व्यावसायिक चिकित्सक सभी उम्र और समुदायों के लोगों के साथ काम करते हैं ताकि वे रोज़मर्रा के कामों में शामिल होने की अपनी क्षमता बढ़ा सकें। व्यावसायिक चिकित्सा, भौतिक चिकित्सा या नर्सिंग से अलग है क्योंकि इसका ध्यान किसी विशेष चोट, बीमारी या शारीरिक विकलांगता का इलाज करने के बजाय रोगी को समग्र चिकित्सा प्रदान करने पर होता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप मानव व्यवहार के बारे में अध्ययन करने में रुचि रखते हों।
• आप लोगों को पढ़ाना या प्रशिक्षित करना पसंद करते हों।
• आप लोगों की समस्याओं को सुलझाने में उनकी सहायता करना पसंद करते हों।
• आप सभी प्रकार के लोगों से सहजता से बात कर सकते हों।
प्रवेश मार्ग
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) में 10+2 पूरा करें।
2. व्यावसायिक चिकित्सा में स्नातक की डिग्री पूरी करें। अथवा
स्नातक की डिग्री के बाद उसी क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करें। अथवा
व्यावसायिक चिकित्सा में डिप्लोमा करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम व्यावसायिक चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज, मुंबई, महाराष्ट्र
2. पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक विकलांग व्यक्ति संस्थान, नईदिल्ली
3. अखिल भारतीय भौतिक चिकित्सा एवं विकलांग संस्थान, मुंबई, महाराष्ट्र
4. आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना, बिहार
5. अन्नामलाई विश्वविद्यालय, अन्नामलाई नगर, तमिलनाडु
6. गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय,नई दिल्ली
7. सरकारी मेडिकल कॉलेज, नागपुर,कर्नाटक
8. सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज, मुंबई,महाराष्ट्र
निजी संस्थान
(आवेदन करने से पहले कृपया जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और एम.सी.आई.से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. मणिपाल कॉलेज ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, मणिपाल विश्वविद्यालय, मणिपाल, कर्नाटक
2. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर, तमिलनाडु
3. चितकारा विश्वविद्यालय चंडीगढ़ - चितकारा विश्वविद्यालय, पटियाला, पंजाब
4. घटक कॉलेज श्री बालाजी विद्यापीठ कॉलेज, पांडिचेरी
5. एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा, उत्तर प्रदेश
6. भगवंत विश्वविद्यालय, अजमेर, राजस्थान
7. सीएमजे विश्वविद्यालय, शिलांग,मेघालय
8. कॉलेज ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कट्टनकुलथुर, तमिलनाडु
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 15,000-6,00,000* के बीच होता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: चिकित्सालय, औषधालय, चिकित्सा महाविद्यालय, पुनर्वास केंद्र और एनजीओ आदि।
उद्यमिता: आप अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
कार्य वातावरण: यह डेस्क जॉब नहीं है। आपको टीम को संभालने की संभावना नहीं है। यात्रा इस नौकरी की भूमिका का हिस्सा नहीं है। आपको सप्ताह में 5 से 6 दिन और हर दिन 8 से 9 घंटे काम करना पड़ सकता है। आवश्यकतानुसार आपको अतिरिक्त समय में भी काम करना पड़ सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
प्रशिक्षु → व्यावसायिक चिकित्सक → वरिष्ठ व्यावसायिक चिकित्सक → विभागाध्यक्ष → चिकित्सा निदेशक/अधीक्षक
अपेक्षाकृत वेतन
व्यावसायिक चिकित्सक की आय रूपए 10,300 - 34,800* प्रति माह के बीच हो सकती है।
पाम गांडेकर पुणे की एक प्रमुख व्यावसायिक चिकित्सक हैं। उन्होंने वर्ष 1971 में यूके के यॉर्क स्कूल ऑफ़ ऑक्यूपेशनल थेरेपी से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उनका कार्यक्षेत्र न्यूरोलॉजिकल विकलांगता वाले वयस्कों, गतिशीलता और आत्म-देखभाल में समस्याओं वाले बुजुर्गों, बौद्धिक विकलांग वाले युवा वयस्कों, और विशेष ज़रूरतों वाले बच्चों के साथ काम करने पर केंद्रित है।
स्रोत - व्यक्तिगत साक्षात्कार।
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।
व्यावसायिक चिकित्सक
NCS Code: NA | HW039• आप मानव व्यवहार के बारे में अध्ययन करने में रुचि रखते हों।
• आप लोगों को पढ़ाना या प्रशिक्षित करना पसंद करते हों।
• आप लोगों की समस्याओं को सुलझाने में उनकी सहायता करना पसंद करते हों।
• आप सभी प्रकार के लोगों से सहजता से बात कर सकते हों।
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) में 10+2 पूरा करें।
2. व्यावसायिक चिकित्सा में स्नातक की डिग्री पूरी करें।
अथवा
स्नातक की डिग्री के बाद उसी क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करें।
अथवा
व्यावसायिक चिकित्सा में डिप्लोमा करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जाँच करें।
यह पाठ्यक्रम व्यावसायिक चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज, मुंबई, महाराष्ट्र
2. पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक विकलांग व्यक्ति संस्थान, नईदिल्ली
3. अखिल भारतीय भौतिक चिकित्सा एवं विकलांग संस्थान, मुंबई, महाराष्ट्र
4. आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना, बिहार
5. अन्नामलाई विश्वविद्यालय, अन्नामलाई नगर, तमिलनाडु
6. गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय,नई दिल्ली
7. सरकारी मेडिकल कॉलेज, नागपुर,कर्नाटक
8. सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज, मुंबई,महाराष्ट्र
निजी संस्थान
(आवेदन करने से पहले कृपया जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और एम.सी.आई.से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. मणिपाल कॉलेज ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, मणिपाल विश्वविद्यालय, मणिपाल, कर्नाटक
2. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर, तमिलनाडु
3. चितकारा विश्वविद्यालय चंडीगढ़ - चितकारा विश्वविद्यालय, पटियाला, पंजाब
4. घटक कॉलेज श्री बालाजी विद्यापीठ कॉलेज, पांडिचेरी
5. एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा, उत्तर प्रदेश
6. भगवंत विश्वविद्यालय, अजमेर, राजस्थान
7. सीएमजे विश्वविद्यालय, शिलांग,मेघालय
8. कॉलेज ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कट्टनकुलथुर, तमिलनाडु
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 15,000-6,00,000* के बीच होता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: चिकित्सालय, औषधालय, चिकित्सा महाविद्यालय, पुनर्वास केंद्र और एनजीओ आदि।
उद्यमिता: आप अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
कार्य वातावरण: यह डेस्क जॉब नहीं है। आपको टीम को संभालने की संभावना नहीं है। यात्रा इस नौकरी की भूमिका का हिस्सा नहीं है। आपको सप्ताह में 5 से 6 दिन और हर दिन 8 से 9 घंटे काम करना पड़ सकता है। आवश्यकतानुसार आपको अतिरिक्त समय में भी काम करना पड़ सकता है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
प्रशिक्षु → व्यावसायिक चिकित्सक → वरिष्ठ व्यावसायिक चिकित्सक → विभागाध्यक्ष → चिकित्सा निदेशक/अधीक्षक
व्यावसायिक चिकित्सक की आय रूपए 10,300 - 34,800* प्रति माह के बीच हो सकती है।
स्रोत - https://bit.ly/3CM4u6H
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव