तेल प्रौद्योगिकीविद् कच्चे तेल के गुणों और वर्गीकरण को समझने के लिए उसका मूल्यांकन और परीक्षण करते हैं, जिससे इसके शोधन मापदंडों का निर्धारण किया जा सके। वे रिफाइनरी या स्नेहक निर्माण संयंत्रों में कच्चे तेल की गुणवत्ता नियंत्रण और परीक्षण प्रक्रिया का प्रबंधन करते हैं। उनका कार्य ड्रिलिंग, उत्पादन, जलाशय इंजीनियरिंग, कच्चे तेल के शोधन और पेट्रोकेमिकल्स के प्रसंस्करण पर केंद्रित होता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपको वस्तुओं को संयोजित करना पसंद हो।
• आपको प्रयोग करना पसंद हो।
• आपको विज्ञान और गणित पसंद हो।
• आपको बाहर काम करना पसंद हो।
प्रवेश मार्ग
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान , रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण करें।
2. तेल प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री (बी.टेक./ बी.एससी./ बी.बी.ए.) करें। अथवा
तेल प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
कार्य स्थल : तेल और गैस उद्योग।
कार्य वातावरण: आप शोध प्रयोगशालाओं या कार्यालयों में काम करेंगे। ड्रिलिंग साइटों पर जाने में बहुत समय व्यतीत होगा। आपको लंबे समय तक और कठोर वातावरण में काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 3,00,000-12,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति: यह छात्रवृत्ति अभियांत्रिकी स्नातक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। इसकी पात्रता में एक योग्यता परीक्षा शामिल है। यह भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, जिसके पास वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक उत्तम योग्यता होती है।*
• योग्यता-सह-साधन आधारित छात्रवृत्ति: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष लगभग 20,000 अभियांत्रिकी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों का समस्त पाठ्यक्रम शुल्क सीधे उनके संस्थानों को भुगतान किया जाता है।*
• इंडियन ऑयल एजुकेशनल स्कॉलरशिप: आई.ओ.सी. लिमिटेड पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 300 छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, इसके लिए विद्यार्थियों को एक स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित होना होता है। छात्रवृत्ति विशेष रूप से शारीरिक अक्षमता वाले छात्रों, महिलाओं और उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए है।*
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• छात्रवृत्ति के विवरण के लिए http://www.buddy4study.com पर जाएं। यह कक्षा XI से शुरू होने वाली छात्रवृत्तियों को प्राप्त करने का एक माध्यम है।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : तेल और गैस उद्योग।
कार्य वातावरण: आप शोध प्रयोगशालाओं या कार्यालयों में काम करेंगे। ड्रिलिंग साइटों पर जाने में बहुत समय व्यतीत होगा। आपको लंबे समय तक और कठोर वातावरण में काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
सह अभियंता → वरिष्ठ अभियंता, तेल प्रौद्योगिकी → प्रबंधक → निदेशक
अपेक्षाकृत वेतन
तेल प्रौद्योगिकीविद् की आय रुपए 15,000 - 45,000* प्रतिमाह हो सकती है।
ओगुतु ओकुडो, केन्याई तेल और ऊर्जा कार्यकारी हैं जो वर्तमान में गुरुू एनर्जी की सीईओ हैं। वह वूमेन इन एनर्जी और एक्सट्रेक्टिव्स अफ्रीका की संस्थापक और सीईओ भी हैं, जो लैंगिक अंतर को पाटने के लिए काम करने वाला एक गैर-लाभकारी संगठन है।
तेल प्रौद्योगिकीविद्
NCS Code: 2145.1000 | TST055• आपको वस्तुओं को संयोजित करना पसंद हो।
• आपको प्रयोग करना पसंद हो।
• आपको विज्ञान और गणित पसंद हो।
• आपको बाहर काम करना पसंद हो।
1. विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान , रसायन विज्ञान और गणित) में 10+2 उत्तीर्ण करें।
2. तेल प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री (बी.टेक./ बी.एससी./ बी.बी.ए.) करें।
अथवा
तेल प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा करें।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
कार्य स्थल : तेल और गैस उद्योग।
कार्य वातावरण: आप शोध प्रयोगशालाओं या कार्यालयों में काम करेंगे। ड्रिलिंग साइटों पर जाने में बहुत समय व्यतीत होगा। आपको लंबे समय तक और कठोर वातावरण में काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रुपए 3,00,000-12,00,000* के बीच है।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति: यह छात्रवृत्ति अभियांत्रिकी स्नातक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। इसकी पात्रता में एक योग्यता परीक्षा शामिल है। यह भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, जिसके पास वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक उत्तम योग्यता होती है।*
• योग्यता-सह-साधन आधारित छात्रवृत्ति: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष लगभग 20,000 अभियांत्रिकी छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों का समस्त पाठ्यक्रम शुल्क सीधे उनके संस्थानों को भुगतान किया जाता है।*
• इंडियन ऑयल एजुकेशनल स्कॉलरशिप: आई.ओ.सी. लिमिटेड पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 300 छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, इसके लिए विद्यार्थियों को एक स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित होना होता है। छात्रवृत्ति विशेष रूप से शारीरिक अक्षमता वाले छात्रों, महिलाओं और उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए है।*
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• छात्रवृत्ति के विवरण के लिए http://www.buddy4study.com पर जाएं। यह कक्षा XI से शुरू होने वाली छात्रवृत्तियों को प्राप्त करने का एक माध्यम है।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल : तेल और गैस उद्योग।
कार्य वातावरण: आप शोध प्रयोगशालाओं या कार्यालयों में काम करेंगे। ड्रिलिंग साइटों पर जाने में बहुत समय व्यतीत होगा। आपको लंबे समय तक और कठोर वातावरण में काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
सह अभियंता → वरिष्ठ अभियंता, तेल प्रौद्योगिकी → प्रबंधक → निदेशक
तेल प्रौद्योगिकीविद् की आय रुपए 15,000 - 45,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत - https://www.ambitionbox.com/salaries/%03oil-india-salaries/technician
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
ओगुतु ओकुडो, केन्याई तेल और ऊर्जा कार्यकारी हैं जो वर्तमान में गुरुू एनर्जी की सीईओ हैं। वह वूमेन इन एनर्जी और एक्सट्रेक्टिव्स अफ्रीका की संस्थापक और सीईओ भी हैं, जो लैंगिक अंतर को पाटने के लिए काम करने वाला एक गैर-लाभकारी संगठन है।
स्रोत: https://www.ogutuokudo.com/about
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।