इलेक्ट्रीशियन बिजली के उपकरणों या बिजली के तारों को स्थापित, संचालित, रख-रखाव या मरम्मत का कार्य करते हैं। इलेक्ट्रीशियन का मुख्य काम यह सुनिश्चित करना है कि आपके सभी बिजली के उपकरण ठीक से काम करें और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें ठीक करें।
व्यक्तिगत क्षमताएं
• आपको वस्तुओं को संयोजित करना पसंद हो।
• आपकी सोच वैज्ञानिक हो।
• आपको समस्याओं तथा स्थितियों का विश्लेषण करना पसंद हो।
• आपको प्रयोग करना पसंद हो।
प्रवेश मार्ग
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने और न्यूनतम आयु 14 वर्ष होने के बाद, आप इलेक्ट्रीशियन (सामान्य) के लिए नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 3 के लिए नामांकन कर सकते हैं। अथवा
कक्षा 10 उत्तीर्ण करने के बाद आप इलेक्ट्रीशियन (सामान्य) के लिए एन.एस.क्यू.एफ. स्तर 3 के लिए नामांकन कर सकते हैं। अथवा
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से इलेक्ट्रिकल कोर्स में डिप्लोमा। आई.टी.आई. इलेक्ट्रीशियन कोर्स के बाद आप 2 साल के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (सीधे दूसरे वर्ष) कर सकते हैं। और डिप्लोमा पूरा होने के बाद आप बी.टेक./बी.ई. (द्वितीय वर्ष) कर सकते हैं और 3 साल में पाठ्यक्रम पूरा कर सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
शैक्षिक संस्थान
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
2. ग्रेसियस कॉलेज अभनपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़
3. भारत तकनीकी संस्थान जमशेदपुर, झारखंड
4. कोहिनूर तकनीकी संस्थान, भोपाल और इंदौर, मध्य प्रदेश
5. केलट्रॉन नॉलेज सर्विसेज ग्रुप (केरल स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड), तिरुवनंतपुरम, केरल
6. एस्पॉयर अकादमी, अंगमाली, केरल
फीस
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति/ऋण
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
आप कहाँ पर कार्य करेंगे
कार्य स्थल : कारखाने, कार्यशालाएं, बिजली घर, व्यावसायिक घर, आवासीय परिसर।
उद्यमिता: आप घर से ही सेवा प्रदान कर सकते हैं, खुद को किसी भी इलेक्ट्रीशियन की दुकान से जोड़ सकते हैं, आप खुद ही इलेक्ट्रीशियन सेवा की आपूर्ति, स्थापना, रखरखाव की व्यवस्था कर सकते हैं और साथ ही खुद को किसी सेवा एग्रीगेटर में नामांकित कर सकते हैं।
कार्य वातावरण: काम का समय अनुकूल होता है। यदि आप कंपनी का हिस्सा हैं, तो आपको किसी भी समय काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। इस नौकरी में नियमित यात्रा और काफी पैदल चलने की आवश्यकता होती है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
किस प्रकार तरक्की कर सकते हैं
सहायक इलेक्ट्रीशियन → इलेक्ट्रीशियन(सामान्य) → मुख्य इलेक्ट्रीशियन पर्यवेक्षक
अपेक्षाकृत वेतन
इलेक्ट्रीशियन (सामान्य) की आय रुपए 6,000 - 8,000* तथा 2 या अधिक वर्षों के अनुभव के बाद आय रुपए 12,000 -15,000* प्रतिमाह हो सकती है।
बेरोजगार युवक, गोपबंधु डोरा ने ढेंकनाल जिले में स्थित एसडीआई, भुवनेश्वर में छह महीने का औद्योगिक इलेक्ट्रीशियन कोर्स करने का निर्णय लिया। उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया और उन्हें लीटन इंडिया से रुपए 15,000 प्रतिमाह के वेतन पर नौकरी का प्रस्ताव मिला। एक वर्ष के भीतर, उनकी मेहनत और लगन के चलते उन्हें पर्यवेक्षक स्तर पर पदोन्नति मिली, जिसके साथ उनका वेतन रुपए 25,000 प्रतिमाह बढ़ गया। अब वह एक संतोषजनक करियर और खुशहाल जीवन का आनंद ले रहे हैं।**
इलेक्ट्रीशियन (सामान्य)
NCS Code: 7411.0100 | TST027• आपको वस्तुओं को संयोजित करना पसंद हो।
• आपकी सोच वैज्ञानिक हो।
• आपको समस्याओं तथा स्थितियों का विश्लेषण करना पसंद हो।
• आपको प्रयोग करना पसंद हो।
न्यूनतम योग्यता
कक्षा 8 उत्तीर्ण करने और न्यूनतम आयु 14 वर्ष होने के बाद, आप इलेक्ट्रीशियन (सामान्य) के लिए नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एन.एस.क्यू.एफ.)* स्तर 3 के लिए नामांकन कर सकते हैं।
अथवा
कक्षा 10 उत्तीर्ण करने के बाद आप इलेक्ट्रीशियन (सामान्य) के लिए एन.एस.क्यू.एफ. स्तर 3 के लिए नामांकन कर सकते हैं।
अथवा
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से इलेक्ट्रिकल कोर्स में डिप्लोमा। आई.टी.आई. इलेक्ट्रीशियन कोर्स के बाद आप 2 साल के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (सीधे दूसरे वर्ष) कर सकते हैं। और डिप्लोमा पूरा होने के बाद आप बी.टेक./बी.ई. (द्वितीय वर्ष) कर सकते हैं और 3 साल में पाठ्यक्रम पूरा कर सकते हैं।
कृपया नामांकन के दौरान पाठ्यक्रम अवधि की जांच करें।
संस्थानों की यह सूची केवल सांकेतिक है।
सरकारी संस्थान
1. विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
2. ग्रेसियस कॉलेज अभनपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़
3. भारत तकनीकी संस्थान जमशेदपुर, झारखंड
4. कोहिनूर तकनीकी संस्थान, भोपाल और इंदौर, मध्य प्रदेश
5. केलट्रॉन नॉलेज सर्विसेज ग्रुप (केरल स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड), तिरुवनंतपुरम, केरल
6. एस्पॉयर अकादमी, अंगमाली, केरल
अनुमानित पाठ्यक्रम शुल्क रूपए 10,000 - 50,000* के बीच है ।
*उपरोक्त आंकड़े अनुमानित हैं। यह अलग-अलग संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
छात्रवृत्ति
• सभी नवीनतम जानकारियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर जाएं। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्र के विभिन्न विभागों, यू.जी.सी./ए.आई.सी.टी.ई. योजनाओं और राज्य शासन की योजनाएं प्रस्तुत की जाती हैं।*
• योग्यता के आधार पर संस्थानों द्वारा भी छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जाती हैं।*
*(इन छात्रवृत्तियों की उपलब्धता समय-समय पर भिन्न हो सकती है।)
ऋण
• विद्यालक्ष्मी, http://www.vidyalakshmi.co.in , शिक्षा ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक पोर्टल है। यह पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), उच्च शिक्षा विभाग (शिक्षा मंत्रालय) और भारतीय बैंक संघ (आई.बी.ए.) के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है , पोर्टल पर कभी भी विद्यार्थी बैंकों में शिक्षा ऋण आवेदनों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा ऋण की तथागत स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
• कुछ राज्यों में कम ब्याज दर पर विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आदि।
• सभी बैंक शिक्षा ऋण प्रदान करते हैं।
कार्य स्थल : कारखाने, कार्यशालाएं, बिजली घर, व्यावसायिक घर, आवासीय परिसर।
उद्यमिता: आप घर से ही सेवा प्रदान कर सकते हैं, खुद को किसी भी इलेक्ट्रीशियन की दुकान से जोड़ सकते हैं, आप खुद ही इलेक्ट्रीशियन सेवा की आपूर्ति, स्थापना, रखरखाव की व्यवस्था कर सकते हैं और साथ ही खुद को किसी सेवा एग्रीगेटर में नामांकित कर सकते हैं।
कार्य वातावरण: काम का समय अनुकूल होता है। यदि आप कंपनी का हिस्सा हैं, तो आपको किसी भी समय काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए। शिफ्ट प्रणाली उपलब्ध हो सकती है। इस नौकरी में नियमित यात्रा और काफी पैदल चलने की आवश्यकता होती है।
इस क्षेत्र में विशेष आवश्यकता समूह वालों के लिए कार्य के अवसर उपलब्ध हैं।
सहायक इलेक्ट्रीशियन → इलेक्ट्रीशियन(सामान्य) → मुख्य इलेक्ट्रीशियन पर्यवेक्षक
इलेक्ट्रीशियन (सामान्य) की आय रुपए 6,000 - 8,000* तथा 2 या अधिक वर्षों के अनुभव के बाद आय रुपए 12,000 -15,000* प्रतिमाह हो सकती है।
स्रोत: https://bit.ly/3XsXyDV
*उल्लेखित आय सांकेतिक एवं परिवर्तनीय है।
फील्ड के कुछ अनुभव
बेरोजगार युवक, गोपबंधु डोरा ने ढेंकनाल जिले में स्थित एसडीआई, भुवनेश्वर में छह महीने का औद्योगिक इलेक्ट्रीशियन कोर्स करने का निर्णय लिया। उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया और उन्हें लीटन इंडिया से रुपए 15,000 प्रतिमाह के वेतन पर नौकरी का प्रस्ताव मिला। एक वर्ष के भीतर, उनकी मेहनत और लगन के चलते उन्हें पर्यवेक्षक स्तर पर पदोन्नति मिली, जिसके साथ उनका वेतन रुपए 25,000 प्रतिमाह बढ़ गया। अब वह एक संतोषजनक करियर और खुशहाल जीवन का आनंद ले रहे हैं।**
स्रोत- https://www.hsscindia.in/wp-content/uploads/2018/12/Succes-Story-of-Trainees-from-SDIs.pdf
*उपरोक्त जानकारी केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है और इसका उपयोग किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।