राजमिस्त्री (पत्थर) विभिन्न सतहों पर निर्दिष्ट मानकों और पैटर्न के अनुसार, उपयुक्त उपकरणों और यंत्रों का उपयोग करके पत्थरों को काटने, आकार देने, बिछाने, स्थापित करने और उनकी फिनिशिंग के कार्य के लिए उत्तरदायी होते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
• आपको वस्तुएं बनाना पसंद हो।
• आप समूह में काम करने में सहज हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने और 18 वर्ष की आयु के बाद आप राष्ट्रीय नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 4 राजमिस्त्री (पत्थर) पाठ्यक्रम के लिए नामांकन कर सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली
2. भारतीय कौशल विकास संस्थान प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम हरियाणा
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: निर्माण एजेंसियां, स्थानीय इमारतें आदि।
कार्य वातावरण: आपको कम से कम 8 -9 घंटे और हफ़्ते में 6 दिन काम करना होगा। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध है। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
राजमिस्त्री स्तर-2 → राजमिस्त्री स्तर-3 → राजमिस्त्री संगमरमर, ग्रेनाइट और पत्थर → राजमिस्त्री स्तर-5 → निर्माण पर्यवेक्षक → निर्माण-स्थल प्रबंधक
अपेक्षाकृत वेतन
राजमिस्त्री (पत्थर) की आय रुपए 19,500-21,000* प्रतिमाह हो सकती है।
सीताराम जाटव ने सिर्फ 15 साल की उम्र में अपने पिता की सहायता करते हुए पत्थर का काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कक्षा 5 तक ही पढ़ाई की है। आज वे इस क्षेत्र के सबसे अनुभवी पेशेवरों में से एक माने जाते हैं। उनके शब्दों में, "मैंने भी शुरुआत एक सहायक के रूप में की, क्योंकि कम उम्र से ही मैं अपने पिता के साथ काम कर रहा था।" वे युवाओं के भविष्य को लेकर आशान्वित हैं, क्योंकि उनका मानना है कि पत्थर के काम में हमेशा अवसर बने रहते हैं, और मांग होने पर युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सकता है।
स्रोत: सीताराम जाटव, पत्थर के राजमिस्त्री, इटारसी (म.प्र.) के साथ व्यक्तिगत साक्षात्कार।
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।
राजमिस्त्री (पत्थर)
NCS Code: 7112.0101 | TST049• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।

स्रोत - https://bit.ly/3XPyGFN
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव