आर्किविस्ट ऐतिहासिक जानकारी के मूल्यवान संग्रहों को इकट्ठा करने, सूचीबद्ध करने, संरक्षित करने और प्रबंधित करने के लिए जिम्मेदार हैं। आर्किविस्ट विभिन्न प्रकार के सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संगठनों के साथ काम करते हैं, और एक बार योग्य होने पर, विभिन्न प्रकार के संगठनों, भूमिकाओं और विशेषज्ञताओं के बीच आ-जा सकते हैं। आर्किविस्ट सूचना विशेषज्ञ होते हैं जिन्हें स्रोत डाटा रखने और इसे प्राप्त करने में व्यक्तियों की सहायता करने के लिए विशेष रूप से शिक्षित किया जाता है। कागज़ के दस्तावेज़, फ़ोटो, वीडियो और कंप्यूटर डाटा सभी आर्किविस्टों द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपके पास अच्छा विश्लेषणात्मक कौशल हो।
• आपका अच्छा संचार कौशल हो।
• आपके पास विवरणों पर ध्यान देने की अच्छी क्षमता हो।
प्रवेश मार्ग
1. मानवीकी में 10+2 उत्तीर्ण।
2. किसी भी समाज विज्ञान या पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक (बी.ए.) करें।
अथवा
संबंधित विषय में स्नातक के बाद स्नातकोत्तर पूरा करें।
अथवा
अभिलेखागार और रिकॉर्ड प्रबंधन में डिप्लोमा करें।
* कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
आप भारत में यू.जी.सी. से मान्यता प्राप्त किसी भी कॉलेज से स्नातक एवं स्नातकोत्तर कर सकते हैं। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
संस्थान
स्कूल ऑफ आर्काइवल स्टडीज़, भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार, नई दिल्ली
2. गुजरात विद्यापीठ, अहमदाबाद, गुजरात
3. गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान-डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, चिन्नालपट्टी, तमिलनाडु
4. ओस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद, तेलंगाना
5. पांडिचेरी विश्वविद्यालय, पांडिचेरी, तमिलनाडु
6. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर, राजस्थान
7. अन्नामलाई विश्वविद्यालय, तमिलनाडु
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 3,000 - 1,50,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।* *(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
•विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
•कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
•सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: सरकारी एजेंसियां, निजी प्राधिकरण, वाणिज्यिक व्यापार समूह, पुस्तकालय, शैक्षिक संस्थान, धार्मिक प्राधिकरण, संग्रहालय, ऐतिहासिक संरक्षिकाएं।
कार्य वातावरण: संगठन आमतौर पर सप्ताह में 5 - 6 दिन और प्रतिदिन 8 - 9 घंटे काम करते हैं। यह संगठन से संगठन में भिन्न हो सकता है। शिफ्ट सिस्टम उपलब्ध हो सकता है। ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
*इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
सहायक → आर्किविस्ट → प्रमुख आर्किविस्ट ।
अपेक्षाकृत वेतन
आर्किविस्ट की आय रुपए 40,000 - 44,047* प्रतिमाह हो सकती है।
प्राची देशपांडे एक भारतीय इतिहासकार और सामाजिक विज्ञान अध्ययन केंद्र, कलकत्ता में इतिहास की सहप्रध्यापक हैं। उन्होंने अपना स्नातक फर्ग्यूसन कॉलेज से किया और
स्नातकोत्तर जे.एन.यू. से किया। उसने यू.एस. से अपनी पी.एच.डी. पूरी की। कुछ वर्षों तक अमेरिका में काम करने के बाद वे सेंटर फॉर स्टडीज इन सोशल साइंसेज, कोलकाता में शामिल होने के लिए भारत लौट आईं। उन्होंने पश्चिमी भारत के इतिहास में विशेषज्ञता वाली किताबें लिखी हैं। उन्हें अपने काम के लिए वर्ष 2020 में इंफोसिस अवार्ड मिला।*
आर्किविस्ट
NCS Code: NA | AMM004• आपके पास अच्छा विश्लेषणात्मक कौशल हो।
• आपका अच्छा संचार कौशल हो।
• आपके पास विवरणों पर ध्यान देने की अच्छी क्षमता हो।
1. मानवीकी में 10+2 उत्तीर्ण।
2. किसी भी समाज विज्ञान या पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक (बी.ए.) करें।
अथवा
संबंधित विषय में स्नातक के बाद स्नातकोत्तर पूरा करें।
अथवा
अभिलेखागार और रिकॉर्ड प्रबंधन में डिप्लोमा करें।
* कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
आप भारत में यू.जी.सी. से मान्यता प्राप्त किसी भी कॉलेज से स्नातक एवं स्नातकोत्तर कर सकते हैं।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
संस्थान
स्कूल ऑफ आर्काइवल स्टडीज़, भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार, नई दिल्ली
2. गुजरात विद्यापीठ, अहमदाबाद, गुजरात
3. गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान-डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, चिन्नालपट्टी, तमिलनाडु
4. ओस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद, तेलंगाना
5. पांडिचेरी विश्वविद्यालय, पांडिचेरी, तमिलनाडु
6. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर, राजस्थान
7. अन्नामलाई विश्वविद्यालय, तमिलनाडु
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है -
https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 3,000 - 1,50,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
•विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
•कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
•सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: सरकारी एजेंसियां, निजी प्राधिकरण, वाणिज्यिक व्यापार समूह, पुस्तकालय, शैक्षिक संस्थान, धार्मिक प्राधिकरण, संग्रहालय, ऐतिहासिक संरक्षिकाएं।
कार्य वातावरण: संगठन आमतौर पर सप्ताह में 5 - 6 दिन और प्रतिदिन 8 - 9 घंटे काम करते हैं। यह संगठन से संगठन में भिन्न हो सकता है। शिफ्ट सिस्टम उपलब्ध हो सकता है। ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
*इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
सहायक → आर्किविस्ट → प्रमुख आर्किविस्ट ।
आर्किविस्ट की आय रुपए 40,000 - 44,047* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://bit.ly/3KEFdjy
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
प्राची देशपांडे एक भारतीय इतिहासकार और सामाजिक विज्ञान अध्ययन केंद्र, कलकत्ता में इतिहास की सहप्रध्यापक हैं। उन्होंने अपना स्नातक फर्ग्यूसन कॉलेज से किया और
स्नातकोत्तर जे.एन.यू. से किया। उसने यू.एस. से अपनी पी.एच.डी. पूरी की। कुछ वर्षों तक अमेरिका में काम करने के बाद वे सेंटर फॉर स्टडीज इन सोशल साइंसेज, कोलकाता में शामिल होने के लिए भारत लौट आईं। उन्होंने पश्चिमी भारत के इतिहास में विशेषज्ञता वाली किताबें लिखी हैं। उन्हें अपने काम के लिए वर्ष 2020 में इंफोसिस अवार्ड मिला।*
स्रोत: https://www.infosysprize.org/laureates/2020/prachi-deshpande.html
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।