यह ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
* (इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई. बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है, पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि ।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां या दूरसंचार कंपनियों, निर्माताओं या संचार उपकरणों और प्रणालियों के इंस्टॉलर के रूप में कार्य कर सकते हैं।
कार्य वातावरण: कंपनियां आमतौर पर हफ्ते में 5 से 6 दिन और रोजाना 8 से 9 घंटे काम करती हैं। यह अलग-अलग कंपनी में भिन्न हो सकता है। यहां शिफ्ट प्रणाली भी उपलब्ध है।
* इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
राजीव सूरी, भारतीय मूल के सिंगापुर स्थित व्यापारिक कार्यकारी हैं, जिन्होंने वर्ष 1989 में भारत के मंगलूरु विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक किया। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत कैलकॉम इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रोडक्शन इंजीनियर के रूप में की। आई.सी.एल. इंडिया और चर्चगेट ग्रुप, नाइजीरिया में पांच साल बिताने के बाद, वर्ष 1995 में वे एन.एस.एन. इंडिया में सिस्टम मार्केटिंग मैनेजर के रूप में जुड़े। एक दशक के भीतर ही वह नोकिया नेटवर्क्स एशिया पैसिफिक के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट के पद तक पहुंच गए और 1 अक्टूबर 2009 को उन्हें नोकिया सॉल्यूशन्स और नेटवर्क्स
(तत्कालीन नोकिया सिएमेंस नेटवर्क्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया ।*
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंता
NCS Code: 2152.0200 | E017• आपकी विज्ञान और गणित में रुचि हो।
• आपको किसी वस्तु की कार्य प्रक्रिया को समझने में गहरी रुचि हो।
• आपको समस्याओं तथा स्थितियों का विश्लेषण करना पसंद हो।
• आपको मशीनों के साथ काम करना पसंद हो ।
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण ।
2. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक (बी.टेक.) करें।
अथवा
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/संचार इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद स्नातकोत्तर (एम.टेक.) करें।
प्रवेश के लिए, आपको राष्ट्रीय स्तर (जैसे जे.ई.ई. मेन्स, जे.ई.ई. एडवांस, आदि), राज्य स्तर (जैसे डब्ल्यू.बी. जे.ई.ई., ए.पी.ई.ए- .एम.सी.ई.टी. आदि) या संस्थान स्तर (जैसे वी.ई.टी., आई.पी. आदि) पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
2. महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी (एम.एस.यू.), वड़ोदरा, गुजरात
3. आलिया यूनिवर्सिटी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
4. गौहाटी विश्वविद्यालय, गुवाहाटी, असम
5. गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, अहमदाबाद, गुजरात
6. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयम्बटूर, तमिलनाडु
7. आई.आई.टी. बॉम्बे, मुंबई, महाराष्ट्र
8. तेजपुर विश्वविद्यालय, तेजपुर, असम
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
2. मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान, मणिपाल, कर्नाटक
3. वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान, वेल्लोर, तमिलनाडु
4. एस.आर.एम. यूनिवर्सिटी चेन्नई, तमिलनाडु
5. निरमा विश्वविद्यालय, अहमदाबाद, गुजरात
6. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी, असम
7. कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान, बदरघुनाथपुर, ओडिशा
8. डॉ. अम्बेडकर प्रौद्योगिकी संस्थान, बेंगलुरु, कर्नाटक
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 1,50,000 - 12,00,000* के बीच है।
* उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्तिः यह छात्रवृत्ति अभियांत्रिकी स्नातक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। इसकी पात्रता में एक योग्यता परीक्षा शामिल है। यह भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, जिसके पास वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक उत्तम योग्यता होती है ।*
• योग्यता-सह-साधन आधारित छात्रवृत्तिः अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष लगभग 20,000 अभियांत्रिकी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों का समस्त पाठ्यक्रम शुल्क सीधे उनके संस्थानों को भुगतान किया जाता है।*
• इंडियन ऑयल एजुकेशनल स्कॉलरशिपः आई.ओ.सी. लिमिटेड पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 300 छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, इसके लिए विद्यार्थियों को एक स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित होना होता है। छात्रवृत्ति विशेष रूप से शारीरिक अक्षमता वाले छात्रों, महिलाओं और उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए है।*
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन प्रगति छात्रवृत्ति लड़कियों के लिए: यह छात्रवृत्ति, जो ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन द्वारा प्रदान की जाती है, तकनीकी शिक्षा, जिसमें इंजीनियरिंग के क्षेत्र शामिल हैं, का अध्ययन कर रही लड़कियों को समर्थन देने के उद्देश्य से है।
• एआईसीटीई सक्षम छात्रवृत्ति योजनाः इस योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और वीएलएसआई सहित तकनीकी डिग्री हासिल करने वाले दिव्यांग छात्रों का समर्थन करना है। यह ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
* (इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई. बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है, पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि ।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां या दूरसंचार कंपनियों, निर्माताओं या संचार उपकरणों और प्रणालियों के इंस्टॉलर के रूप में कार्य कर सकते हैं।
कार्य वातावरण: कंपनियां आमतौर पर हफ्ते में 5 से 6 दिन और रोजाना 8 से 9 घंटे काम करती हैं। यह अलग-अलग कंपनी में भिन्न हो सकता है। यहां शिफ्ट प्रणाली भी उपलब्ध है।
* इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
जूनियर तकनीशियन → इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर → वरिष्ठ तकनीकी प्रबंधक
अथवा
जूनियर तकनीशियन → कम्युनिकेशन इंजीनियर → वरिष्ठ तकनीकी प्रबंधक
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंता की रुपए 20,500 - 84,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://www.ambitionbox.com/profile/electronics-communication-engineer-salary
* उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
राजीव सूरी, भारतीय मूल के सिंगापुर स्थित व्यापारिक कार्यकारी हैं, जिन्होंने वर्ष 1989 में भारत के मंगलूरु विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक किया। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत कैलकॉम इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रोडक्शन इंजीनियर के रूप में की। आई.सी.एल. इंडिया और चर्चगेट ग्रुप, नाइजीरिया में पांच साल बिताने के बाद, वर्ष 1995 में वे एन.एस.एन. इंडिया में सिस्टम मार्केटिंग मैनेजर के रूप में जुड़े। एक दशक के भीतर ही वह नोकिया नेटवर्क्स एशिया पैसिफिक के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट के पद तक पहुंच गए और 1 अक्टूबर 2009 को उन्हें नोकिया सॉल्यूशन्स और नेटवर्क्स
(तत्कालीन नोकिया सिएमेंस नेटवर्क्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया ।*
स्रोत: https://manipal.edu/mu/alumni/eminent-personalities/list/rajeev-suri.html
* उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।