विषाणु विज्ञानी, विषाणु का अध्ययन करते हैं और यह देखते हैं कि ये मनुष्यों, जानवरों, कीड़ों, बैक्टीरिया, कवक और पौधों पर समुदाय, नैदानिक, कृषि और प्राकृतिक वातावरण में किस प्रकार प्रभाव डालते हैं।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपको विज्ञान पसंद हो।
• आपको समस्याओं/स्थितियों का विश्लेषण करना पसंद हो।
• आप विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आप संचार कौशल में निपुण हों।
प्रवेश मार्ग
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) में 10+2 पूरा करें।
2. माइक्रोबायोलॉजी/वायरोलॉजी/लाइफ साइंस/बायोकेमिस्ट्री/ बायोटेक्नोलॉजी/जूलॉजी/मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी या किसी भी संबद्ध विषय में स्नातक की डिग्री (बी.एससी.) पूरी करें। अथवा
उसी या संबद्ध क्षेत्र में स्नातक की डिग्री के बाद स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम माइक्रोबायोलॉजी/वायरोलॉजी/लाइफ साइंस/बायोकेमिस्ट्री/बायोटेक्नोलॉजी/जूलॉजी विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। *उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
सरकारी संस्थान
1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
2. जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी
3. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
4. अन्नामलाई यूनिवर्सिटी, चिदंबरम, तमिलनाडु
5. उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, सैफई, उत्तर प्रदेश
6. छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर, उत्तर प्रदेश
7. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश, उत्तराखंड
8. शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. या एम.सी.आई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. श्री गुरु गोबिंद सिंह त्रिशताब्दी विश्वविद्यालय, गुरुग्राम, उत्तर प्रदेश
2. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल, कर्नाटक
3. कृष्णा इंस्टीट्यूट चिकित्सा विज्ञान विभाग, मलकापुर, महाराष्ट्र
4. दयानंद सागर विश्वविद्यालय, बैंगलोर, कर्नाटक
5. सिंघानिया विश्वविद्यालय, झुंझुनू, राजस्थान
6. एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा, उत्तर प्रदेश
7. एडमास विश्वविद्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
8. पारुल विश्वविद्यालय, वडोदरा, गुजरात
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 80,000-2,50,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• इनोवेशन साइंस परसूट इंस्पायर्ड रिसर्च फ़ेलोशिप- https://www.online-inspire.gov.in/ पर जाएँ। यह छात्रवृत्ति विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदान की जाती है।
• प्राइम मिनिस्टर रिसर्च फ़ेलोशिप - विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) क्षेत्रों में शोध के लिए https://www.pmrf.in/ पर जाएँ।
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल: अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग, विश्वविद्यालय, अनुसंधान एजेंसियाँ
कार्य वातावरण: यह एक डेस्क जॉब है। आपको प्रयोगशाला कर्मचारियों और सहायकों की एक टीम को संभालने की आवश्यकता हो सकती है। स्थानीय यात्रा इस नौकरी की भूमिका का हिस्सा नहीं है। अंशकालिक काम और संविदात्मक नौकरियां उपलब्ध हो सकती हैं। आपके पास नियमित कार्य घंटे होने की संभावना है। संगठन आमतौर पर सप्ताह में 5 से 6 दिन और हर दिन 9 से 10 घंटे काम करते हैं। यह संगठन से संगठन में भिन्न हो सकता है। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
भारतीय विषाणु विज्ञानी डॉ. गंगनदीप कांग को भारत की 'वैक्सीन गॉडमदर' के रूप में जाना जाता है। वे बच्चों में वायरल संक्रमण की प्रमुख शोधकर्ता रही हैं और वर्ष 1990 के दशक से भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य और डायरिया रोगों पर कार्य कर रही हैं। वे रॉयल सोसाइटी, लंदन की फेलो चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने रोटावायरस अनुसंधान में बड़े पैमाने पर कार्य किया है और भारत बायोटेक इंटरनेशनल के साथ मिलकर डायरिया के लिए 'रोटोवैक' नामक वैक्सीन विकसित करने में एक प्रमुख वैज्ञानिक के रूप में योगदान दिया है।*
विषाणु विज्ञानी
NCS Code: NA | RD034• आपको विज्ञान पसंद हो।
• आपको समस्याओं/स्थितियों का विश्लेषण करना पसंद हो।
• आप विवरणों पर ध्यान देते हों।
• आप संचार कौशल में निपुण हों।
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) में 10+2 पूरा करें।
2. माइक्रोबायोलॉजी/वायरोलॉजी/लाइफ साइंस/बायोकेमिस्ट्री/ बायोटेक्नोलॉजी/जूलॉजी/मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी या किसी भी संबद्ध विषय में स्नातक की डिग्री (बी.एससी.) पूरी करें।
अथवा
उसी या संबद्ध क्षेत्र में स्नातक की डिग्री के बाद स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम की अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम माइक्रोबायोलॉजी/वायरोलॉजी/लाइफ साइंस/बायोकेमिस्ट्री/बायोटेक्नोलॉजी/जूलॉजी विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
सरकारी संस्थान
1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
2. जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी
3. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
4. अन्नामलाई यूनिवर्सिटी, चिदंबरम, तमिलनाडु
5. उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, सैफई, उत्तर प्रदेश
6. छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर, उत्तर प्रदेश
7. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश, उत्तराखंड
8. शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
निजी संस्थान
(कृपया आवेदन करने से पहले जांच लें कि संस्थान यू.जी.सी. या एम.सी.आई. से संबद्ध और मान्यता प्राप्त है या नहीं)
1. श्री गुरु गोबिंद सिंह त्रिशताब्दी विश्वविद्यालय, गुरुग्राम, उत्तर प्रदेश
2. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल, कर्नाटक
3. कृष्णा इंस्टीट्यूट चिकित्सा विज्ञान विभाग, मलकापुर, महाराष्ट्र
4. दयानंद सागर विश्वविद्यालय, बैंगलोर, कर्नाटक
5. सिंघानिया विश्वविद्यालय, झुंझुनू, राजस्थान
6. एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा, उत्तर प्रदेश
7. एडमास विश्वविद्यालय, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
8. पारुल विश्वविद्यालय, वडोदरा, गुजरात
संस्थान रैंकिंग की जानकारी यहां उपलब्ध है - https://www.nirfindia.org/Rankings/2023/Ranking.html
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 80,000-2,50,000* के बीच हो सकता है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• इनोवेशन साइंस परसूट इंस्पायर्ड रिसर्च फ़ेलोशिप- https://www.online-inspire.gov.in/ पर जाएँ। यह छात्रवृत्ति विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदान की जाती है।
• प्राइम मिनिस्टर रिसर्च फ़ेलोशिप - विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) क्षेत्रों में शोध के लिए https://www.pmrf.in/ पर जाएँ।
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in, शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल: अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग, विश्वविद्यालय, अनुसंधान एजेंसियाँ
कार्य वातावरण: यह एक डेस्क जॉब है। आपको प्रयोगशाला कर्मचारियों और सहायकों की एक टीम को संभालने की आवश्यकता हो सकती है। स्थानीय यात्रा इस नौकरी की भूमिका का हिस्सा नहीं है। अंशकालिक काम और संविदात्मक नौकरियां उपलब्ध हो सकती हैं। आपके पास नियमित कार्य घंटे होने की संभावना है। संगठन आमतौर पर सप्ताह में 5 से 6 दिन और हर दिन 9 से 10 घंटे काम करते हैं। यह संगठन से संगठन में भिन्न हो सकता है। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
रिसर्च फेलो → विषाणु विज्ञानी → वरिष्ठ विषाणु विज्ञानी → विभागाध्यक्ष, विषाणु विज्ञान
विषाणु विज्ञानी की आय लगभग रुपए 90,000-1,60,000* प्रति माह के बीच हो सकती है
स्रोत- https://www.salaryexpert.com/salary/job/virologist/india
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
भारतीय विषाणु विज्ञानी डॉ. गंगनदीप कांग को भारत की 'वैक्सीन गॉडमदर' के रूप में जाना जाता है। वे बच्चों में वायरल संक्रमण की प्रमुख शोधकर्ता रही हैं और वर्ष 1990 के दशक से भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य और डायरिया रोगों पर कार्य कर रही हैं। वे रॉयल सोसाइटी, लंदन की फेलो चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने रोटावायरस अनुसंधान में बड़े पैमाने पर कार्य किया है और भारत बायोटेक इंटरनेशनल के साथ मिलकर डायरिया के लिए 'रोटोवैक' नामक वैक्सीन विकसित करने में एक प्रमुख वैज्ञानिक के रूप में योगदान दिया है।*
स्रोत - https://www.cmch-vellore.edu/SinglePage.aspx?pid=P160802009&mid=M190619168
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।