कारखानों में निर्मित किसी भी इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद को पूरी तरह कार्यात्मक बनाने के लिए उसके विभिन्न घटकों को जोड़ने के लिए एक कुशल पेशेवर की आवश्यकता होती है। फिटर-इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक को घटकों की असेंबली, सब-असेंबली को मैन्युअल रूप से, मशीनों के साथ सोल्डरिंग आदि के माध्यम से करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्हें उत्पादों की मरम्मत और रख-रखाव के कार्य में भी प्रशिक्षित किया जाता है।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपको वस्तुओं को संयोजित करना पसंद हो।
• आपको समस्याओं का विश्लेषण करना पसंद हो।
• आपको गणितीय समस्याओं को हल करना पसंद हो।
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
• कक्षा 10 उत्तीर्ण करने के बाद तथा इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा के साथ तथा फिटर (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक असेंबली) के लिए नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 3 पाठ्यक्रम में नामांकन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
यह पाठ्यक्रम विभिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर (सी.टी.टी.सी.), भुवनेश्वर, ओडिशा
2. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.)
3. शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (कई स्थानों पर)
4. इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ई.एस.सी.आई.), हैदराबाद, तेलंगाना
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक कारखाने, मशीन टूल कंपनियां, मशीन वितरण कंपनियां, मशीन सर्विसिंग कंपनियां।
कार्य वातावरण: कार्य घंटे प्रतिदिन लगभग 8-9 घंटे और प्रति सप्ताह 5-6 दिन होते हैं। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
फिटर- इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक असेंबली → मैकेनिक- इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक असेंबली → सुपरवाइजर- इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक असेंबली
अपेक्षाकृत वेतन
फिटर (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक असेंबली) की शुरुआती आय रुपए 7,000 - 10,000* तथा अनुभव के बाद आय रुपए 10,000 - 15,000* प्रतिमाह हो सकती है।
केतनभाई भरतभाई गोदावरिया, गुजरात के बोटाड जिले के बरवाला तालुका स्थित रामपारा गांव के निवासी हैं। उन्हें जानकारी मिली कि अहमदाबाद स्थित कौशल विकास संस्थान (एस.डी.आई.) बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जो सफलतापूर्वक पूरा करने पर नौकरी के अवसर भी प्रदान करता है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए, केतनभाई ने फिटर कोर्स में दाखिला लिया और 6 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण समाप्ति के बाद, उन्हें पाल शेल कास्ट प्राइवेट लिमिटेड में ऑपरेटर के पद पर रुपए 8,320 मासिक वेतन के साथ नियुक्ति मिली। इस अवसर के लिए वह कौशल विकास संस्थान, अहमदाबाद के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
फिटर (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक असेंबली)
NCS Code: 7412.0201 | TST030• आपको वस्तुओं को संयोजित करना पसंद हो।
• आपको समस्याओं का विश्लेषण करना पसंद हो।
• आपको गणितीय समस्याओं को हल करना पसंद हो।
• आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
न्यूनतम योग्यता
• कक्षा 10 उत्तीर्ण करने के बाद तथा इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा के साथ तथा फिटर (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक असेंबली) के लिए नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 3 पाठ्यक्रम में नामांकन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
यह पाठ्यक्रम विभिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित किया जाता है।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर (सी.टी.टी.सी.), भुवनेश्वर, ओडिशा
2. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.)
3. शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (कई स्थानों पर)
4. इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ई.एस.सी.आई.), हैदराबाद, तेलंगाना
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल : इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक कारखाने, मशीन टूल कंपनियां, मशीन वितरण कंपनियां, मशीन सर्विसिंग कंपनियां।
कार्य वातावरण: कार्य घंटे प्रतिदिन लगभग 8-9 घंटे और प्रति सप्ताह 5-6 दिन होते हैं। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। अतिरिक्त समय में काम करना सामान्य बात है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
फिटर- इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक असेंबली → मैकेनिक- इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक असेंबली → सुपरवाइजर- इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक असेंबली
फिटर (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक असेंबली) की शुरुआती आय रुपए 7,000 - 10,000* तथा अनुभव के बाद आय रुपए 10,000 - 15,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://bit.ly/3XCA6Ec
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
केतनभाई भरतभाई गोदावरिया, गुजरात के बोटाड जिले के बरवाला तालुका स्थित रामपारा गांव के निवासी हैं। उन्हें जानकारी मिली कि अहमदाबाद स्थित कौशल विकास संस्थान (एस.डी.आई.) बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जो सफलतापूर्वक पूरा करने पर नौकरी के अवसर भी प्रदान करता है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए, केतनभाई ने फिटर कोर्स में दाखिला लिया और 6 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण समाप्ति के बाद, उन्हें पाल शेल कास्ट प्राइवेट लिमिटेड में ऑपरेटर के पद पर रुपए 8,320 मासिक वेतन के साथ नियुक्ति मिली। इस अवसर के लिए वह कौशल विकास संस्थान, अहमदाबाद के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
स्रोत - https://www.hsscindia.in/wp-content/uploads/2018/12/Succes-Story-of-Trainees-from-SDIs.pdf
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।