इलेक्ट्रॉनिक डिजाइनर/वी.एल.एस.आई./एम्बेडेड सिस्टम डिजाइनर उत्पादों में एम्बेडेड सिस्टम को डिजाइन करते हैं। यह बहुत ही छोटे इलेक्ट्रॉनिक सर्किट को डिजाइन करता है, जो कम्प्यूटर चिप्स में पाए जाते हैं। ये ऐसी मशीनरी बनाते हैं जो अन्य उपकरणों में उपयोग होते हैं, जैसे- कार, मोबाइल और घरेलू उपकरण आदि ।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आप कम्प्यूटर कार्यों में दक्ष हों।
• आप काम करते समय विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आप दिए गए निर्देशों का पालन करते हों।
• आप टीम में कार्य करना पसंद करते हों।
प्रवेश मार्ग
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 करें।
2. प्रौद्योगिकी (बी.टेक.) / इंजीनियरिंग (बी.ई.) में इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में स्नातक करें, इसके बाद उसी विषय में स्नातकोत्तर (एम.टेक./एम.ई.) करें। अथवा
प्रौद्योगिकी (बी.टेक.)/इंजीनियरिंग (बी.ई.) में इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री पूरी करें, इसके बाद विद्युत परिपथ (वी.एल.एस.आई.) में विज्ञान में स्नातकोत्तर (एम.एस.) करें।
प्रवेश के लिए, आपको जे.ई.ई. मेन्स, उत्तीर्ण करना होगा। आई-.आई.टी. में प्रवेश के लिए जे.ई.ई. एडवांस की आवश्यकता होती है। अन्य प्रवेश परीक्षाएं जैसे गेट/बी.आई.टी.एस.ए.टी., आदि ली जा सकती हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.), मद्रास, चेन्नई, तमिलनाडु
2. आई.आई.टी. दिल्ली, नई दिल्ली
3. आई.आई.टी. बॉम्बे, मुंबई, महाराष्ट्र
4. आई.आई.टी. खड़गपुर, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
5. आई.आई.टी. कानपुर, कानपुर
6. आई.आई.टी. रुड़की, रुड़की, उत्तराखंड
7. सरकारी पॉलिटेक्निक, मुंबई, महाराष्ट्र
8. सरकारी पॉलिटेक्निक, पुणे, महाराष्ट्र
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक
2. बिरला प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान, पिलानी, राजस्थान
3. शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
4. वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर, तमिलनाडु
5. बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा, रांची, झारखंड
6. मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर, राजस्थान
7. प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 20,000 -10,00,000* के बीच है।
* उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों मेंभिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन प्रगति छात्रवृत्ति लड़कियों के लिए: यह छात्रवृत्ति, जो ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन द्वारा प्रदान की जाती है, तकनीकी शिक्षा, जिसमें इंजीनियरिंग के क्षेत्र शामिल हैं, का अध्ययन कर रही लड़कियों को समर्थन देने के उद्देश्य से है।
• एआईसीटीई सक्षम छात्रवृत्ति योजनाः इस योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और वीएलएसआई सहित तकनीकी डिग्री हासिल करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों का समर्थन करना है। यह ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है, पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि ।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: उत्पाद कंपनियां, आईपी कंपनियां, फाउंड्री, सेवा कंपनियां और ईडीए कंपनियां ।
कार्य वातावरण: कार्य समय आमतौर पर सप्ताह में 5 से 6 दिन, प्रति दिन 8 से 9 घंटे होता है। यहां शिफ्ट प्रणाली भी उपलब्ध है।
* इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
वेंकट सिम्हाद्री एक भारतीय विद्युत अभियंता हैं जो एम्बेडेड सिस्टम इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने आंध्र विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और न्यू जर्सी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमएस पूरा किया है। उन्होंने टाइम टू मार्केट, इंफोटेक एंटरप्राइजेज, गिगाकॉम सेमीकंडक्टर जैसी कंपनियों में काम किया है और वर्तमान में मोसचिप के सीईओ और प्रबंध निदेशक हैं।
इलेक्ट्रॉनिक डिजाइनर/वी.एल.एस.आई./एम्बेडेड सिस्टम डिजाइनर
NCS Code: 2152.0801 | E016• आप कम्प्यूटर कार्यों में दक्ष हों।
• आप काम करते समय विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आप दिए गए निर्देशों का पालन करते हों।
• आप टीम में कार्य करना पसंद करते हों।
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 करें।
2. प्रौद्योगिकी (बी.टेक.) / इंजीनियरिंग (बी.ई.) में इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में स्नातक करें, इसके बाद उसी विषय में स्नातकोत्तर (एम.टेक./एम.ई.) करें।
अथवा
प्रौद्योगिकी (बी.टेक.)/इंजीनियरिंग (बी.ई.) में इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री पूरी करें, इसके बाद विद्युत परिपथ (वी.एल.एस.आई.) में विज्ञान में स्नातकोत्तर (एम.एस.) करें।
प्रवेश के लिए, आपको जे.ई.ई. मेन्स, उत्तीर्ण करना होगा। आई-.आई.टी. में प्रवेश के लिए जे.ई.ई. एडवांस की आवश्यकता होती है। अन्य प्रवेश परीक्षाएं जैसे गेट/बी.आई.टी.एस.ए.टी., आदि ली जा सकती हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.), मद्रास, चेन्नई, तमिलनाडु
2. आई.आई.टी. दिल्ली, नई दिल्ली
3. आई.आई.टी. बॉम्बे, मुंबई, महाराष्ट्र
4. आई.आई.टी. खड़गपुर, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
5. आई.आई.टी. कानपुर, कानपुर
6. आई.आई.टी. रुड़की, रुड़की, उत्तराखंड
7. सरकारी पॉलिटेक्निक, मुंबई, महाराष्ट्र
8. सरकारी पॉलिटेक्निक, पुणे, महाराष्ट्र
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. और ए.आई.सी.टी.ई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है)
1. क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक
2. बिरला प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान, पिलानी, राजस्थान
3. शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
4. वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर, तमिलनाडु
5. बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा, रांची, झारखंड
6. मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर, राजस्थान
7. प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है -https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
दूरस्थ शिक्षा संस्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 20,000 -10,00,000* के बीच है।
* उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों मेंभिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन प्रगति छात्रवृत्ति लड़कियों के लिए: यह छात्रवृत्ति, जो ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन द्वारा प्रदान की जाती है, तकनीकी शिक्षा, जिसमें इंजीनियरिंग के क्षेत्र शामिल हैं, का अध्ययन कर रही लड़कियों को समर्थन देने के उद्देश्य से है।
• एआईसीटीई सक्षम छात्रवृत्ति योजनाः इस योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और वीएलएसआई सहित तकनीकी डिग्री हासिल करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों का समर्थन करना है। यह ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है, पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि ।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: उत्पाद कंपनियां, आईपी कंपनियां, फाउंड्री, सेवा कंपनियां और ईडीए कंपनियां ।
कार्य वातावरण: कार्य समय आमतौर पर सप्ताह में 5 से 6 दिन, प्रति दिन 8 से 9 घंटे होता है। यहां शिफ्ट प्रणाली भी उपलब्ध है।
* इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
जूनियर वी.एल.एस.आई. डिजाइनर → सीनियर वी.एल.एस.आई. डिजाइनर → डिजाइन डायरेक्टर → चीफ डिजाइन ऑफिसर
इलेक्ट्रॉनिक/वी.एल.एस.आई./एम्बेडेड सिस्टम डिजाइनर की आय रुपए 25,000-2,50,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://www.payscale.com/research/IN/Job=Very-Large-Scale_Integration_(VLSI)_Engineer/Salary
* उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
वेंकट सिम्हाद्री एक भारतीय विद्युत अभियंता हैं जो एम्बेडेड सिस्टम इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने आंध्र विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और न्यू जर्सी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमएस पूरा किया है। उन्होंने टाइम टू मार्केट, इंफोटेक एंटरप्राइजेज, गिगाकॉम सेमीकंडक्टर जैसी कंपनियों में काम किया है और वर्तमान में मोसचिप के सीईओ और प्रबंध निदेशक हैं।
स्रोत: https://www.cxotoday.com/interviews/in-dia-emerges-as-a-leader-with-strong-presence-of-major-semiconductor-com-panies-vlsi-expert-venkata-simhadri/
* उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।