कंस्ट्रक्शन स्टोर कीपर का मुख्य कार्य आने वाली सामग्री को प्राप्त करना, उसका उचित भंडारण और ढेर करना, और आवश्यकतानुसार सामग्री जारी करना होता है। इसके अलावा, उन्हें निर्माण स्थल पर आवश्यक दस्तावेज तैयार करने और लॉग बुक, प्रवेश एवं निकास रजिस्टर तथा डिलीवरी और आवक-जावक रजिस्टर को सही ढंग से बनाए रखने की जिम्मेदारी भी होती है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आपको स्पष्ट निर्देशों का पालन करना पसंद हो।
• आप काम करते समय विवरणों पर ध्यान देते हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 12 उत्तीर्ण करने और 18 वर्ष की आयु होने के बाद आप नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 25 स्टोर कीपिंग प्रशिक्षण के लिए नामांकन कर सकते हैं। 2 वर्ष का पूर्व अनुभव बेहतर माना जाएगा।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है। सरकारी संस्थान
1. राष्ट्रीय निर्माण अकादमी, हैदराबाद, तमिलनाडु
2. भारतीय व्यवसाय प्रबंधन एवं प्रशासन विद्यालय, नई दिल्ली
3. भारतीय कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान, पन्ना, मध्य प्रदेश
4. राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, बेंगलुरु, कर्नाटक
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है । *उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।* *(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
•विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
•कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
•सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: गोदाम, निर्माण एजेंसियाँ, बिल्डर, सिविल इंजीनियरिंग कंपनियां इत्यादि।
कार्य वातावरण : आपको कम से कम 8 - 9 घंटे और सप्ताह में 5 - 6 दिन काम करना होगा। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध है। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
सहायक स्टोर कीपर - कंस्ट्रक्शन → स्टोर कीपर - कंस्ट्रक्शन
अपेक्षाकृत वेतन
स्टोर कीपर (कंस्ट्रक्शन) की आय रुपए 30,000 - 45,000* प्रतिमाह हो सकती है।
गुड्डू शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक निर्माण स्थल पर सेल्समैन के रूप में की, जहां उन्होंने कई संभावित ग्राहकों को आकर्षित किया। उनकी कड़ी मेहनत और प्रदर्शन के चलते उन्हें वरिष्ठ स्टोर प्रबंधक के पद पर पदोन्नत किया गया। इस भूमिका में वे स्टोर रिकॉर्ड बनाए रखने, नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने, और बर्बादी को कम करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का प्रबंधन करते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में रुपए 5,000 प्रतिमाह कमाए थे, लेकिन अब वे प्रतिमाह रुपए 15,000 की सम्मानजनक आय अर्जित कर रहे हैं।
स्रोत: श्री गुड्डू शुक्ला के साथ व्यक्तिगत साक्षात्कार
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।
स्टोर कीपर (कंस्ट्रक्शन)
NCS Code: NA | TST071• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आपको स्पष्ट निर्देशों का पालन करना पसंद हो।
• आप काम करते समय विवरणों पर ध्यान देते हों।
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 12 उत्तीर्ण करने और 18 वर्ष की आयु होने के बाद आप नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 25 स्टोर कीपिंग प्रशिक्षण के लिए नामांकन कर सकते हैं। 2 वर्ष का पूर्व अनुभव बेहतर माना जाएगा।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. राष्ट्रीय निर्माण अकादमी, हैदराबाद, तमिलनाडु
2. भारतीय व्यवसाय प्रबंधन एवं प्रशासन विद्यालय, नई दिल्ली
3. भारतीय कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान, पन्ना, मध्य प्रदेश
4. राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, बेंगलुरु, कर्नाटक
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
•विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
•कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
•सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: गोदाम, निर्माण एजेंसियाँ, बिल्डर, सिविल इंजीनियरिंग कंपनियां इत्यादि।
कार्य वातावरण : आपको कम से कम 8 - 9 घंटे और सप्ताह में 5 - 6 दिन काम करना होगा। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध है। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
सहायक स्टोर कीपर - कंस्ट्रक्शन → स्टोर कीपर - कंस्ट्रक्शन
स्टोर कीपर (कंस्ट्रक्शन) की आय रुपए 30,000 - 45,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत - https://www.ambitionbox.com/salaries/onshore-construction-salaries/
store-keeper
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव